एक्सप्लोरर

बीजेपी की जीत पर संघ की प्रतिक्रिया, कहा- बांटने वालों के खिलाफ भारत ने विकास सूत्र को बनाया विजयी

मनमोहन वैद्य ने बयान में कहा कि भारत की सुविज्ञ, बुद्धिमान जनता ने जोड़ने वाले और सर्वसमावेशक भारत का समर्थन कर सभी के विकास के सूत्र को विजयी बनाया है।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। लोकसभा चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत की तरफ बढ़ रही है। अब राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की इस जबरदस्त जीत पर प्रतिक्रिया आई है। आरएसएस के सह सर कार्यवाह डॉ मनमोहन वैद्य की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि यह चुनाव भारत की दो भिन्न अवधारणाओं के बीच था। एक तरफ भारत की प्राचीन अध्यात्म आधारित एकात्म, सर्वांगीण और सर्वसमावेशक जीवनदृष्टि या चिंतन है, जिसे दुनिया में हिंदू जीवन दृष्टि या हिंदू चिंतन के नाम से जाना जाता रहा है। दूसरी ओर वह अभारतीय दृष्टि थी जो भारत को अनेक अस्मिताओं में बांट कर देखती रही है।

गलतफहमी निर्माण करने का प्रयास किया गया

मनमोहन वैद्य ने अपने बयान में कहा कि दूसरी अवधारणा अपने निहित स्वार्थ के लिए समाज को जाति, भाषा, प्रदेश या धर्म के नाम पर बांटने का काम करती रही है। इस बांटने की राजनीति करने वालों ने हमेशा समाज को जोड़ने वाली और एकात्म दृष्टि से देखने वाली शक्ति का विरोध ही किया है। इसके बारे में तरह-तरह के आधारहीन और झूठे आरोप लगातार कर गलतफहमी निर्माण करने का प्रयास किया है।

समाज एक होने लगा

आरएसएस  की ओर से कहा गया है कि स्वतंत्रता के साथ ही चल रही यह वैचारिक लड़ाई अभी एक निर्णायक मोड़ पर आ पहुंची है। यह चुनाव इस लड़ाई का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। समाज एक होने लगा, तो बांट कर राजनीति करने वालों का धरातल खिसकता नजर आ रहा है। सब बांटने वालों ने इकट्ठे आकर एक दूसरे का साथ देकर इस जोड़ने वाली शक्ति का सामना करने प्रयास किया।

आनंद का दिन 

मनमोहन वैद्य ने बयान में कहा कि भारत की सुविज्ञ, बुद्धिमान जनता ने जोड़ने वाले और सर्वसमावेशक भारत का समर्थन कर सभी के विकास के सूत्र को विजयी बनाया है। भारत के उज्जवल भविष्य के लिए अत्यंत आश्वासक और आनंद का यह दिन है। भारत की जनता इसके लिए बधाई की पात्र है। इस वैचारिक लड़ाई में भारत के पक्ष के मजबूत नेतृत्व का और सभी कार्यकर्ताओं का हार्दिक अभिनंदन।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fatehpur News: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
फतेहपुर: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
Aligarh News: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार
अलीगढ़: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget