एक्सप्लोरर

Watch: संभल में पथराव के बीच SP के इस अनाउंसमेंट की जमकर चर्चा, Video Viral

Sambhal SP Viral Video: संभल स्थित जामा मस्जिद का आज एक टीम सर्वे करने पहुंची थी. इसी दौरान बड़ी संख्या में भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया. हालात बेकाबू होते देख संभल एसपी लोगों को समझाने की कोशिश की.

Sambhal News Today: उत्तर प्रदेश के संभल में रविवार (24 नवंबर) को जामा मस्जिद का सर्वे करने पहुंची टीम पर पथराव हो गया. देखते ही देखते यह बवाल इतना बढ़ गया कि उग्र भीड़ ने कई गाड़ियों में आग लगा दी. भीड़ को नियंत्रित करने और शांति स्थापित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया. 

संभल में हुए इस बवाल की कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल रही है. इसी तरह की एक वीडियो संभल एसपी कृष्ण कुमार की वायरल हो रही है. जिसमें वह भारी पुलिस फोर्स के साथ भीड़ को समझाते हुए नजर आ रहे हैं. एसपी कृष्ण कुमार को वीडियो में लाउडस्पीकर पर उपद्रवियों को संबोधित करते हुए सुना जा सकता है.

इसमें एसपी कृष्ण कुमार को सामने मौजूद भीड़ से कहते हुए सुना जा सकता है कि "अपना भविष्य बर्बाद मत करो इन नेताओं के चक्कर में." इसमें फिर दोबार उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है, "अपने नेताओं के चक्कर में भविष्य बर्बाद मत करो." इसी दौरान सामने मौजूद भीड़ पुलिस वालों पर पत्थर फेंकती हैं. 

'आरोपियों पर होगी NSA कार्रवाई'
एसपी संभल की ये वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. मीडिया से बात करते एसपी संभल उपद्रवियों को चेतावनी देते हुए कहा, "हम ये सुनिश्चित करेंगे कि जिन लोगों ने अराजकता फैलाने की कोशिश की है. पुलिस वालों पर पत्थरबाजी और फायरिंग की है, उन सब लोगों को हिरासत में लिया जाएगा और उन पर एनएसए की कार्रवाई की जाएगी."

संभल एसपी कृष्ण कुमार ने कहा, "इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हैं, मेरे खुद के गनर को पीठ में चोट लगी है. मुझे भी पांव में चोट लगी है." उन्होंने आगे कहा, "मौके पर मौजूद सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जाएगा और जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है."

घटना की क्या है वजह?
दरअसल, कैलादेवी मंदिर के महंत ऋषिराज गिरी महाराज ने दावा किया है कि संभल की जामा मस्जिद कथित तौर पर हरिहर मंदिर है. ऋषिराज गिरी महाराज ने इसको लेकर बीते दिनों सिविल कोर्ट में याचिका दायर कर सर्वे कराने की मांग की थी. इस याचिका पर कोर्ट ने सात दिनों के भीतर सर्वे रिपोर्ट पेश करने को कहा था. 

इसी कड़ी में कोर्ट के आदेश पर रविवार को सुबह में सर्वे के लिए टीम जामा मस्जिद पहुंची. सर्वे टीम को देखकर लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा होने लगी. अधिकारियों के मुताबिक, सर्वे का काम ठीक ढंग से चल रहा था. इसी दौरान मस्जिद के बाहर पहुंची भीड़ ने अचानक पथराव कर दिया. जिससे मौके पर अफर तफरी मच गई.

ये भी पढ़ें: सपा मुखिया अखिलेश यादव बोले- 'संभल में जानबूझकर कराई गई हिंसा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 जुलाई को सोनम वांगचुक के मार्च में राकेश टिकैत भी होंगे शामिल? किसान नेता खुद साफ की तस्वीर
20 जुलाई को सोनम वांगचुक के मार्च में राकेश टिकैत भी होंगे शामिल? किसान नेता खुद साफ की तस्वीर
देहरादून के होमस्टे में महिला का शव मिलने से हड़कंप, BSF जवान ने जहर देकर फिर खुद भी खाया
देहरादून के होमस्टे में महिला का शव मिलने से हड़कंप, BSF जवान ने जहर देकर फिर खुद भी खाया
अखिलेश यादव पर सोनम वांगचुक के बयान के बाद डिंपल यादव ने संभाला मोर्चा, अभिजीत दीपके ने यूं कहा थैंक्स
अखिलेश पर वांगचुक के बयान के बाद डिंपल यादव ने संभाला मोर्चा, अभिजीत दीपके ने यूं कहा थैंक्स
'इसे सिर्फ मुसलमानों का मुद्दा समझना...', जौहर यूनिवर्सिटी वाले मामले पर बोले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद
'इसे सिर्फ मुसलमानों का मुद्दा समझना...', जौहर यूनिवर्सिटी वाले मामले पर बोले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद

वीडियोज

'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें
Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े डोनाल्ड ट्रंप?
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े ट्रंप?
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, अब इस देश से खेलना का लिया फैसला
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, इस देश से खेलना का लिया फैसला
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget