एक्सप्लोरर

दिल्ली में हिंसा के बाद अलर्ट पर यूपी के कई शहर, नोएडा में भी अधिकारियों के साथ सड़कों पर पुलिस ने किया मार्च

Jahangirpuri: दिल्ली के जहांगीरपुरी में बीती शाम हुई हिंसा के बाद यूपी के कई शहर हाई अलर्ट पर हैं. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी है.

Jahangirpuri Violence: उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली (North-West Delhi) के कुछ हिस्सों में शनिवार की शाम हुई साम्प्रदायिक हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddh Nagar) जिले की पुलिस हाई अलर्ट पर है और उसने गश्त बढ़ा दी है. पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि आयुक्त आलोक सिंह के निर्देश पर नोएडा, सेंट्रल नोएडा और ग्रेटर नोएडा, तीनों पुलिस जोन में गश्ती बढ़ा दी गई है.

उन्होंने बताया कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों, शॉपिंग मॉल के पास, मेट्रो स्टेशन और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में गश्त बढ़ाई गई है. वरिष्ठ अधिकारी गश्त की निगरानी कर रहे हैं और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

कल दिल्ली में क्या हुआ?

दिल्ली के जहांगीरपुरी में कल शाम हनुमान जयंती की शोभायात्रा पर पथराव और आगजनी की घटना हुई. उत्तरी पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी में दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए. भारी हंगामा हुआ और फिर पत्थरबाजी और हथियार भी चले. कल शाम को ये सब शाम 5 से 5.30 बजे के बीच हुआ. शोभायात्रा जहांगीरपुरी के कुशल सिनेमा के पास से गुजर रही थी, उसी समय शोभायात्रा पर पथराव शुरू हो गया.

सड़कों पर काफी दूर से पत्थर फेंके जा रहे थे. उपद्रवियों ने कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया और कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए. वहीं कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया. जब गाड़िया जलाई गई तब लोग सड़कों पर इधर-उधर भागते दिखे.

UP: यूपी में प्रशासनिक फेरबदल जारी, अब 6 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला, तीन जिलों के DM बदले गए

घटना में 7 लोग घायल

बवाल बढ़ने के बाद पुलिस के जवान भी सड़कों पर उतरे. लोगों को एक जगह पर जमा कर आगे बढ़ने से रोका गया. पत्थरबाजी करने वाली भीड़ के हाथों में डंडे और तलवार तक देखे गए. दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस हिंसा में कुल 7 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 6 पुलिसकर्मी और एक आम नागरिक शामिल है. दिल्ली पुलिस के एक एसआई को गोली भी लगी है, जिनका नाम मेघलाल है.

Gorakhnath Temple Attack: अब UAPA के तहत चलेगा गोरखपुर मंदिर के हमलावर मुर्तजा का केस, कोर्ट में हुई सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम
सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम
प्रतापगढ़ में भारी बारिश से ढहा 100 साल पुराना मकान, 6 लोगों की मौत
प्रतापगढ़ में भारी बारिश से ढहा 100 साल पुराना मकान, 6 लोगों की मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश रेड अलर्ट, देहरादून के सभी स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड में भारी बारिश रेड अलर्ट, देहरादून के सभी स्कूलों की छुट्टी
'कश्मीर को मिले पहचान रखने का अधिकार', आर्टिकल-370 पर सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी
'कश्मीर को मिले पहचान रखने का अधिकार', आर्टिकल-370 पर सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
Embed widget