एक्सप्लोरर

यूपी: फतेहपुर में घर में घुसकर महिला से रेप, बलिया में किशोरी से बलात्कार में दो आरोपियों पर केस दर्ज

यूपी के फतेहपुर और बलिया जिलों में रेप के अलग-अलग मामले सामने आए हैं. फतेहपुर में रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, बलिया में दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है.

फतेहपुर. यूपी के फतेहपुर जिले के धाता क्षेत्र में महिला के घर में घुसकर उसका बलात्कार करने का एक कथित मामला सामने आया है. पुलिस ने इस सिलसिले में आरोपी युवक को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि सोमवार रात को आरोपी ने 30 साल की महिला का उसके घर में घुसकर बलात्कार किया. उस समय महिला अपने घर में अकेली थी. उन्होंने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मंगलवार को मामला दर्ज कर आरोपी उदय प्रताप सिंह उर्फ डब्लू (32) को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण करवाया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

किशोरी से बलात्कार के आरोप में दो युवकों पर मुकदमा
उधर, बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय एक लड़की से उसके पड़ोसी गांव के दो युवकों द्वारा कथित रूप से बलात्कार करने का मामला सामने आया है.

रसड़ा कोतवाली के प्रभारी नागेश उपाध्याय ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बुधवार को बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीया किशोरी गत 29 मई की रात शौच के लिए गई थी. तभी उसके पड़ोसी गांव के रहने वाले राजेश यादव और आकाश यादव किशोरी को पकड़कर एक सुनसान जगह पर ले गये और दोनों ने उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया.

उन्होंने बताया कि किशोरी के पिता की शिकायत पर आरोपी युवकों के खिलाफ बलात्कार के आरोप और यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

ये भी पढ़ें:

यूपी: 20 दिनों में एक ही परिवार के आठ सदस्यों की मौत, गांव में अबतक नहीं हुआ सैनिटाइजेशन

सपा सांसद के बेतुके बोल, कोरोना वायरस और तूफान के लिए बताया मोदी सरकार को जिम्मेदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा बोली- 'देश को बांटने का काम करते हैं छोटे दल'
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा बोली- 'देश को बांटने का काम करते हैं छोटे दल'
अखिलेश यादव को स्वामी प्रसाद मौर्य की नसीहत, बोले- पिता मुलायम सिंह से सीखें
अखिलेश यादव को स्वामी प्रसाद मौर्य की नसीहत, बोले- पिता मुलायम सिंह से सीखें
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Embed widget