एक्सप्लोरर

कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा को लेकर देहरादून पुलिस सतर्क, बिधोली में हुई महत्वपूर्ण बैठक

Uttarakhand News: पहलगाम हमले को लेकर देशभर में गुस्सा है, इसी बीच देहरादून में रह रहे कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा को लेकर पुलिस चौकन्नी है. इसके लिए पीजी संचालकों के साथ पुलिस ने बैठक की.

Dehradun News: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुई आतंकवादी घटना के बाद देहरादून पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है. जिले में निवासरत व अध्ययनरत कश्मीरी मूल के छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून द्वारा जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. उन्हें आदेश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में रहने वाले कश्मीरी छात्रों के संपर्क में रहें और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करें.

वर्तमान में देहरादून जनपद के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में कुल 1201 कश्मीरी छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं. पुलिस द्वारा इन छात्रों का विवरण एकत्रित कर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. इसके साथ ही, उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं.

बैठक पीजी संचालकों को दिए गए जरूरी निर्देश
इसी क्रम में आज बिधोली चौकी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में एक गोष्ठी आयोजित की गई. इसमें उन सभी शिक्षण संस्थानों और पीजी (पेयिंग गेस्ट) प्रबंधकों को आमंत्रित किया गया जहां कश्मीरी छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं या निवास कर रहे हैं. गोष्ठी के दौरान इन संस्थानों के प्रतिनिधियों से छात्रों से जुड़ी जानकारी ली गई और उन्हें सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए.

पुलिस अधिकारियों ने संस्थान प्रमुखों और पीजी संचालकों से कहा कि वे अपने यहाँ निवासरत छात्रों से संवाद बनाए रखें और किसी भी प्रकार की सुरक्षा चिंता की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें. साथ ही, छात्रों को यह विश्वास दिलाने के निर्देश भी दिए गए कि उनकी सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

छात्रों की सुरक्षा के लिए तैनात की गई पीएसी
सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से उन क्षेत्रों में, जहाँ कश्मीरी छात्र-छात्राएं निवासरत हैं, अतिरिक्त पीएसी बल की तैनाती की गई है. ये बल नियमित रूप से गश्त कर रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं.

सोशल मीडिया पर रखी जा रही पैनी नजर
इसके अलावा, सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक और भड़काऊ सामग्री की निगरानी के लिए जनपद स्तर पर गठित सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को भी सक्रिय कर दिया गया है. अब तक ऐसे 25 आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटवाए जा चुके हैं. साथ ही, एक संस्था के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने के आरोप में हेट स्पीच व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने संबंधित पोस्ट को भी डिलीट कराया है.

देहरादून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्थिति में कश्मीरी मूल के छात्रों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. आम जनता से भी अपील की गई है कि वे किसी भी अफवाह या भड़काऊ सामग्री पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें.

ये भी पढ़ें: कश्मीर पर राजा भैया के बयान से भड़के अखिलेश यादव, नाम सुनते ही कहा- हमारा उनसे कोई...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कारसेवा की तैयारी तेज, 8 अगस्त को पूजा फिर 9 को होगा आगाज
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कारसेवा की तैयारी तेज, 8 अगस्त को पूजा फिर 9 को होगा आगाज
अलीगढ़ः शादी के बाद पत्नी के किन्नर होने का चला पता, पति ने कहा- 'अब मांग रही 6 लाख रुपये'
अलीगढ़ः शादी के बाद पत्नी के किन्नर होने का चला पता, पति ने कहा- 'अब मांग रही 6 लाख रुपये'
छात्रों से बर्बरता पर भड़के अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या यही है विश्व गुरु बनने का रास्ता
छात्रों से बर्बरता पर भड़के अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या यही है विश्व गुरु बनने का रास्ता

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
Embed widget