एक्सप्लोरर

वेब सीरीज 'तांडव' को लेकर अयोध्या के संतों ने जताई नाराजगी, बोले- बैन करो नहीं तो साधु-संत करेंगे 'तांडव'

तांडव वेब सीरीज को लेकर अयोध्या में विरोध देखने को मिल रहा है. साधु-संतों का कहना है कि वेब सीरीज को बैन किया जाए और बनाने वाले को दंडित किया जाए. अगर ऐसा नहीं किया जाता तो साधु-संत 'तांडव' करेंगे.

अयोध्या: अली अब्बास जफर के निर्देशन में वेब सीरीज 'तांडव' को लेकर अयोध्या के साधु-संतों ने भी विरोध जताया है. साधु-संतों का कहना है कि वेब सीरीज को बैन किया जाए और बनाने वाले को दंडित किया जाए. अगर ऐसा नहीं किया जाता तो साधु-संत 'तांडव' करेंगे. वहीं, एक संत ने तो बांसुरी और तलवार दिखाते हुए कहा हम बांसुरी बजाना भी जानते हैं और शस्त्र उठाना भी जानते हैं. संतों ने कहा कि मुस्लिम धर्म गुरुओं को भी चाहिए कि वो ऐसी गाइडलाइन जारी करें जिससे इस्लाम धर्म से जुड़े लोग किसी भी धर्म का ना तो अपमान करें और ना ही उस पर टिप्पणी करें.

दंड के भागी हैं राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि ''जिस प्रकार से तांडव वेब सीरीज को बनाया गया है वो बहुत दुखद है. इसमें भगवान का जो चित्रण किया गया है वो हास्यास्पद है. इस प्रकार से ये हमारे देवी-देवताओं का अपमान है. भगवान का इस तरह चित्रण होगा तो निश्चित तौर पर इसका आघात सभी भक्तों के पर पड़ेगा. भगवान हमारे पूजनीय हैं और किसी रूप से उनकी हास्यास्पद पिक्चर नहीं बनानी चाहिए. जिन्होंने बनाई है वो निश्चित तौर पर दंड के भागी हैं. सरकार को चाहिए इस पर बैन लगाए साथ ही साथ दंडित भी किया जाए. जिस प्रकार से हिंदू देवी-देवताओं और भगवान का अपमान किया गया है वो असहनीय है. हम समस्त राम भक्तों से कहेंगे कि अपने धर्म को, हिंदू देवी-देवताओं को बचाने के लिए आप लोगों को सदा सतर्क करना चाहिए.''

ये अच्छी बात नहीं है हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि ''अली अब्बास जफर ने जो तांडव मूवी बनाई हो वो दुर्भाग्यपूर्ण है. उसमें जो रोल करने वाले लोग हैं, जिस प्रकार से सनातन धर्म और संस्कृति का मजाक उड़ा रहे हैं वो गलत है.'' उन्होंने कहा कि ''मैं पूछना चाहता हूं इन डायरेक्टर और एक्टरों से कि किसी और धर्म के बारे में तुम इस प्रकार की टिप्पणी करोगे तो या तो कत्लेआम हो जाएगा या फिर तुम्हारा सिर कलम हो जाएगा. तुम्हारे अंदर क्षमता नहीं है, दम नहीं है कि किसी और धर्म को लेकर ऐसा कर सको. सनातन धर्म, संस्कृति के बारे में कोई बोलने वाला नहीं है इसके नाते जो मर्जी में आए वो करना शुरू कर देते हो, ये अच्छी बात नहीं है.''

वेब सीरीज 'तांडव' को लेकर अयोध्या के संतों ने जताई नाराजगी, बोले- बैन करो नहीं तो साधु-संत करेंगे 'तांडव

बैन लगना चाहिए महंत राजू दास ने कहा कि ''ऐसी मूवी पर बैन लगना चाहिए, प्रतिबंध लगना चाहिए. इन लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होना चाहिए. हम बैन की मांग करत हैं. बैन नहीं लगा तो हो सकता है जैसे आपने तांडव मूवी बनाई है वैसे हम तांडव करने लगेंगे तो आपके लिए अच्छा नहीं होगा. तब आप कहोगे भारत देश सेकुलर देश नहीं है, मुसलमान यहां सुरक्षित नही हैं तब ये भाषा आपकी होगी. इसके पहले ही सुधर जाओ, अगर तुम नहीं सुधरोगे तो तुम्हारे लिए अच्छा नही होगा. ऐसी मूवी बनाना बंद कर दो नहीं तो तुम्हारा जो ऑफिस है उसको बंद कर दिया जाएगा.''

देश में हंगामा खड़ा हो जाता है तपस्वी छावनी अयोध्या संत परमहंस ने कहा कि ''15 जनवरी को तांडव नाम की जो वेब सीरीज रिलीज हुई है उसमें हिंदुओं के आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और महादेव का अपमान दिखाया गया है. मैं सभी मुस्लिम धर्मगुरुओं से पूछना चाहता हूं की वैसे तो तमाम फतवे जारी हो जाते हैं. कोई थप्पड़ मार दे अगर वो मुस्लिम लड़का निकल गया भले ही वो चोरी करने वाला अपराधी हो तो फिर लोग अवार्ड वापस करने लगते हैं. पूरे देश में हंगामा खड़ा हो जाता है कि हिंदुस्तान में डर लग रहा है. जब हिंदू देवी-देवताओं के ऊपर इस तरह अपमानजनक वेब सीरीज बनाई जाती है, फिल्में बनाई जाती हैं, अपमानजनक टिप्पणी की जाती है तब इसमें किसी भी मुस्लिम धर्मगुरु की कोई प्रतिक्रिया सामने क्यों नहीं आती है. आखिर मुस्लिम धर्म गुरुओं को ये भी तो गाइडलाइन जारी करना चाहिए कि जिस प्रकार से उनका अपने धर्म के प्रति सम्मान है उसी प्रकार से इस्लाम के लोग दूसरे धर्म के प्रति भी सम्मान रखें. जब फ्रांस में मीडिया ने मोहम्मद साहब का कार्टून छाप दिया तो वहां मीडिया कर्मियों की हत्या हो जाती है और पूरे देश में उसके खिलाफ प्रदर्शन होता है.''

फिल्म बनाना भी भूल जाएंगे संत परमहंस ने कहा कि ''हिंदू देवी-देवताओं का मजाक बनाना, हिंदू धर्म का मजाक बनाना, हिंदुओं का अपमान करना और इसमें जो मुस्लिम कलाकार हैं उनको पैसा कमाना है. मैं हिदायत दे रहा हूं कि एक तरफ हम लोग बंसी बजाते हैं तो दूसरी तरफ चक्र सुदर्शन भी चलाते हैं. तलवार भी चलाते हैं, जिस दिन हिंदू हथियार उठा लेगा उस दिन जिहादी मानसिकता के लोगों को फिर वेब सीरीज बनाना तो दूर फिल्म बनाना भी भूल जाएंगे. अली जफर जिसने वेब सीरीज बनाई है उसको मुस्लिम धर्मगुरु इस्लाम से खारिज करें और मुस्लिम धर्मगुरु इस बात की गाइडलाइन जारी करें कि कोई भी मुसलमान अन्य धर्म के प्रति किसी प्रकार की कोई फिल्म या वेब सीरीज या अपमानजनक टिप्पणी नहीं करेगा.''

वेब सीरीज 'तांडव' को लेकर अयोध्या के संतों ने जताई नाराजगी, बोले- बैन करो नहीं तो साधु-संत करेंगे 'तांडव

क्यों अपमानजनक टिप्पणी की जाती है संत परमहंस ने कहा कि ''जब हिंदू किसी धर्म के प्रति टिप्पणी नहीं करता, सब धर्म का सम्मान करता है तो हिंदुओं के आराध्य के ऊपर इस प्रकार की फिल्में क्यों बनाई जाती हैं. इस तरह की वेब सीरीज क्यों बनाई जाती है. क्यों अपमानजनक टिप्पणी की जाती है. अच्छा होगा लोग मर्यादा में रहें नहीं तो जिस दिन हिंदू हथियार उठा लेगा उस दिन आप लोगों को फिर कहीं भागने का मौका नहीं मिलेगा. हम उदारवादी हैं लेकिन हमारे आराध्य का अपमान करोगे तो इसके लिए हमें फिर शस्त्र उठाना आता है.''

ये भी पढ़ें:

वेब सीरीज 'तांडव' को लेकर अखाड़ा परिषद ने जताया एतराज, महंत नरेंद्र गिरि बोले- बर्दाश्त नहीं करेगा संत समाज

बर्फ और भीषण ठंड में ये साधु करते हैं भोलेनाथ की साधना, इस मौसम में भी केदारनाथ धाम को बना रखा है ठिकाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Embed widget