एक्सप्लोरर

UP News: ईडी ने हरदोई के फार्मेसी संस्थान के चेयरमैन को किया गिरफ्तार, छात्रवृत्ति घोटाले का है मामला

Hardoi News: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आरोप लगाया है कि जरूरतमंद छात्रों के लिए सरकारी योजनाओं का गलत फायदा उठाते हुए 100 करोड़ रुपये से ज्यादा सरकारी धन का गबन हुआ है.

UP Scholarship Scam: प्रवर्तन निदेशालय ने उत्तर प्रदेश में 100 करोड़ रुपये के छात्रवृत्ति घोटाले की जारी जांच के तहत हरदोई जिले में स्थित एक फार्मेसी संस्थान के चेयरमैन को गिरफ्तार किया है. जांच एजेंसी ने शनिवार (7 अक्टूबर) को यह जानकारी दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बयान में कहा है कि जीविका फार्मेसी संस्थान के चेयरमैन एवं डॉ बी. आर. आम्बेडकर एजुकेशनल सोसाइटी, हरदोई के प्रबंधक राम गोपाल को शुक्रवार को हिरासत में लिया गया और लखनऊ स्थित विशेष पीएमएलए (धन शोधन रोकथाम अधिनियम) अदालत ने आरोपी को जांच एजेंसी की हिरासत में भेज दिया.

मामले में ईडी द्वारा की गयी यह पांचवीं गिरफ्तारी है. उत्तर प्रदेश पुलिस की प्राथमिकी से धन शोधन का यह मामला सामने आया था. ईडी ने कहा कि जांच में पाया गया कि विभिन्न संस्थानों के प्रबंधकों और न्यासियों ने ‘फर्जी’ छात्रों को अपने संस्थानों में दाखिला दिलाया और जरूरतमंद छात्रों के लिए सरकारी योजनाओं का गलत फायदा उठाने के उद्देश्य से सरकारी पोर्टल पर उनके नाम पर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया. 

यूपी का छात्रवृत्ति घोटाला

इसमें कहा गया है कि इस संबंध में सभी औपचारिकताएं संस्थानों द्वारा विभिन्न एजेंटों के माध्यम से पूरी की गईं. एजेंसी के अनुसार, इस तरह से प्राप्त छात्रवृत्ति कॉलेजों के खातों में स्थानांतरित कर दी गई और उसके बाद नकदी निकाल ली गई या अंततः मालिकों/प्रबंधकों/न्यासियों या परिवार के सदस्यों के व्यक्तिगत खातों में अंतरित कर दी गई. एजेंसी ने आरोप लगाया कि इसके परिणामस्वरूप 100 करोड़ रुपये से अधिक सरकारी धन का गबन हुआ. 

आरोपियों की संपत्ति कुर्क की

ईडी ने इस मामले में आरोप पत्र दायर दाखिल किया है और अब तक विभिन्न आरोपियों की 6 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्ति कुर्क की है. यह छात्रवृत्ति अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), पीएच (शारीरिक रूप से अशक्त) छात्रों और अल्पसंख्यक समुदायों तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस) के छात्रों की शिक्षा के लिए केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा प्रदान की जाती है.

ये भी पढ़ें- 

UP News: अंबेडकरनगर में 'निर्देशित' शब्द पर दो अधिकारियों के बीच घमासान, जानें कैसे सुलझा विवाद?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget