एक्सप्लोरर

Hamirpur यमुना में बहते शव कोरोना से जान गंवाने वालों की लाशें नहीं, प्रशासन ने किया दावा

यूपी के हमीरपुर में कुछ दिन पहले यमुना में शव बहते हुये देख गये थे. जिसके बाद हड़कंप मच गया था. वहीं, इस मामले की जांच के बाद जिला प्रशासन ने दावा किया है कि, ये शव कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की लाशें नहीं हैं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में यमुना नदी में शव नजर आने के बाद लोगों में दहशत फैल गई और यह संदेह भी जताया गया कि यह कोविड-19 से जान गंवाने वालों की लाशें हैं. हालांकि, सोमवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों ने इस दावे को खारिज कर दिया.

कोरोना वायरस से नहीं हुई मौत

हमीरपुर के जिलाधिकारी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा, ‘‘ लोगों से बातचीत और शव को देखने से प्रथम दृष्टया ये कोरोना वायरस से हुई मृत्यु से संबंधित नहीं पाए गये, क्योंकि शव के ऊपर सामान्य परंपरागत शवों के कपड़े थे और किसी भी शव पर कोरोना से मृत्यु होने पर की जाने वाली पैकिंग नहीं थी.’’

उन्होंने कहा कि सभी शवों को सम्मानजनक तरीके से निस्तारित करा दिया गया है. जिलाधिकारी ने कहा कि छह मई को हमीरपुर में यमुना नदी पुल के नीचे शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली एवं नायब तहसीलदार (सदर तहसील), हमीरपुर द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया. मौके पर चार शव बहते हुए पाये गये थे तथा एक शव किनारे अधजला पड़ा था.

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि ये शव यमुना नदी के घाट पर लोगों द्वारा अपने परिजनों की मृत्यु के उपरांत जल में प्रवाहित (नदी में विसर्जित) कर देने के कारण दिख रहे हैं.

नदी में पानी कम होने के चलते शव सतह पर आ गये

अधिकारियों को स्थानीय मछुआरों ने बताया कि मृतकों को परिजन पत्थर आदि बांधकर नदी में डाल देते हैं और पानी कम होने के कारण शव ऊपर आ गए हैं तथा कुछ शव पूर्ण रूप से जला ना होने पर भी पानी में डाल दे रहे हैं.

स्थानीय लोगों के द्वारा यह भी बताया गया कि वर्तमान में पंचक नक्षत्र चल रहा है, इस दौरान परंपरा के अनुसार लोग अधिकतर शव का दाह संस्कार न करके जल में प्रवाहित करते हैं.

घाट पर पुलिस को सतर्क किया गया

उन्‍होंने कहा कि इस संबंध में पड़ोसी कानपुर जिले को भी सूचित कर दिया गया है कि आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करें तथा घाट पर पुलिस बल लगाकर कड़ी नजर रखी जा रही है.

हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने एजेंसी से बातचीत में स्‍वीकार किया कि कुछ स्थानीय निवासियों ने यमुना नदी में बहते हुए शवों को देखा था. सिंह ने कहा कि 'पांच शव थे जिनमें से एक शव आंशिक रूप से जल गया था. शवों को दाह संस्कार के लिए नगर निकाय को सौंप दिया गया.'

ये भी पढ़ें.

UP: नाबालिग साली को भगाकर ले जा रहा सिपाही गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने लिए रामपुर जाएगा सपा डेलीगेशन, ध्वस्तीकरण रोकने के लिए प्रशासन को देगा ज्ञापन
जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने लिए रामपुर जाएगा सपा डेलीगेशन, ध्वस्तीकरण रोकने के लिए प्रशासन को देगा ज्ञापन
Varanasi News: सावन माह में श्रद्धालुओं की आस्था से नहीं होगा खिलवाड़, कैंट रेलवे स्टेशन में नॉनवेज बिक्री पर रोक
सावन माह में श्रद्धालुओं की आस्था से नहीं होगा खिलवाड़, कैंट रेलवे स्टेशन में नॉनवेज बिक्री पर रोक
'राम मंदिर चढ़ावा चोरी से भी जिन्हें फर्क नहीं पड़ रहा वो...', इलाहाबाद हाई कोर्ट की यह टिप्प्णी बनी चर्चा का विषय
'राम मंदिर चढ़ावा चोरी से भी जिन्हें फर्क नहीं पड़ रहा वो...', इलाहाबाद हाई कोर्ट की इस टिप्पणी पर चर्चा
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, पानी टंकी की शटरिंग खोलने उतरे तीन लोगों की दम घुटने से मौत
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, पानी टंकी की शटरिंग खोलने उतरे तीन लोगों की दम घुटने से मौत

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
राहुल गांधी संग पीएम आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका गांधी ने बताई असली वजह, बोलीं- 'इन्हीं बच्चों ने हमें...'
राहुल गांधी संग PM आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका ने बताई वजह, बोलीं- 'इन्हीं ने...'
IND vs ZIM T20: अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
Embed widget