एक्सप्लोरर

प्रचंड जीत के बाद मोदी अब नहीं रहे 'चौकीदार', जानिए-इसके पीछे की वजह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर अपने नाम के आगे से चौकीदार शब्द हटा लिया है। 2019 लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान मोदी कांग्रेस द्वारा किए गए 'चौकीदार चोर है' के नारे के बाद अपने नाम के आगे चौकीदार शब्द जोड़ा था। अब प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद उन्होंने ये शब्द हटा लिया है।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। लोकसभा चुनाव 2019 में प्रचंड बहुमत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब 'चौकीदार' नहीं रहे। बीजेपी की अप्रत्याशित सफलता के बाद नरेंद्र मोदी ने देश का शुक्रिया अदा करते हुए ट्विटर पर अपने नाम आगे लगे चौकीदार शब्द को हटा लिया है। सिर्फ मोदी ही नहीं बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं से भी अपने नाम के आगे से चौकीदार शब्द हटा लिया है।

17 मार्च में ट्विटर पर नाम के आगे जोड़ा था चौकीदार

दरअसल, 2019 चुनाव प्रचार के दौरान चौकीदार शब्द खूब चर्चा में रहा। विपक्ष ने इसी चौकीदार शब्द को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जमकर घेराव किया था। कांग्रेस लगातार मोदी को लेकर 'चौकीदार चोर है' का नारा लगाती दिखी, जिसके बाद 17 मार्च को उन्होंने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर अपने नाम के आगे चौकीदार जोड़ लिया। मोदी के अलावा सभी कैबिनेट मंत्री से लेकर कार्यकर्ताओं ने तक अपने ट्विटर हैंडल के नाम के आगे चौकीदार शब्द जोड़ लिया। कांग्रेस के चौकीदार चोर है नारे को अपना हथियार बनाकर मोदी ने 2019 चुनाव प्रचार के दौरान विपक्ष का जमकर घेराव किया। अब प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद इसी चौकीदार शब्द को अब मोदी ने अपने नाम के आगे से हटा लिया।

चौकीदार शब्द हटाकर मोदी ने किया ट्वीट

अपनी ट्विटर हैंडल से चौकीदार शब्द हटाने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट में कहा कि चौकीदार शब्द मेरे ट्विटर से हट रहा है, लेकिन यह मेरे भीतर बसा हुआ है। उन्होंने सभी लोगों से भी ऐसा ही करने की अपील की है। पीएम मोदी के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और गृहमंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम बड़े नेता भी ट्विटर पर अपने नाम के आगे से चौकीदार हटा चुके हैं।

'देशवासियों ने चौकीदार बनकर राष्ट्र की सेवा की'

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'देशवासियों ने चौकीदार बनकर राष्ट्र की सेवा की। चौकीदार भ्रष्टाचार, सांप्रदायिकता, जातिवाद की बुराई के खिलाफ भारत के रक्षकों का मजबूत प्रतीक बन चुका है।' उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि अब वक्त आ गया है कि इस भावना को नए स्तर पर लेकर जाया जाए। भारत के विकास के लिए सतत प्रयास की जरूरत है।'

'चौकीदार चोर है' को बनाया हथियार

दरअसल, चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री मोदी अपनी चुनावी सभाओं में खुद को देश का चौकीदार बताते आए। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा से लेकर भ्रष्टाचार, आतंकवाद से देश को बचाने के लिए मैं चौकीदारी कर रहा हूं। इसी पर प्रहार करते हुए राफेल के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने चौकीदार चोर है का नारा दिया। जिसके बाद मोदी से लेकर पार्टी के तमाम छोटे-बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं खुद को चौकीदार बताते दिखे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
महोबा: कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या, 15 बीघा फसल बर्बाद से भी था परेशान
महोबा: कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या, 15 बीघा फसल बर्बाद से भी था परेशान
BJP में शामिल हुए 3 बागी विधायकों पर बरसे सपा नेता, बोले- '2027 में हारेंगे'
BJP में शामिल हुए 3 बागी विधायकों पर बरसे सपा नेता, बोले- '2027 में हारेंगे'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले

Embed widget