एक्सप्लोरर

'नागपुर हिंसा के लिए महाराष्ट्र सरकार जिम्मेदार', सपा सांसद डिंपल यादव का बड़ा आरोप

Dimple Yadav on Nagpur Violence: सपा सांसद डिंपल यादव ने औरंगजेब की कब्र खोदने वाले बयानों पर कहा कि यह सिर्फ लोगों की भावनाएं भड़काने की साजिश है. ये लोग नहीं चाहते कि देश का सौहार्द बना रहे.

UP News: समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने नागपुर में हुई हिंसा को लेकर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए महाराष्ट्र सरकार जिम्मेदार है. उन्होंने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है, जिस तरह से हिंसा हुई है, वीडियो और जो विजुअल्स आए हैं, वहां लोगों ने कहा कि लगातार हमने प्रशासन को फोन मिलाया, उसके बावजूद भी कोई मदद नहीं हुई है. इसके पीछे क्या मुहिम थी, इस पूरी घटना के पीछे महाराष्ट्र सरकार जिम्मेदार है.

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के परिणाम से हम समझ सकते हैं कि आस्था और धर्म का विषय है, हमारा निजी विषय है. जो लोग आस्था और धर्म के विषय से राजनीति कर वोट लेना चाह रहे हैं, कहीं ना कहीं वह इस बात को समझ गए हैं. मुझे पूरा भरोसा है कि यूपी के लोग पूरी तरह से जागरूक हैं. आने वाले समय में जनता ऐसी सरकार के लिए वोट करेगी, जो युवाओं को नौकरी देगी, जो यहां स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से चला पाएगी, जो सड़कों का निर्माण करेगी, जो भ्रष्टाचार को रोकने का काम करेगी.

उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष की जो खामियां हैं, उन्हें लोगों के बीच आपके माध्यम से ले जाएंगे. विपक्ष तो सवाल उठाएगा ही. उसका काम ही यही है. वोटर लिस्ट पर चर्चा होनी चाहिए. चुनाव जब आते हैं तो मतदाताओं के नाम कट जाते हैं या उनके बूथ बदल दिए जाते हैं. इसमें भारी खामियां देखने को मिली हैं. इसमें दूसरे पक्ष के लोग अपने वोट कई गुना बढ़ा लेते हैं. कहीं न कहीं प्रश्न चिन्ह उठते हैं. इस पर चर्चा होनी चाहिए.

आवारा पशुओं से फसल सुरक्षित नहीं है- डिंपल यादव

औरंगजेब की कब्र खोदने को लेकर दिए जा रहे बयानों पर उन्होंने कहा कि यह सिर्फ लोगों की भावनाएं भड़काने की साजिश है. ये लोग नहीं चाहते कि देश का सौहार्द बना रहे. देश के लोग मिलकर रहें, यह लोग नहीं चाहते हैं. यहां युवाओं के पास नौकरी नहीं है. किसानों के पास समस्या है. आवारा पशुओं से फसल सुरक्षित नहीं है. महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं.

 किसान परेशान हैं और महिलाएं असुरक्षित हैं- डिंपल यादव

उन्होंने कहा कि देश के युवाओं के पास नौकरियां नहीं हैं, किसान परेशान हैं, महिलाएं असुरक्षित हैं और स्वास्थ्य-शिक्षा पूरी तरह ठप है. सरकार इन मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय लोगों का ध्यान भटका रही है. वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक संसद में आएगा और जो कमेटी बनी है, उस पर चर्चा होगी. उन्होंने संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क को नोटिस जारी होने के सवाल पर कहा कि लगातार एक टारगेट पॉइंट बना लिया गया है. ये लोग नहीं चाहते कि राज्य में सौहार्द बना रहे. अभी भी लोग भाईचारे के साथ रह रहे हैं. उसे कहीं न कहीं बिगाड़ने के लिए टारगेट किया जा रहा है.

यूपी की इस बैंक में लाखों का घोटाला, ग्राहकों के खातों से गायब हुई रकम, बैंक मैनेजर लापता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
राम मंदिर ट्रस्ट से निकाले गए लेकिन कम नहीं हुआ रुतबा? BJP विधायक चंपत राय से मिले; दिया खुला समर्थन
राम मंदिर ट्रस्ट से निकाले गए लेकिन कम नहीं हुआ रुतबा? BJP विधायक चंपत राय से मिले; दिया खुला समर्थन
Noida News: जंतर-मंतर प्रदर्शन का असर, दिल्ली बॉर्डर पर नोएडा पुलिस का सख्त पहरा; वाहनों की जांच शुरू
जंतर-मंतर प्रदर्शन का असर, दिल्ली बॉर्डर पर नोएडा पुलिस का सख्त पहरा; वाहनों की जांच शुरू
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई का विरोध, अजमेर दरगाह में उठी आवाज, 'मुसलमानों को किया जा रहा टारगेट'
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई का विरोध, अजमेर दरगाह में उठी आवाज, 'मुसलमानों को किया जा रहा टारगेट'

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget