एक्सप्लोरर

उत्तराखंड के छात्रों के लिए खुशखबरी, सरकार देगी मेडिकल, इंजीनियरिंग और क्लैट की मुफ्त कोचिंग

Uttarakhand News: सरकारी और अशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए राज्य सरकार ने मेडिकल, इंजीनियरिंग और क्लैट की मुफ्त कोचिंग देने का निर्णय लिया है. इससे छात्रों की शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ेगी.

Uttarakhand News: राज्य सरकार ने सरकारी और अशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए मेडिकल, इंजीनियरिंग और क्लैट की मुफ्त कोचिंग देने का निर्णय लिया है. इस योजना के तहत देश के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों के साथ समझौता (एमओयू) किया जा रहा है. उच्च शिक्षा विभाग की निदेशक डॉ. अंजू अग्रवाल ने बताया कि इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है और नए शिक्षा सत्र से इस योजना को लागू कर दिया जाएगा.

इस योजना के तहत कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों को प्राथमिकता के आधार पर आवासीय राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में ऑफलाइन माध्यम से कोचिंग दी जाएगी. इन विद्यालयों को ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के रूप में विकसित किया जाएगा. योजना के तहत सभी इच्छुक छात्रों को कोचिंग का लाभ देने के लिए एक प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी.

सरकार ने आईआईटी, नीट और क्लैट की कोचिंग के लिए छात्रों को तीन अलग-अलग संवर्गों में बांटने की योजना बनाई है.

  • 11वीं में प्रवेश लेने वाले छात्र: इन्हें दो साल की कोचिंग के साथ एक साल की अतिरिक्त ‘हैंड होल्डिंग’ सुविधा दी जाएगी.
    12वीं में प्रवेश लेने वाले छात्र: इन्हें एक साल की कोचिंग और एक साल की अतिरिक्त ‘हैंड होल्डिंग’ प्रदान की जाएगी.
    12वीं उत्तीर्ण छात्र: इन्हें एक साल की कोचिंग और एक साल की हैंड होल्डिंग दी जाएगी.

सरकार ने इस योजना के तहत 900 छात्रों को कोचिंग देने का लक्ष्य रखा है. इनमें 300 छात्र-छात्राओं को आईआईटी की कोचिंग 300 को नीट की कोचिंग 300 को क्लैट की कोचिंग ऑफलाइन माध्यम से सप्ताह में प्रतिदिन दो घंटे, शाम 5 बजे से 7 बजे तक आयोजित की जाएगी.

इस पहल से छात्रों को मिलेगा लाभ
सरकारी और अशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ ही राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों के छात्र भी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे. इससे छात्रों को समान अवसर मिलेगा और वे प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए बेहतर तैयारी कर सकेंगे. सरकार की इस पहल से राज्यों के उन छात्रों को लाभ मिलेगा, जो महंगी फीस होने के कारण कोचिंग ज्वाइन नहीं कर पाते हैं.

मेडिकल, इंजीनियरिंग और क्लैट की कोचिंग के लिए देश के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों के साथ बातचीत जारी है. उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कोचिंग संस्थानों के प्रतिनिधियों के बीच बैठकें हो चुकी हैं. इन बैठकों में कोचिंग संस्थानों ने अपनी सेवाओं और सुविधाओं का विवरण प्रस्तुत किया है.

कोचिंग संस्थानों के साथ एमओयू की प्रक्रिया जारी
सरकार ने कोचिंग संस्थानों की सेवा शर्तों और उनकी उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की है और अब एमओयू की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. सरकार की इस पहल से राज्य के हजारों छात्रों को लाभ मिलेगा, खासकर वे छात्र जो महंगी कोचिंग का खर्च वहन नहीं कर सकते.

डॉ. अंजू अग्रवाल ने कहा, ‘छात्र-छात्राओं को मुफ्त कोचिंग देने की योजना का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है. अब कोचिंग संस्थानों के साथ एमओयू की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही इसे लागू कर दिया जाएगा.’ यह योजना न केवल छात्रों के शैक्षणिक भविष्य को संवारने में मदद करेगी बल्कि राज्य के शैक्षिक स्तर को भी ऊंचा उठाएगी.

यह भी पढ़ें- सांसद रवि किशन की चुटकी क्यों लेते हैं सीएम योगी? Ravi Kishan बोले- 'वही हमको...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में रिश्ते तार-तार, बहू से रेप के आरोप में रेलवे का सीनियर इंजीनियर अरेस्ट, ननदों और पति पर भी आरोप
लखनऊ में रिश्ते तार-तार, बहू से रेप के आरोप में रेलवे का सीनियर इंजीनियर अरेस्ट, ननदों और पति पर भी आरोप
राम मंदिर ट्रस्ट से हटाए जाने के बाद चंपत राय का पहला बयान, कहा- सारे आरोपों के जवाब दूंगा, सत्य सामने आएगा
राम मंदिर ट्रस्ट से हटाए जाने के बाद चंपत राय का पहला बयान, कहा- सारे आरोपों के जवाब दूंगा
'मित्र आप ऐसा मत किया करिए...', अखिलेश यादव को ओम प्रकाश राजभर ने दे दी यह क्या सलाह?
'मित्र आप ऐसा मत किया करिए...', अखिलेश यादव को ओम प्रकाश राजभर ने दे दी यह क्या सलाह?
राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद भड़के परमानंद महाराज ने उठाया सवाल, बोले- चंपत राय को पहले से पता था तो...
राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद भड़के परमानंद महाराज ने उठाया सवाल, बोले- चंपत राय को पहले से पता था तो...

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
Embed widget