एक्सप्लोरर

देहरादून में बिल्डर के सुसाइड मामले में 'गुप्ता बंधु' गिरफ्तार, दक्षिण अफ्रीका से भी है कनेक्शन

Uttarakhand News: देहरादून की बिल्डर सुसाइड मामले में पुलिस ने उद्योगपति गुप्ता बंधुओं को गिरफ्तार किया है. गुप्ता बंधुओं पर बिल्डर्स को धमकाने का आरोप है. जिसका जिक्र साहनी ने सुसाइड नोट में किया था.

Dehradun News: उत्तराखंड के देहरादून की बिल्डर सुसाइड मामले में दक्षिण अफ़्रीका के उद्योगपति गुप्ता बंधु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अनिल गुप्ता और अजय गुप्ता के खिलाफ नामजद मुक़दमे के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है.गुप्ता बंधुओं पर आरोप था कि उन्होंने पहले साहनी के साथ पार्टनरशिप की और अब धमकी दे रहे थे. साहनी के कई प्रोजेक्ट रुक गये थे. इससे उनके पार्टनर्स में भी विवाद चल रहा था. साहनी ने अपने सुसाइड नोट में इन गुप्ता बंधुओं के बारे में लिखा था. पुलिस ने गुप्ता बंधुओं के खिलाफ धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया है.

आपको बता दें कि बिल्डर सतेंद्र सिंह साहनी देहरादून में ही पैसिफिक गोल्फ सोसाइटी में रहते थे. शुक्रवार 24 मई को उन्होंने सोसाइटी के पास ही निर्माणाधीन बिल्डिंग में कूद कर सुसाइड कर लिया उनके परिजन सतेंद्र सिंह साहनी को लेकर हॉस्पिटल भी गए. लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था. सतेंद्र सिंह साहनी के पास एक सुसाइड नोट मिला है.सतेंद्र सिंह साहनी ने अपने सुसाइड नोट में गुप्ता बंधुओं पर निर्माणाधीन परियोजना में भागीदार के एग्रीमेंट के खिलाफ हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है.

क्या बोले देहरादून के एसएसपी
एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने एबीपी लाइव से बात करते हुए बताया कि घटना को लेकर मृतक के पुत्र रणवीर सिंह साहनी ने थाना राजपुर में लिखित तहरीर व मृतक द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट दिया है. रणवीर साहनी ने तहरीर में बताया है कि अजय कुमार गुप्ता व अनिल कुमार गुप्ता उनके पिता सतेंद्र सिंह साहनी को डरा-धमका व ब्लैकमेल कर रहे थे. इस संबंध में उनके पिता ने एक शिकायती प्रार्थना पत्र पुलिस को पहले दिया था. इसके अलावा अजय कुमार गुप्ता व अनिल कुमार गुप्ता ने सहारनपुर पुलिस को उनके पिता के खिलाफ झूठी शिकायत दी थी.

गुप्ता बंधु एक बार फिर चर्चा में
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा के वर्ष 2018 में तख्तापलट के बाद सहारनपुर निवासी गुप्ता बंधु सुर्खियों में आए थे. दक्षिण अफ्रीका में अस्थिरता के आरोपों के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए गुप्ता बंधु तब वहां से भाग कर देहरादून लौट आए थे. उनकी देहरादून के अलावा हरिद्वार में कई स्थानों पर संपत्तियां है. उनका प्रभाव ऐसा था कि उत्तराखंड में भी उनका काफी समय तक सिक्का चलता रहा.

एक बार फिर गुप्ता बंधु चर्चा में है. इस बार देहरादून में बिल्डर सतेंद्र सिंह साहनी की आत्महत्या में अजय गुप्ता को जीजा अनिल गुप्ता के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बता दें कि साल 2018 में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा पर भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप लगे थे. जुमा से करीबी होने के चलते गुप्ता बंधु दक्षिण अफ्रीका में सीधे निशाने पर आ गए थे. तब गिरफ्तारी से बचने के लिए गुप्ता बंधु अफ्रीका छोड़कर देहरादून शिफ्ट हो गए थे. अब एक बार गुप्ता बंधु चर्चा में है.

ये भी पढ़ें:  सीएम योगी ने मंच से शरिया कानून का जिक्र कर किया बड़ा ऐलान, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'श्रीकृष्ण को मुस्लिम बताने वाला मौलाना बना हिन्दू', नंद किशोर गुर्जर का दावा- गीता का श्लोक पढ़ते ही...
'श्रीकृष्ण को मुस्लिम बताने वाला मौलाना बना हिन्दू', नंद किशोर गुर्जर का दावा- गीता का श्लोक पढ़ते ही...
Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले संजय निषाद, 'किसी के जिद करने से कुछ नहीं होता...'
सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले संजय निषाद, 'किसी के जिद करने से कुछ नहीं होता...'
लखनऊ: 3 बच्चों की मां को बंधक बनाकर हैवानियत, जंजीरों से बांधकर पीटा, बेटे को बेचने की धमकी देकर रेप
लखनऊ: 3 बच्चों की मां को बंधक बनाकर हैवानियत, जंजीरों से बांधकर पीटा, बेटे को बेचने की धमकी देकर रेप
बागपत: उमस भरी गर्मी में बिजली कटने से बेहाल लोग, अधिकारियों पर बिफरे सांसद राजकुमार सांगवान
बागपत: उमस भरी गर्मी में बिजली कटने से बेहाल लोग, अधिकारियों पर बिफरे सांसद राजकुमार सांगवान

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
Embed widget