एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा: घने कोहरे से यमुना एक्सप्रेस पर दर्जन भर से ज्यादा गाड़ियां भिड़ी, ऑटो सवार की मौत

सोमवार को कोहरे का असर एक्सप्रेस वे पर देखने को मिला. घने कोहरे की वजह से दर्जन भर से ज्यादा गाड़ियां आपस में भिड़ गईं.

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर कोहरे के कारण एक दर्जन गाड़ियां आपस में टकरा गईं. यमुना एक्सप्रेस वे पर फॉग के चलते आधा दर्जन गाड़ियां टकराई, जिसके चलते एक की की मौत हो गई और दर्जनभर लोग घायल हुये. सभी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. एक अन्य हादसे में स्कूल बस की चपेट में आकर ऑटो सवार की मौत हुई.

घने कोहरे से हुये हादसे

ग्रेटर नोएडा में आज कोहरे का कहर देखने को मिला. जहां पर यमुना एक्सप्रेस वे ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर कोहरे के कारण कई हादसे देखने को मिले. इन हादसों में दर्जनभर लोग घायल हुये हैं. वहीं, इन हादसों में एक व्यक्ति की मौत भी हुई है. पहला हादसा घने कोहरे के कारण दनकौर कोतवाली क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर हुआ. घने कोहरे के कारण रोडवेज बस के पीछे चल रही लगभग आधा दर्जन गाड़ियां एक के बाद एक टकराती चली गईं.

बस में घुसी कार

इस हादसे में बस के पीछे कार पूरी तरह से घुस गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. एक के बाद एक हाई वे पर कोहरे के कारण लगभग आधा दर्जन गाड़ियां टकरा गईं. वहीं यमुना एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर गलत दिशा में चल रही स्कूल बस ने ऑटो में टक्कर मार दी. जिसमें एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं कई लोग इस हादसे में घायल हो गए. तीसरा हादसा ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर हुआ. जहां पर एक ट्रक कोहरे के कारण कैंटर में जा टकराया और उसके बाद ट्रक हाईवे से नीचे जा गिरा. जिसकी वजह से हाईवे पर जाम की स्थिति भी हो गई.

इन तीनों हादसों में लगभग एक दर्जन गाड़ियां हादसे का शिकार हुई हैं. वहीं, दर्जनभर लोग घायल भी बताए जा रहे हैं. एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत भी हुई है. कोहरा और स्मॉग इतना घना है कि सड़क पर नजदीकी वाहन भी ठीक से दिखाई नहीं दे रहे थे. जिसकी वजह से वाहन चालक अपनी कारों की लाइट जला कर चल रहे थे.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या इस्तीफे के बाद भी ट्रस्ट के सदस्य हैं चंपत राय और अनिल मिश्रा? गोविंद देव गिरि ने बताई सच्चाई
क्या इस्तीफे के बाद भी ट्रस्ट के सदस्य हैं चंपत राय और अनिल मिश्रा? गोविंद देव गिरि ने बताई सच्चाई
UP में हर बूथ पर 50 नए सदस्य जोड़ेगी सपा, अखिलेश यादव ने बनाया जीत का प्लान, इन सीटों फोकस
UP में हर बूथ पर 50 नए सदस्य जोड़ेगी सपा, अखिलेश यादव ने बनाया जीत का प्लान, इन सीटों फोकस
खुला राम मंदिर ट्रस्ट का बही खाता! जानें एक साल में कितनी हुई कमाई और कहां हुआ खर्च?
खुला राम मंदिर ट्रस्ट का बही खाता! जानें एक साल में कितनी हुई कमाई और कहां हुआ खर्च?
'अज्ञात स्रोत से अर्जित आय अपराध की कमाई नहीं', इलाहाबाद हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'अज्ञात स्रोत से अर्जित आय अपराध की कमाई नहीं', इलाहाबाद हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, नासिक में कई मंदिर डूबे, मुंबई में पानी की किल्लत खत्म
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, नासिक में कई मंदिर डूबे, मुंबई में पानी की किल्लत खत्म
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
Embed widget