एक्सप्लोरर

पहलगाम आतंकी घटना के बाद उत्तराखंड पुलिस अलर्ट, सुरक्षा एजेंसियों की वर्दी बेचने वालों को दी हिदायत

Uttarakhand News: पहलगाम आतंकी हमले के बाद देहरादून पुलिस अलर्ट मोड पर है. सुरक्षा एजेंसियों की वर्दी बेचने वाले दुकानदारों को पुलिस ने सख्त हिदायत दी है.

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुई आतंकी घटना के बाद देहरादून पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए एक विशेष अभियान शुरू कर दिया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों की वर्दी और संबंधित सामग्री बेचने वाली दुकानों की पहचान करने और सूची तैयार करने को कहा गया है.

जानकारी के अनुसार, पहलगाम की घटना में शामिल आतंकवादियों ने आर्मी की वर्दी पहनकर वारदात को अंजाम दिया था. इस गंभीर सुरक्षा चूक को ध्यान में रखते हुए देहरादून पुलिस अब ऐसे दुकानदारों पर नजर रख रही है, जो सेना, अर्धसैनिक बलों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों से संबंधित वर्दी, बैज, बेल्ट, बूट, टोपी आदि सामग्री की बिक्री करते हैं.

सेना की वर्दी की तरह कपड़े बचने वालों सख्त हिदायत
एसएसपी के निर्देशों के तहत दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को सेना या अर्धसैनिक बलों की वर्दी या अन्य सामग्री न बेचें. साथ ही चेतावनी दी गई है कि अगर कोई दुकानदार इन निर्देशों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस की टीमें शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में इन दुकानों का निरीक्षण कर रही हैं. दुकानदारों को निर्देशों से अवगत कराते हुए उनके हस्ताक्षर युक्त पत्र भी भरवाए जा रहे हैं, जिसमें वे यह सुनिश्चित करेंगे कि बिना आईडी के किसी भी व्यक्ति को ऐसी सामग्री नहीं बेची जाएगी.

आतंकवादी वर्दी का कर रहे दुरुपयोग 
देहरादून पुलिस का कहना है कि यह कदम पूरी तरह से एहतियाती है और इसका उद्देश्य आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. आतंकवादी घटनाओं में सेना की वर्दी का दुरुपयोग कर आम जनता और सुरक्षाबलों को भ्रमित किया जा सकता है, इसलिए इस दिशा में सख्ती बरतना जरूरी है.

पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि अगर वे किसी व्यक्ति को संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त देखें या बिना किसी वैध पहचान के आर्मी से जुड़ी वस्तुएं खरीदते हुए पाएं, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें. देहरादून पुलिस का यह अभियान न केवल सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह संभावित खतरों को रोकने की दिशा में भी एक अहम कदम साबित हो सकता है. आने वाले दिनों में इस अभियान को और सघन करने की योजना है.

ये भी पढ़ें: पति को ढूढ़ने के बदले दारोगा की महिला से अश्लील मांग, 'मैं अंदर आकर कुंडी बंद कर लूंगा फिर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी पर मायावती का बयान, योगी सरकार को दी ये सलाह
जौहर यूनिवर्सिटी पर मायावती का बयान, योगी सरकार को दी ये सलाह
राम मंदिर चंदा मामले पर डैमेज कंट्रोल, संवाद से भ्रम दूर करेगा संघ
राम मंदिर चंदा मामले पर डैमेज कंट्रोल, संवाद से भ्रम दूर करेगा संघ
'INDIA अलायंस के लिए चेतावनी और...', ओवैसी के बयान पर यूपी AIMIM अध्यक्ष
'INDIA अलायंस के लिए चेतावनी और...', ओवैसी के बयान पर यूपी AIMIM अध्यक्ष
'नाम आरिफ और 'लक्ष्मीजी ढाबा' नहीं चलेगा', नेम प्लेट विवाद पर साध्वी प्राची
'नाम आरिफ और 'लक्ष्मीजी ढाबा' नहीं चलेगा', नेम प्लेट विवाद पर साध्वी प्राची

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
Embed widget