महोबा में गैंगरेप के बाद दलित छात्रा की हत्या, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश में पुलिस और प्रशासन के तमाम दावों के बाद भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. महोबा में दलित छात्रा के साथ गैंगरेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में बेलाताल कस्बे में एक दलित छात्रा के साथ कथित तौर पर गैंगरेप करने के बाद उसकी हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. कुलपहाड़ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवींद्र तिवारी ने बताया कि शनिवार को बेलाताल कस्बे में 12वीं कक्षा की दलित छात्रा (18) का शव एक पेड़ से लटका मिला था.
तीन आरोपी गिरफ्तार रवींद्र तिवारी ने बताया कि लड़की की मां की शिकायत पर बेलाताल कस्बे के ही तीन युवक रोहित, भूपेंद्र और तरुण के खिलाफ अपहरण, सामूहिक बलात्कार, हत्या और अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर, उन्हें गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि फिलहाल मामले की जांच कुलपहाड़ के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) कर रहे हैं.
पेड़ से लटका मिला शव गौरतलब है कि, शनिवार शाम करीब सात बजे बेलाताल कस्बे के करारीपुरा मोहल्ले की 12वीं कक्षा की दलित छात्रा का शव कस्बे से कुछ दूर छैमाही देवी मंदिर के पास एक पेड़ से लटका मिला था. छात्रा का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था.
ये भी पढ़ें:
आजम खान को बड़ा झटका, यूपी सरकार के नाम हुई जौहर यूनिवर्सिटी की 1400 बीघा जमीन
वेब सीरीज 'तांडव' को लेकर अयोध्या के संतों ने जताई नाराजगी, बोले- बैन करो नहीं तो साधु-संत करेंगे 'तांडव'
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL


























