एक्सप्लोरर

देहरादून पुलिस ने किया अवैध डांस बार का भंडाफोड़, भारी मात्रा में शराब बरामद, 57 युवक-युवती गिरफ्तार

Dehradun Police Raid: देहरादून पुलिस को गजियावाला डांडा में लगातार अवैध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी. इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में शराब बरामद किया. .

Dehradun News Today: देहरादून स्थित गजियावाला डांडा गांव में देर रात पुलिस और आबकारी विभाग बड़ी कार्रवाई की. जहां अधिकारियों ने एक नाइट हाउस पार्टी पर छापेमारी कर 57 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया. इस अवैध पार्टी में शराब परोसने के साथ-साथ डांस बार भी चलाया जा रहा था. पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में शराब की बोतलें और अन्य संदिग्ध वस्तुएं बरामद की हैं.

एसएसपी को गोपनीय सूचना मिली थी कि गजियावाला डांडा गांव स्थित एक निजी हॉल में अवैध रूप से पार्टी का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शराब परोसी जा रही है. सूचना मिलने पर उन्होंने एसआईटी और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए. इसके बाद टीम ने देर रात हॉल पर छापा मारा.

अवैध ढंग से चला रहा था बार
छापेमारी के दौरान पुलिस को हॉल में चल रहे अवैध बार और डांस क्लब के बारे में पता चला. मौके पर 40 युवक और 17 युवतियां पार्टी करते हुए पाए गए. इनके अलावा भारी मात्रा में विदेशी शराब की खाली बोतलें और स्टॉक भी बरामद किया गया. मौके पर शराब परोसे जाने और डांस बार संचालित करने का कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला.

पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज
पुलिस ने इस मामले मुख्य अभियुक्त रजनी केसवाल समेत पांच लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है. यह सभी पार्टी के आयोजक और बार संचालक बताए जा रहे हैं. पकड़े गए युवक-युवतियों का चालान कर उन्हें चेतावनी दी गई.

पुलिस ने मौके से बरामद शराब की बोतलें और अन्य सामग्री को जब्त कर लिया है. भवन स्वामी के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की गई है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों की जानकारी जुटाई और आगे की जांच शुरू कर दी है.

लोग कर रहे थे कार्रवाई की मांग
स्थानीय निवासियों ने बताया कि क्षेत्र में इस तरह की अवैध गतिविधियां पिछले कुछ समय से चल रही थीं. लोगों ने बार-बार इस पर कार्रवाई की मांग की थी. इस छापेमारी के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और पुलिस की तत्परता की सराहना की.

इस घटना ने शहर में अवैध रूप से चल रही पार्टियों और क्लबों की गतिविधियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. कई सामाजिक संगठनों और स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

पुलिस की अपील
पुलिस ने जनता से अपील की है कि अगर उन्हें किसी भी क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की जानकारी मिले, तो वे तुरंत इसकी सूचना दें. इस तरह की सूचनाओं पर गोपनीयता के साथ त्वरित कार्रवाई की जाएगी.

इस छापेमारी के बाद प्रशासन ने संकेत दिया है कि शहर में अवैध रूप से चल रहे बार और पार्टियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. अधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों और शहर में शांति व्यवस्था कायम रहे.

ये भी पढ़ें: Watch: संभल में पथराव के बीच SP के इस अनाउंसमेंट की जमकर चर्चा, Video Viral

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-ंमंतर जा रहे सांसद चंद्रशेखर आजाद का रोका, पुलिस से हुई नोक-झोंक
CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-ंमंतर जा रहे चंद्रशेखर आजाद का रोका, पुलिस से हुई नोक-झोंक
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अस्थायी तौर पर रोकी गई, भारी बारिश और भूस्खलन के चलते फैसला
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अस्थायी तौर पर रोकी गई, भारी बारिश और भूस्खलन के चलते फैसला

वीडियोज

₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-ंमंतर जा रहे सांसद चंद्रशेखर आजाद का रोका, पुलिस से हुई नोक-झोंक
CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-ंमंतर जा रहे चंद्रशेखर आजाद का रोका, पुलिस से हुई नोक-झोंक
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget