एक्सप्लोरर

पति को ढूढ़ने के बदले दारोगा की महिला से अश्लील मांग, 'मैं अंदर आकर कुंडी बंद कर लूंगा फिर...'

UP News: अलीगढ़ में एक महिला ने दरोगा पर उसके साथ जबरन अवैध संबंध बनाने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. महिला ने प्रदेश के राज्यपाल से इच्छा मृत्यु की मांग की है. सीओ अतरौली को जांच के मिले आदेश.

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज में तैनात पुलिस की इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खौफनाक घटना सामने आई है. यहां इलाके की रहने वाली एक महिला का आरोप है कि मदद की गुहार के बदले दरोगा उसे अपने कमरे पर बुलाने का दबाव बनाने लगा और वॉयस मैसेज भेजने के साथ ही उसके व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो के लिंक भी भेजे.

खाकी वर्दी पहने दरोगा की करतूत जब पीड़ित महिला ने अपने ही पड़ोस में रहने वाली एक महिला सिपाही से की और महिला सिपाही को दरोगा की रिकॉर्डिंग सुनवाई तो दरोगा इस बात पर आगबबूला हो गया और दरोगा महिला पुलिस लेकर उसके घर पहुंच गया. 

दरोगा पर महिला ने शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया
दरोगा ने वॉइस रिकॉर्डिंग में महिला से कहा, 'कहां हो, मैं इंतजार कर रहा हूं, मैं अंदर आकर कुंडी बंद कर लूंगा... 'ये ऑडियो क्लिप हरदुआगंज थाने में तैनात एक दरोगा की है. जहां पति की तलाश कराने के लिए थाने पहुंची महिला पर संबंध बनाने का दबाव बनाया जा रहा है. महिला का आरोप है कि दरोगा ने खाकी वर्दी की आड़ में उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने की भी कोशिश की और महिला को दरोगा ने शारीरिक संबंध बनाने को लेकर कहा, 'तू एक बार मेरा पानी ठंडा करवा दे.... फिर मैं तेरी पूरी मदद करूंगा....'पीड़ित महिला द्वारा दरोगा पर लगाए गए गंभीर आरोप के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस के उच्च अधिकारियों ने मामले में संज्ञान लेते हुए सीओ अतरौली सृजना सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त कर इस मामले की जांच शुरू कर दी.

आपको बता दे की थाना हरदुआगंज इलाके की रहने वाली 30 वर्षीय पीड़ित महिला, जिसका मायका थाना क्षेत्र के एक गांव में ही है. परिजनों ने 15 साल की उम्र में उसकी शादी जनपद हाथरस के थाना सासनी क्षेत्र के गांव खिटोली निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति राकेश से कर दिया था, जो पहले से विवाहित था. साल 2017 में वह पति से अलग हो गई थी और उसी के गांव के एक व्यक्ति राजू से प्रेम प्रसंग होने के चलते कोर्ट मैरिज कर ली थी. वह उसे लेकर पिछले 8 वर्षो से दिल्ली में रह रहा था और उससे दो बच्चे भी है. 

महिला के पति का दूसरी औरत से अवैध संबंध
महिला के अनुसार पिछले दिनों हरियाणा राज्य के जनपद पलवल के मोहाना थाना क्षेत्र के भूड़ कॉलोनी निवासी एक महिला सुंदरी से उसके पति राजू के अवैध संबंध हो गए. सुंदरी नाम की महिला के साथ उसके पति के अवैध संबंधों का पता चलने पर वह एक साल पहले अपने पति और बच्चों को लेकर अपने मायके आकर रहने लगी थी. लेकिन 26 जनवरी को बल्लभगढ़ में काम करने की कहकर निकला उसका पति राजू पलवल से सुंदरी पत्नी महिपाल को लेकर भाग गया था. 

ऐसे में महिला और उसके मासूम बच्चों को बीच मझधार में छोड़कर भागे अपने पति राजू की तलाश कराने के लिए मदद की गुहार लेकर 2 मार्च 2025 को हरदुआगंज थाने पहुंची और थाने पर तैनात इंस्पेक्टर को शिकायत देते हुए पूरे मामले से अवगत कराया. इंस्पेक्टर ने महिला की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए थाने पर तैनात एक दरोगा को उसकी जांच सौप दी. महिला का आरोप है कि उसकी शिकायत की जांच करने वाला दरोगा पहले तो उसे किसी न किसी बहाने थाने बुलाता रहा, और फिर उसकी मदद करने और पति राजू को खोजने के बदले शारीरिक संबंध बनाने की डिमांड करने लगा. 

दरोगा ने मेरे साथ जबरन दुष्कर्म किया- महिला
इस पर कुछ दिन तो महिला ने दरोगा की बातों को अनदेखा किया, लेकिन गत 6 और 8 मार्च 2025 को दरोगा दिनेश बिना बताए उसके घर में घुस गया और उसके साथ अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ करते हुए उसके कपड़े उतारकर जबरन दुष्कर्म करने की कोशिश की और उससे कहा 'तू मेरा पानी ठंडा करवा दे, फिर मैं तेरी पूरी मदद करूंगा.'

इस पर उसने दरोगा के चंगुल से अपनी इज्जत और अपने आप को बचाने के लिए शोर मचाया. शोर मचाने पर दरोगा अपने आप को फंसता हुआ देख मौके से चला गया. महिला का आरोप है कि दरोगा उसे अपने कमरे पर बुलाने का दबाव बनाने लगा और उसके व्हाट्सएप नंबर पर वॉयस मेसेज भेजने के साथ ही अश्लील वीडियो के लिंक भी भेजे. 

दरोगा ने बच्चों को मरने की धमकी दी- महिला
दरोगा की प्रताड़ना से आहत होकर इस बात की शिकायत जब पीड़ित महिला ने 8 अप्रैल 2025 को पड़ोस में रहने वाली एक महिला सिपाही पूनम से की और महिला सिपाही को दरोगा की करतूत बताते हुए दरोगा दिनेश द्वारा भेजी गई वॉइस रिकॉर्डिंग सुना कर अपनी इज्जत बचाने की गुहार लगाई. तो महिला सिपाही पूनम ने दरोगा दिनेश को पूरी बात बता दी. इस पर दरोगा आगबबूला हो गया और महिला पुलिस लेकर उसके घर पहुंच गया और साक्ष्य मिटाने के मकसद से दरोगा ने उसका मोबाइल मांगते हुए उसके घर का सामान इधर-उधर फेंकते हुए तलाशी ली. उसके भतीजे की पिटाई की. जब दरोगा को उसका मोबाइल नहीं मिला तो दरोगा उसके साथ अभद्रता करते हुए धमकी देते हुए कहा कि, वह उसे कहीं नहीं छोड़ेगा, उसका पति भी उसे कभी नहीं मिल पाएगा. तुझे आत्महत्या करनी पड़ जाएगी. तेरे बच्चों को मरवा दूंगा.

दरोगा की धमकी से घबराई महिला ने उत्तर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मांग की है. दरोगा दिनेश की प्रताड़ना से आहत होकर महिला द्वारा राज्यपाल से इच्छा मृत्यु मांगे जाने की बात पुलिस महकमें में फैलते ही पुलिस के उच्च अधिकारियों में हड़कंप मच गया. वही पीड़ित महिला ने दारोगा द्वारा उसको भेजी गई ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल कर दी.

मामले में जांच के मिले आदेश 
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ऑडियो वॉइस में दारोगा महिला को बोल रहा है... 'दो बजे तक जगी रहेगी क्या, अंदर आकर कुंडी बंद कर लूंगा, नहीं मिलना तो बता दे, नहीं मिलना…अरे बता तो दे, कब मिलेगी...अरे तुझे इनसे क्या लेना, मुझे जानते हैं क्या सब...कहां हो मैं वेट कर रहा हूं.' इन वायरल ऑडियो की पुष्टि हमारा चैनल नहीं करता, पीड़िता ने शिकायत के साथ ये पुलिस को सौंपी हैं. फिलहाल पुलिस के उच्च अधिकारियों ने मामले में संज्ञान लेते हुए तत्काल सीओ अतरौली सृजना सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें- पहलगाम हमला: 'मैं तो आ गई, अब मेरा शुभम वापस नहीं आएगा...' ऐशान्या की ये बातें पढ़कर रो देंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: क्या AIMIM वाकई BJP की 'बी-टीम' है? रामदेव के 'ओवैसी दावे' पर एक्सपर्ट्स का खुलासा
AIMIM वाकई BJP की 'बी-टीम' है? रामदेव के 'ओवैसी दावे' पर एक्सपर्ट्स का खुलासा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब हर 6 मिनट में चलेगी मेट्रो
नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब हर 6 मिनट में चलेगी मेट्रो

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
Embed widget