एक्सप्लोरर

सांसद रवि किशन की चुटकी क्यों लेते हैं सीएम योगी? Ravi Kishan बोले- 'वही हमको...'

बीजेपी सांसद रवि किशन ने सीएम योगी आदित्यनाथ के मजाकिया अंदाज पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि सीएम योगी उनको बहुत सम्मान देते हैं.

Ravi Kishan on CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश की गोरखपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रवि किशन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच हंसी मजाक के कई वीडियो आपने देखे होंगे. सीएम योगी अक्सर सार्वजनिक मंच पर भी उनकी चुटकी लेते रहते हैं. रवि किशन के साथ सीएम योगी का ये अंदाज कई बार सुर्खियों में रहा है फिर चाहे वो उनके घर की बात हो या फिर श्मशान घाट के उद्घाटन के समय बीजेपी सांसद के भाषण की. इन तमाम बातों पर अब रवि किशन ने जवाब दिया है. 

गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन ने आजतक से बातचीत में   सीएम योगी के साथ अपने इस मजाकिया रिश्ते पर बात की. रवि किशन ने इसे मुख्यमंत्री का अपने प्रति प्यार बताया और कहा कि "ये महाराज जी (सीएम योगी आदित्यनाथ) का प्रेम है, वो अद्भुत हैं. हम पर गोरखनाथ बाबा की कृपा है. महाराज का आशीर्वाद मिला और उस गद्दी की सेवा कर रहा हूं, जिसकी वो सेवा करते थे, जो नाथ संप्रदाय का पीठ है." 

सीएम योगी की चुटकी पर बोले रवि किशन
भाजपा सांसद ने कहा कि "ये उनका प्रेम हैं...ये मुझे भी समझ नहीं आता कि उनका प्रेम या उनका आशीर्वाद एक संत के नाते कैसे हुआ? लेकिन, उनके सानिध्य में रहकर मैं सीखता हूं और लोग बड़ा आनंद लेते हैं. वो क्या सोचकर आनंद लेते हैं, हमको नहीं पता. उनको बड़ा आनंद हैं और मुझे लगता है कि इतने बड़े संत आनंद ले रहे हैं वो प्रदेश के मुख्यमंत्री है और मैं भी उस लीला में रम जाता हूं. तो एक अद्भुत सी लीला होती है. मुझे तो नहीं पता वो क्या है, शायद उनको पता होगा. लेकिन रचते वहीं है. मैं तो चुप बैठा रहता हूं वही हमको छेड़ते रहते हैं." 

दरअसल सीएम योगी जब भी अपने गृहक्षेत्र गोरखपुर जाते हैं तो कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में सांसद रवि किशन उनके साथ वहां मौजूद रहते हैं. ऐसा ही एक मौका पिछले साल गोरखपुर में बने रामगढ़ ताल के उद्घाटन के दौरान हुआ. जब सीएम योगी ने मंच से ही कह दिया कि एक वक्त था जब रामगढ़ताल के नाम से लोग डरते थे लेकिन आज इसके किनारे रवि किशन जी ने एक मकान भी हथिया लिया है. 

यही नहीं हाल ही में गोरखपुर महोत्सव के समापन समारोह के दौरान में ऐसा ही देखने को मिला जब सीएम योगी ने चुटकी लेते हुए कहा कि आप सब सांस्कृति कार्यक्रम का हिस्सा बनिए रवि किशन की तरह ज्यादा मोह-माया में ना पड़िए. 

अयोध्या में श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़, इन लोगों की हो रही जमकर कमाई, छाप रहे लाखों रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद कातिल मुस्कान की पुराने गाने सुनने की फरमाइश, साहिल सुनता है प्रेम गीत
जेल में बंद कातिल मुस्कान की पुराने गाने सुनने की फरमाइश, साहिल सुनता है प्रेम गीत
'वह कभी देश हित के लिए...', इमरान मसूद पर बोले सांसद करण भूषण सिंह
'वह कभी देश हित के लिए...', इमरान मसूद पर बोले सांसद करण भूषण सिंह
आजमगढ़ में GEN Alpha छात्रों का प्रदर्शन, फीस वसूली पर भी उठे सवाल
आजमगढ़ में GEN Alpha छात्रों का प्रदर्शन, फीस वसूली पर भी उठे सवाल
यूपी परिवहन निगम में काम करने वालों की बल्ले-बल्ले, मिला बड़ा तोहफा
यूपी परिवहन निगम में काम करने वालों की बल्ले-बल्ले, मिला बड़ा तोहफा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget