एक्सप्लोरर

Diwali 2023 Firecrackers: दीपावाली पर पटाखों को लेकर क्या है सीएम योगी का रुख, अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश

Diwali 2023: सीएम योगी आदित्यनाथ ने दीपावली को लेकर अधिकारयों के साथ की बैठक में कहा की पर्व और त्योहारों के बीच ग्रामीण हो या कि शहरी क्षेत्र, पर्व-त्योहारों के बीच बिजली अपूर्ति सुचारु रखी जाए.

CM Yogi on Firecrackers: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी त्योहार दीपावली और धनतेरस को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान सीएम योगी ने कहा की 10 नवंबर को धनतेरस का पर्व है. हर सनातन आस्थावान कुछ न कुछ खरीदारी जरूर करता है. इस मौके पर बाजार में भीड़ बढ़ेगी. ऐसे में अराजक तत्वों/शोहदों की सक्रियता, लूट-पाट की भी घटनाएं न हों, इसके लिए अलर्ट रहना होगा. वहीं सीएम योगी ने कहा कि  फुट पेट्रोलिंग बढाएं और सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता जांच ली जाए.

हनुमान जयंती को लेकर विशेष व्यवस्था

सीएम योगी ने कहा की 11 नवंबर को हनुमान जयंती का पावन अवसर है. ये पर्व तमाम हनुमान भक्त काफी धूम धाम से मनाएंगे, इस कड़ी ने उन्होंने निर्देशित किया कि वे काशी में संकटमोचन और अयोध्या हनुमानगढ़ी पर साज-सज्जा कराएं. संबधित मंदिरों में लोगों के आवागम की सुगम व्यवस्था हो जिससे किसी को आने जाने और दर्शन करने में कोई समस्या का सामना न करना पड़े.

पटाखों के संबंध में सीएम योगी का निर्देश

सीएम योगी ने कहा कि दीपावली के लिए पटाखों की दुकानों/गोदामों का आबादी से दूर होना सुनिश्चित कराएं अधिकारी. उन्होंने कहा की जहां पटाखों का क्रय/विक्रय हो वहां फायर टेंडर के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं. पुलिस बल की सक्रियता भी बनी रहे, पटाखों की दुकान खुले स्थान पर हो. इन्हें लाइसेंस/एनओसी समय से जारी कर दिया जाए.

बड़े अधिकारी रहें एक्टिव घटना को गंभीरता से लें

सीएम योगी ने कहा की छोटी सी घटना लपरवाही के कारण बड़े विवाद का रूप ले सकती है. ऐसे में अतिरिक्त सतर्कता आवश्यक है. त्वरित कार्रवाई और संवाद-संपर्क अप्रिय घटनाओं को संभालने में सहायक होती है. किसी भी अप्रिय घटना की सूचना पर बिना विलंब किए, जिलाधिकारी/पुलिस कप्तान जैसे वरिष्ठ अधिकारी खुद मौके पर पहुंचें. संवेदनशील प्रकरणों में वरिष्ठ अधिकारी लीड करें. पर्व और त्योहार खुशियों का अवसर होते हैं. हर व्यक्ति उल्लास-उमंग और आह्लाद में होता है. शरारती तत्व लोगों को अनावश्यक उत्तेजित करने की कुत्सित कोशिश कर सकते हैं, ऐसे मामलों पर नजर रखें. हर नगर की जरूरत के अनुसार ट्रैफिक प्लान तैयार करें. यह सुनिश्चित करें कि बाजार आने वाले लोग ट्रैफिक जाम में न फंसें। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। हर दिन पुलिस बल फुट पेट्रोलिंग जरूर करे। पीआरवी 112 एक्टिव रहे। वरिष्ठ अधिकारी खुद भी इसमें प्रतिभाग करें।

बिजली अपूर्ति को लेकर भी सीएम योगी सख्त

सीएम योगी ने अधिकारयों को कहा की पर्व और त्योहारों के बीच ग्रामीण हो या कि शहरी क्षेत्र, पर्व-त्योहारों के बीच बिजली अपूर्ति सुचारु रखी जाए. कहीं से भी अनावश्यक कटौती की शिकायत न आए और इसकी समीक्षा की जाए. इसके अलावा सीएम योगी ने कहा मिलावटखोरी आम जन के जीवन से खिलवाड़ है. किसी भी सूरत में मिलावटखोरी को सहन नहीं किया जाएगा. पर्व-त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों की जांच की कार्रवाई तेज की जाए. मिलावटी खाद्य पदार्थों के बिक्री की हर शिकायत पर तत्काल कार्रवाई हो. मिशन रूप में प्रदेशव्यापी निरीक्षण किया जाना चाहिए. मिलावटखोरों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए.

पीएम के तोहफे के लिए आधार का सत्यापन करने का निर्देश

सीएम योगी ने कहा की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभर्थियों को दीपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उपहार स्वरूप निःशुल्क रसोई गैस सिलेंडर वितरित किया जाना है. लाभार्थियों का आधार सत्यापन करा लिया जाए, हर जनपद में इससे जुड़े आयोजन होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सपा सांसद मुहिबुल्लाह नदवी को जौहर यूनिवर्सिटी में नहीं मिली एंट्री, गेट बंद पर करते रहे इंतजार
सपा सांसद मुहिबुल्लाह नदवी को जौहर यूनिवर्सिटी में नहीं मिली एंट्री, गेट बंद पर करते रहे इंतजार
'ना कर्फ्यू, ना दंगा, माफिया का सफाया', बुलंदशहर में विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी
'ना कर्फ्यू, ना दंगा, माफिया का सफाया', बुलंदशहर में विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी
महोबा में मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या, संकट मोचन मंदिर में खून से लथपथ मिला शव
महोबा में मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या, संकट मोचन मंदिर में खून से लथपथ मिला शव

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget