एक्सप्लोरर

हरिद्वार: एक के बाद एक तीन गुलदार के शव मिलने से सकते में वन विभाग

हरिद्वार में तीन गुलदारों की मौत के बाद वन विभाग में हड़कंप मचा है। इनकी मौत के बाद वन विभाग ने जांच शुरु कर दी है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही असली वजह सामने आएगी। फिलहाल इसे लेकर वन विभाग सकते में हैं।

हरिद्वार, एबीपी गंगा। हरिद्वार वन विभाग के लालढांग क्षेत्र में शुक्रवार को एक के बाद एक तीन गुलदारों के शव मिलने से विभाग में हड़कंप मच गया। आज तड़के चिड़ियापुर रेंज में ग्रामीणों की सूचना पर वन महकमे ने एक गुलदार के शव को बरामद किया, मगर थोड़ी देर के भीतर ही इस स्थान से कुछ दूरी पर दो अन्य गुलदारों के मृत मिलने की सूचना पर वन महकमा सकते में आ गया। जिस स्थान पर यह शव मिले हैं, वह स्थान राजाजी टाइगर रिजर्व, लैंसडाउन वन प्रभाग और हरीद्वार वन प्रभाग का जंक्शन माना जाता है। आखिर सबसे बड़ा सवाल है कि तीन वनप्रभागों का जंक्शन होने के बाद भी अति संवेदनशील इस स्थान के वनकर्मी क्या कर रहे थे आखिर उन्हें सूचना इतनी देर से क्यों मिली यह वन प्रभाग पर सवालिया निशान खड़े करता है।

तीन गुलदारों की मौत के बाद आनन फानन में वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीएफओ आकाश वर्मा का कहना है कि सुबह रवासन नदी के करीब गुलदार का एक शव मिला है जब इस शव की जांच हो रही थी, तभी सूचना मिली की नजदीक ही दो अन्य वन प्रभाग से भी दो अन्य गुलदारों की मौत की सुचना मिली है। इन सभी मामलो में इलाके में कॉम्बिंग कर जांच की जा रही है प्रथम दृष्टया जहर का सेवन मौत का कारण लग रहा है। आगे की पुष्टि पीएम रिपोर्ट आने की बाद ही हो पाएगी। क्षेत्र में फोरेंसिक सबूतों की भी तलाश की जा रही है। एक क्षेत्र में तीन गुलदारों की मौत से मामला संदिग्ध माना जा रहा है, जांच की जा रही है।

तीन गुलदार की मौत ने वन प्रभाग पर सवालिया निशान लगा दिया है क्योंकि जिस तरीके से एक के बाद एक तीन गुलदार के शव मिले हैं, उससे वन विभाग की करनी और कथनी में अंतर नजर आ रहा है। अब देखना होगा वन प्रभाग कब तक इन तीन गुलदारों की मौत का खुलासा करता है, क्योंकि अभी तो वन प्रभाग के अधिकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। मगर सवाल यही उठता है कि आखिरकार तीन गुलदार की मौत हो गई और वन विभाग कुंभकरण की नींद सोता रहा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार के मिशन रोजगार को गति देने की पहल, युवाओं को योजनाओं से जोड़ रहा यूपीकॉन
योगी सरकार के मिशन रोजगार को गति देने की पहल, युवाओं को योजनाओं से जोड़ रहा यूपीकॉन
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'नारी के सम्मान और स्वाभिमान के लिए समर्पित सरकार', मां चंद्रघंटा की आराधना कर बोले CM योगी
'नारी के सम्मान और स्वाभिमान के लिए समर्पित सरकार', मां चंद्रघंटा की आराधना कर बोले CM योगी
'ओवैसी से घबरा गए अखिलेश...', ओम प्रकाश राजभर ने क्यों किया ये दावा?
'ओवैसी से घबरा गए अखिलेश...', ओम प्रकाश राजभर ने क्यों किया ये दावा?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget