एक्सप्लोरर

Uttarakhand: सिडकुल के रीजनल मैनेजर ने रंग में डाला भंग, शराब पीकर लोहड़ी प्रोग्राम में किया हंगामा

हरिद्वार में सिडकुल के आलाधिकारी ने लोहड़ी की खुशी को फीका कर दिया. दीप गंगा सोसायटी में लोहड़ी का कार्यक्रम चल रहा था. रीजनल मैनेजर गिरधर रावत ने शराब के नशे में हंगामा किया.

Uttarakhand News: हरिद्वार में सिडकुल के रीजनल मैनेजर गिरधर रावत ने पद की गरिमा तार-तार कर दी. दीप गंगा सोसायटी में गिरधर रावत ने शराब पीकर जमकर हंगामा काटा. आरोप है कि लोहड़ी प्रोग्राम में पहुंचकर लोगों से बदसलूकी भी की. गिरधर रावत ने सोसाइटी में लोगों पर रौब झाड़ते हुए कार्यक्रम को बंद करने का दबाव बनाया.

नशे में धुत अधिकारी ने खुद को सिडकुल का मालिक बताया. अधिकारी के रवैए से लोगों का पारा हाई हो गया. गुस्साए लोगों ने गिरधर रावत को धक्के देकर सोसाइटी से निकाल दिया. अधिकारी के हंगामे की सूचना पुलिस को भी दी गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा शांत कराया. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सिडकुल के रीजनल मैनेजर ने पद की गरिमा को किया तार- तार

वीडियो में रीजनल मैनेजर गिरधर रावत को लड़खड़ाते हुए साफ तौर पर देखा जा सकता है. दीप गंगा सोसायटी के संदीप तिवारी का कहना है कि एक व्यक्ति गेट पर आया. उसने नाम गिरधर रावत बताया. गेट पर तैनात गार्ड ने नहीं पहचाना. हमने भी सिडकुल अधिकारी को पहचानने से इंकार कर दिया. गुस्से में अधिकारी ने गेट पर काफी हंगामा किया. हंगामे के दौरान गिरधर रावत काफी नशे की हालत में थे. उन्होंने खुद को सिडकुल का मालिक भी बताया. उन्होंने कहा कि सोसायटी का काम मेरी अनुमति के बिना नहीं होगा.

सोसायटी में शराब पीकर हंगामा और बदतमीजी करने का आरोप

गेट बंद होने पर अधिकारी ने अपनी गाड़ी सामने खड़ी कर दी. गाड़ी खड़ी होने पर आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई. गिरधर रावत गेट से हटने को तैयार नहीं थे. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला. एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि पुलिस को सोशल मीडिया और अन्य लोगों से जानकारी प्राप्त हुई है कि किसी व्यक्ति ने दीप गंगा सोसायटी में हंगामा किया. मामले की जानकारी जुटाने पर पता चला कि हंगामा करनेवाले व्यक्ति ने लोगों से माफी मांग ली है. पुलिस के पास कोई लिखित में तहरीर नहीं आई है. तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी. जांच में पता चला है कि सिडकुल के रीजनल मैनेजर ने हंगामा किया था. 

Makar Sankranti 2023: 14 नहीं, 15 जनवरी को मनाया जाएगा मकर संक्रांति का पर्व, आचार्य सत्येंद्र दास ने बताई खास वजह

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ODOP योजना से बदली वंदना की जिंदगी, अब दूसरी महिलाओं को भी रोजगार
ODOP योजना से बदली वंदना की जिंदगी, अब दूसरी महिलाओं को भी रोजगार
वैश्विक मानकों से विकसित होंगे यूपी के शहर, ई-नगर सेवा योजना को तैयार करने की कवायद
वैश्विक मानकों से विकसित होंगे यूपी के शहर, ई-नगर सेवा योजना को तैयार करने की कवायद
योगी सरकार में बेटियों को मिल रहा संबल, मिशन शक्ति से 1.18 लाख बालिकाएं जुड़ीं
योगी सरकार में बेटियों को मिल रहा संबल, मिशन शक्ति से 1.18 लाख बालिकाएं जुड़ीं
मंत्री रेखा आर्य अस्पताल में भर्ती, तबीयत पर आया डॉक्टर्स का बयान
मंत्री रेखा आर्य अस्पताल में भर्ती, तबीयत पर आया डॉक्टर्स का बयान

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget