एक्सप्लोरर

देहरादून के रोहित नेगी हत्याकांड में फरार आरोपी अजहर त्यागी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

Rohit Negi Murder News: देहरादून में रोहित नेगी की 2 जून को गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी अजहर त्यागी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है.

Rohit Negi Murder Case Update: उत्तराखंड में देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बीजेपी युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित नेगी की दो जून को गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. जिसको लेकर पूरे शहर में सनसनी फैल गयी थी. इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी अजहर त्यागी और उसके एक अन्य साथी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है. मुठभेड़ में दोनों आरोपी घायल हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. मुख्य आरोपी अजहर त्यागी मुजफ्फरनगर जिले के मंगलौर बॉर्डर स्थित बरला, पुरकाजी का निवासी है. मुठभेड़ उस वक्त हुई, जब पुलिस आरोपियों का पीछा कर रही थी.

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि बीजेपी नेता रोहित नेगी की 2 जून को देर रात प्रेमनगर के डीबीआईटी चौक पर गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. अजहर त्यागी और उसके साथी ने रोहित की बोलेरो गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी,  जिसमें गोली रोहित की गर्दन में लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

हत्या की वजह आन्या खान नामक महिला मित्र को लेकर रोहित और अजहर के बीच चली आ रही रंजिश बताई जा रही है. देहरादून पुलिस अजहर त्यागी की तलाश में गुरुग्राम, नोएडा और उसके पुश्तैनी जनपद मुजफ्फरनगर में छापेमारी कर रही थी.

अलर्ट मोड पर पुलिस

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मुठभेड़ मंगलौर बॉर्डर पर हुई है. इसमें एक आरोपी के हाथ और दूसरे के दोनों पैरों में गोली लगी है. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है. आरोपी दूसरे समुदाय से है, लिहाजा मंगलौर बॉर्डर पर पुलिस तैनात कर अलर्ट कर दिया गया है.

लोगों में आक्रोश

रोहित नेगी की हत्या से इलाके के लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला था. लोगों ने इलाके में स्थति हॉस्टल चेकिंग की मांग उठाई थी और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
UP: गोशालाएं बनेंगी कमाई और रोजगार का हब, 200 गायों से 2 करोड़ आय वाले मॉडल पर योगी सरकार का मंथन
यूपी: गोशालाएं बनेंगी कमाई और रोजगार का हब, 200 गायों से 2 करोड़ आय वाले मॉडल पर योगी सरकार का मंथन
यूपी पुलिस हुई हाईटेक, UPSIFS से 94 अधिकारियों ने सीखी 'क्राइम सीन मैनेजमेंट' की वैज्ञानिक तकनीक
यूपी पुलिस हुई हाईटेक, UPSIFS से 94 अधिकारियों ने सीखी 'क्राइम सीन मैनेजमेंट' की वैज्ञानिक तकनीक
कांवड़ यात्रा से पहले CM योगी सख्त, ओवररेटिंग- मिलावट और अफवाह पर जीरो टॉलरेंस
कांवड़ यात्रा से पहले CM योगी सख्त, ओवररेटिंग- मिलावट और अफवाह पर जीरो टॉलरेंस

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget