एक्सप्लोरर

UP News: अंबेडकरनगर में 'निर्देशित' शब्द पर दो अधिकारियों के बीच घमासान, जानें कैसे सुलझा विवाद?

Ambedkar Nagar News: अंबेडकरनगर एसडीएम और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता में विवाद बढ़ता देख जिलाधिकारी को दखल देना पड़ा. मामला सड़क मार्ग से झाड़ियों की सफाई का था.

UP News: राजधानी लखनऊ से 217 किलोमीटर दूर अंबेडकरनगर में अजीबो गरीब मामला सामने आया है. पत्र में 'निर्देशित' शब्द को लेकर दो अधिकारियों के बीच लड़ाई शुरू हो गयी. विवाद बढ़ता देख जिलाधिकारी अविनाश सिंह को दखल देना पड़ा. जलालपुर तहसील में 16 सितंबर को तत्कालीन एसडीएम सुनील कुमार ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एमके अनिल को एक पत्र लिखा. पत्र में उन्होंने लिखा, ''अवगत कराना है कि मालीपुर से जलालपुर सड़क मार्ग के किनारे झाड़ियां और पेड़ की शाखाएं लटकी हुई हैं. झाड़ियों और शाखों की वजह से सड़क मार्ग पर हादसे की आशंका है.'' एसडीएम ने पत्र में आगे लिखा, ''आपको 'निर्देशित' किया जाता है कि सड़क मार्ग पर किनारे लटकी हुई झाड़ियां और पेड़ की शाखाओं को साफ कराना सुनिश्चित करें.''

'निर्देशित' शब्द पर दो अधिकारियों में भिड़ंत

जवाब देते हुए अधिशासी अभियंता एमके अनिल ने 22 सितंबर को एसडीएम को संबोधित पत्र में लिखा, "आपका चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से किया गया है. आप द्वितीय श्रेणी 'ख' के अधिकारी हैं. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से मेरा चयन पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता पद पर हुआ है और मैं प्रथम श्रेणी 'क' का अधिकारी हूं.'' अनिल ने कहा, "कृपया स्पष्ट करें कि उत्तर प्रदेश सरकार की किस नियमावली के तहत द्वितीय श्रेणी का एक अधिकारी प्रथम श्रेणी के एक अधिकारी को 'निर्देश' दे सकता है." पीडब्ल्यूडी के अभियंता ने जवाबी पत्र में जानना चाहा कि क्या आपने जलालपुर-मालीपुर सड़क को झाड़ियों और पेड़ों की शाखाओं से मुक्त करने के लिए बजट उपलब्ध कराया है.

जिलाधिकारी की दखल के बाद सुलझा विवाद

अनिल ने पत्र में एसडीएम से पूछा कि झाड़ी और शाखाओं की सफाई के लिए धनराशि का उपयोग किस मद में किया जाएगा. जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने शनिवार को न्यूज़ एजेंसी पीटीआई को बताया, ''एसडीएम और लोक निर्माण विभाग के अभियंता से बात की गयी है. दोनों पक्षों की ओर से बताया गया कि मामला मुद्रण संबंधी त्रुटि थी. गलत संचार के कारण दोनों में विवाद की स्थिति पैदा हुई. सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत से मुद्दे को हल कर लिया गया है."

Uttar Pradesh: पर्यटकों की पहली पसंद बना बनारस, दशास्वमेध घाट कर रहा आकर्षित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो...', विरोध के बीच AIMIM नेता का बड़ा बयान
'एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो...', विरोध के बीच AIMIM नेता का बड़ा बयान
गाजियाबाद में जमीन के विवाद में चली गोली, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता की मौत
गाजियाबाद में जमीन के विवाद में चली गोली, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता की मौत
मुजफ्फरनगर: पुजारी की हत्या के मामले में खुलासा, बाप-बेटे गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: पुजारी की हत्या के मामले में खुलासा, बाप-बेटे गिरफ्तार
रेखा आर्या के पति का पलटवार, 210 करोड़ की संपत्ति का आरोप; ऑडियो को बताया फर्जी
रेखा आर्या के पति का पलटवार, 210 करोड़ की संपत्ति का आरोप; ऑडियो को बताया फर्जी

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget