एक्सप्लोरर

Deepotsav 2023: अयोध्या में 22.23 लाख से अधिक दीये जलाकर बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, सीएम योगी ने कही ये बड़ी बात

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया. इसकी एक झलक देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सरयु के तट पर जमा हुए थे जिसमें आम से लेकर खास हस्ती मौजूद रही.

Diwali 2023: उत्तर प्रदेश के अयोध्या (Ayodhya) में दीपोत्सव (Deepotsav) आय़ोजन किया गया जब सरयू (Sarayu) तट लाखों की संख्या में जलाए गए दीयों से जगमग हो उठा, इस दौरान अयोध्या में 22.23 लाख दीये जलाए गए. इतनी बड़ी संख्या में दीये जलाने को लेकर अयोध्या ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) कायम किया है. इसको लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ को सर्टिफिकेट भी सौंपा गया है. 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसको लेकर 'एक्स' पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उन्होंने गिनीज रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट अपने हाथ में ले रखा है. सीएम योगी ने इस पोस्ट में लिखा, ''आज पावन अयोध्या जी का कोना-कोना भक्ति की दिव्य आभा की अलौकिक छटा से दीप्त है. पूज्य संतों के आशीर्वाद व प्रदेश वासियों के सहयोग से 'राममय' अयोध्या में इस वर्ष भी सर्वाधिक दीप प्रज्वलन का विश्व रिकॉर्ड स्थापित हुआ है. यह दिव्य उपलब्धि सभी रामभक्तों को समर्पित है. जय श्री राम!''

अयोध्या में हुआ रामलीला का मंचन
सरयू के 51 घाटों पर दीये जलाने की व्यवस्था की गई थी जिसके लिए 2100 वॉलिंटियर्स की मदद ली गई. दीप जलाने का काम शाम 5.30 बजे शुरू हो गया था. शाम 6.30 बजे तक दीप जलाने का काम लगभग पूरा हो गया था. सभी दीपों के प्रज्ज्वलित हो जाने के बाद ड्रोन से दीयों की गिनती की गई. दीपोत्सव से पहले अयोध्या में रामलीला का भी मंचन किया गया. सरयू के तट पर पहुंचने से पहले सीएम योगी राम कथा पार्क पहुंचे और वहां राम दरबार के स्वरूपों की पूजा की. उनके साथ इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद थीं.

दीपोत्सव में हर साल बढ़ रही दीयों की संख्या
अयोध्या में बीते सात वर्षों से दीपोत्सव आयोजित किया जा रहा है जिसको लेकर शहर में व्यापक रूप से तैयारियां की जाती हैं और सरयू के घाट पर लेजर शो भी होते हैं जिसका इंतजार अयोध्या के लोगों के अलावा देश-विदेश से आने वाले राम भक्तों को रहता है. इस साल के दीपोत्सव में कई देशों के राजनयिक भी अयोध्या पहुंचे थे. हर साल दीपोत्सव में जलाए जाने वाले दीयों की संख्या बढ़ती जा रही है.

ये भी पढ़ें-  Deepotsav 2023: राम की पैड़ी में दीये जलाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड, अयोध्या में मनाया जा रहा दीपोत्सव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कभी बेचते थे सब्जी अब BJP में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें अमर पाल मौर्य का राजनीतिक सफर
कभी बेचते थे सब्जी अब BJP में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें अमर पाल मौर्य का राजनीतिक सफर
रामपुर में पत्नी से हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर की हत्या
रामपुर में पत्नी से हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर की हत्या
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
स्कूल में महिला को घसीटने का वीडियो वायरल, जानें पूरी हकीकत
स्कूल में महिला को घसीटने का वीडियो वायरल, जानें पूरी हकीकत

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget