एक्सप्लोरर

Gorakhnath Temple Attack: अब UAPA के तहत चलेगा गोरखपुर मंदिर के हमलावर मुर्तजा का केस, कोर्ट में हुई सुनवाई

गोरखनाथ मंदिर हमले के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्‍बासी को शनिवार को गोरखपुर के सिविल कोर्ट में एटीएस लेकर पहुंची. गहमा-गहमी के बीच कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर हमले के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्‍बासी को शनिवार को गोरखपुर के सिविल कोर्ट में एटीएस लेकर पहुंची. यहां एसीजेएम प्रथम की अदालत में उसे पेश किया गया. गहमा-गहमी के बीच कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. कोर्ट ने उसे एनआईए/एटीएस की विशेष कोर्ट में पेश करने का आदेश भी दिया है. इसके साथ ही उसके ऊपर यूएपीए एक्‍ट की धारा भी बढ़ा दी गई है.

गोरखपुर के सिविल कोर्ट परिसर में शनिवार को सुबह से ही गहमा-गहमी का माहौल रहा. गोरखपुर के सिविल कोर्ट में गोरखनाथ मंदिर हमले के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्‍बासी को एटीएस लेकर पहुंची. इसके पहले ही उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई. कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट परिसर को छावनी में तब्‍दील कर दिया गया. एटीएस अहमद मुर्तजा अब्‍बासी को 10.45 बजे एसीजेएम प्रथम की कोर्ट में लेकर पहुंची. यहां पर 11.55 बजे तक कोर्ट में वो रहा. मुर्तजा इस दौरान एक घंटा 10 मिनट तक कोर्ट में रहा. एटीएस की दलील और तर्कों को सुनने के बाद एसीजेएम प्रथम की कोर्ट ने उसके ऊपर यूएपीए एक्‍ट की धारा बढ़ा दी है.

कोर्ट ने 14 दिन की न्‍यायिक हिरासत में भेजा

इसके अलावा कोर्ट ने उसे एनआईए/एटीएस की विशेष कोर्ट में पेश करने का आदेश देते हुए आरोपी अहमद मुर्तजा अब्‍बासी को 14 दिन की न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया. इस दौरान जज ने न तो मुर्तजा से कोई सवाल किया और न ही उसने कुछ बोला. वो चुपचाप एटीएस की दलील और कोर्ट की कार्रवाई को देखता रहा. गोरखपुर के सिविल कोर्ट के वरिष्‍ठ अधिवक्‍ता पीके दुबे ने बताया कि अब उसे 14 दिन की न्‍यायिक हिरासत में भेजा गया है. हालांकि कोर्ट ने उसे एनआईए/एटीएस की विशेष कोर्ट में पेश करने का आदेश दे दिया है. ऐसे में अब उसकी अगली पेशी लखनऊ में होगी.

वरिष्‍ठ अधिवक्‍ता पीके दुबे ने दी ये जानकारी

वरिष्‍ठ अधिवक्‍ता पीके दुबे ने बताया कि उसे गोरखपुर जेल में रखा जा सकता है. उसकी अगली पेशी लखनऊ में ही होगी. यूएपीए की धारा बढ़ने से अब अहमद मुर्तजा अब्‍बासी की मुश्किलें बढ़ गई हैं. गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम की धारा बढ़ने के बाद अब एनआईए और एटीएस का शिकंजा आरोपी मुर्तजा के ऊपर और अधिक कस सकता है. इसके पहले उसके ऊपर आईपीसी की धारा 186, 153ए, 307, 332, 333, 353, 394 के तहत गोरखनाथ थाने में दो मुकदमें दर्ज रहे हैं. गोरखपुर जेल में भेजने और औपचारिकताएं पूरी होने के बाद एटीएस उसे लेकर लखनऊ रवाना हो जाएगी. अहमद मुर्तजा अब्‍बासी ने 3 अप्रैल की शाम 7.30 बजे के करीब गोरखनाथ मंदिर की ड्यूटी पर तैनात दो पीएसी जवानों पर बांका से वार कर उन्‍हें घायल कर दिया था. इसके बाद हुई एटीएस की जांच में उसके आतंकी संगठनों के साथ संबंधों को लेकर लगातार पूछताछ चल रही है.

ये भी पढ़ें :-

Meerut: सबसे बड़ा गौ तस्कर अकबर बंजारा दबोचा गया, 7 साल में बन गया हजारों करोड़ की प्रॉपर्टी का मालिक, बांग्लादेश तक फैला है नेटवर्क

UP Corona News: 'पूरा NCR अलर्ट मोड पर रखें, हालात की समीक्षा करें', कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या पर CM योगी ने दिए निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget