एक्सप्लोरर

Kedarnath Dham की यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, मौसम साफ होने के बाद रोज पहुंच रहे हैं 15 हजार यात्री

Uttarakhand News: उत्तराखंड में मौसम साफ होने के बाद केदारनाथ धाम की यात्रा फिर से शुरू हो गई है. वहीं, यात्री भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं.

Kedarnath Dham: मौसम खुलने के बाद एक बार फिर से केदारनाथ धाम की यात्रा ने तेज रफ्तार पकड़ ली है. मात्र तीन दिन के भीतर 30 हजार से अधिक यात्रियों ने केदारनाथ के दर्शन कर लिये हैं. तीन दिन की बारिश होने से केदारनाथ यात्रा धीमी पड़ने का अंदेशा जताया जा रहा था, लेकिन मौसम खुलने के बाद यात्रा पर बारिश का कोई असर नहीं पड़ा है. प्रत्येक दिन 15 हजार तक यात्री केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं. अभी तक 1 लाख 35 हजार से अधिक यात्रियों ने केदारनाथ के दर्शन कर लिये हैं. यात्रियों की संख्या में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुये पुलिस ने अतिरिक्त जवानों को भी तैनात किया है.

मौसम साफ होने के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ी 

तीन दिन की बारिश से सम्पूर्ण प्रदेश में अफरा-तफरी मच गई थी. बारिश के कारण तीन दिनों तक केदारनाथ धाम की यात्रा को भी रोकना पड़ा था. बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा पर आये हजारों लोग जहां-तहां फंस गये थे. इस बीच यात्रियों को कई प्रकार की समस्याओं से भी गुजरना पड़ा. अंदाजा लगाया जा रहा था कि, बारिश का केदारनाथ यात्रा पर बुरा असर पड़ेगा. मौसम खुलने के बाद कम ही संख्या में यात्री केदारनाथ पहुंचेंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. मौसम खुलने के बाद भी केदारनाथ यात्रा पूर्व की भांति चल रही है. प्रत्येक दिन 15 हजार के आस-पास यात्री केदारनाथ पहुंच रहे हैं. 20 अक्टूबर से दोबारा केदारनाथ यात्रा शुरू हुई थी. 20, 21 और 22 अक्टूबर को तीस हजार से अधिक यात्री केदारनाथ पहुंचे हैं. यात्री हेली सेवा और पैदल मार्ग से बाबा केदार के दर्शनों के लिये जा रहे हैं. केदारनाथ मंदिर परिसर भक्तों की भारी भीड़ से भरा हुआ है. सुबह से लेकर सांय तक बाबा केदार के दर्शनों के लिये भक्तों को लाइन में लगना पड़ रहा है. धाम में आधा किमी दूर तक भक्तों की लाइन लग रही है. यात्रियों को घंटों तक बाबा केदार के दर्शनों के लिये इंतजार करना पड़ रहा है.

बर्फबारी के बाद ठंडा हुआ मौसम 

पिछले दिनों बारिश के बाद धाम की चोटियों और हिमालय पर जमकर हिमपात हुआ था. बर्फबारी के बाद अब केदारनाथ की चोटियां भी चांदी की तरह चमक रही हैं. इसके अलावा धाम में अब बर्फीली हवाएं चल रही हैं और मौसम ठंडा हो गया है. यात्रियों के अलावा स्थानीय लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है.

डीएम ने कहा पर्याप्त बंदोबस्त किये जा रहे हैं

रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि, अभी तक एक लाख 35 हजार से अधिक तीर्थ यात्री केदारनाथ पहुंचे हैं. यात्रियों की संख्या लगातार बढती जा रही है. धाम में यात्रियों के रहने और खाने की पर्याप्त व्यवस्थाएं की जा रही हैं.

रुद्रप्रयाग पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने कहा कि, प्रत्येक दिन 15 हजार के लगभग यात्री केदारनाथ पहुंच रहे हैं. यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुये अतिरिक्त पुलिस फोर्स यात्रा पडावों पर केदारनाथ में तैनात की गई है. यात्रियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इस बात का पूरा ख्याल रखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें.

 उत्तराखंड में मौसम साफ होने के बाद केदारनाथ धाम की यात्रा फिर से शुरू हो गई है. वहीं, यात्री भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
हापुड़: 2 प्लेट छोले-भटूरे ने बिगाड़ा 'इश्क का स्वाद', पत्नी ने पकड़ा प्रेमिका का 'चक्कर'
हापुड़: 2 प्लेट छोले-भटूरे ने बिगाड़ा 'इश्क का स्वाद', पत्नी ने पकड़ा प्रेमिका का 'चक्कर'
श्रीराम मंदिर के लिए गोरक्षपीठ के पूज्य संतों ने जीवन किया समर्पित, बोले- CM योगी
श्रीराम मंदिर के लिए गोरक्षपीठ के पूज्य संतों ने जीवन किया समर्पित, बोले- CM योगी
कुशीनगर: गंडक के बढ़ते जलस्तर के बीच योगी सरकार का अभियान तेज, राहत-बचाव दल तैनात
कुशीनगर: गंडक के बढ़ते जलस्तर के बीच योगी सरकार का अभियान तेज, राहत-बचाव दल तैनात

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget