एक्सप्लोरर

प्रयागराज: हिस्ट्रीशीटर अशोक यादव की संपत्तियों पर चला सरकार का बुलडोजर, दो मकान ध्वस्त किये गये

प्रयागराज में प्रशासन ने एक और माफिया के खिलाफ कार्रवाई की है. मंगलवार को अशोक यादव के दो मकानों को जमींदोज कर दिया गया.

प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज में माफियाओं और बाहुबलियों के खिलाफ चलाया जा रहा योगी सरकार का आपरेशन नेस्तनाबूत अभियान लगातार जारी है. इस अभियान के तहत आज झूंसी इलाके में माफिया घोषित किये गए हिस्ट्रीशीटर अशोक यादव की संपत्तियों पर बुलडोजर चलाकर उसे ज़मींदोज़ किया गया. अशोक यादव समाजवादी पार्टी से भी जुड़ा रहा है. सरकारी अमले ने झूंसी इलाके में स्थित उसके दो मकानों को ध्वस्त किया है. इनमे से एक मकान 600 वर्ग गज और दूसरा डेढ़ सौ वर्ग गज में बनाया गया था.

एक दर्जन से ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं अशोक यादव पर

विकास प्राधिकरण से दोनों का नक्शा नहीं पास कराया गया था. अशोक यादव के खिलाफ एक दर्जन से ज़्यादा मुक़दमे दर्ज हैं. कार्रवाई के दौरान कई विभागों की टीम के साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी भी मौजूद थी. प्रयागराज में अशोक यादव से पहले पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद, भदोही के विधायक विजय मिश्र, अंडरवर्ल्ड से जुड़े बच्चा पासी और राजेश यादव समेत कई अन्य की सम्पत्तियों पर भी बुलडोजर चलाया जा चुका है.

बाहुबली विजय मिश्र की बेटी ने लगाई गुहार

कुछ दिनों पहले तक उत्तर प्रदेश की मौजूदा सरकार के खिलाफ ज़हर उगलते हुए उस पर सियासी बदले की भावना से कार्रवाई करने और ब्राह्मण होने के नाते उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाने वाले भदोही के बाहुबली विधायक विजय मिश्र के परिवार ने अब सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने हाथ जोड़कर रहम की गुहार लगाई है. सरकारी बुलडोजरों द्वारा प्रयागराज में करोड़ों की आलीशान कोठी ज़मींदोज़ किये जाने के बाद बाहुबली का परिवार अब बैकफुट पर आ गया है और उसने अपने सुर बदल दिए हैं. 78 आपराधिक मुकदमों वाले विधायक विजय मिश्र की बेटी एडवोकेट रीमा पांडेय ने हाथ जोड़कर सीएम योगी आदित्यनाथ से भावुक अपील की थी. रीमा पांडेय ने साफ़ कहा है कि यह एक बेटी की वकील मार्मिक अपील है, उम्मीद है जिसे योगी महाराज ज़रूर सुनेंगे और उसके पिता व परिवार के साथ इंसाफ करेंगे.

ये भी पढ़ें.

यूपी: विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी का धमाकेदार प्रदर्शन, सात में से छह सीटों पर किया कब्जा

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब्दुल्ला और आजम खान लड़ पाएंगे 2027 का चुनाव? हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
अब्दुल्ला और आजम खान लड़ पाएंगे 2027 का चुनाव? हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
UP में किया ये काम तो जिंदगी भर नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, कैरेक्टर सर्टिफिकेट पर लगेगा धब्बा
UP में किया ये काम तो जिंदगी भर नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, कैरेक्टर सर्टिफिकेट पर लगेगा धब्बा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
UP MLC Winners List: BJP के गढ़ में सपा की सेंध, आगरा, लखनऊ समेत 11 सीटों की पूरी लिस्ट
UP MLC Winners List: BJP के गढ़ में सपा की सेंध, आगरा, लखनऊ समेत 11 सीटों की पूरी लिस्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget