एक्सप्लोरर

आगरा: 'ऑप्रेशन प्रहार' से खौफ में हैं अपराधी, 15 दिनों में पुलिस की गिरफ्त में आए 24 इनामी बदमाश

15 मई से 15 जून तक ऑपरेशन प्रहार आगरा रेंज के चारों जिलों में चलाया जा रहा है. 15 दिन की समीक्षा के बाद पाया गया कि रेंज के चारों जिलों आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के 24 इनामी बदमाश पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं. 

आगरा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज में कानून व्यवस्था का प्रभावी अनुपालन और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है. यही वजह है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों पर कार्रवाई करने के लिए खुली छूट पुलिस को दे रखी है. इसी क्रम में आगरा जिले में 'ऑप्रेशन प्रहार' चलाया जा रहा है. आगरा रेंज आईजी नवीन अरोरा के निर्देश पर चलाए जा रहे इस ऑपरेशन से अपराधियों में जबरदस्त हलचल है.

 पुलिस की गिरफ्त में इनामी बदमाश 
15 मई से 15 जून तक ऑपरेशन प्रहार आगरा रेंज के चारों जिलों में चलाया जा रहा है. 15 दिन की समीक्षा के बाद पाया गया कि रेंज के चारों जिलों आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के 24 इनामी बदमाश पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं. साथ ही हर एक जिले का टॉप 10 अपराधी हर हाल में जेल में हों ये भी सुनिश्चित किया जा रहा है. 

एनएसए के तहत हुई कार्रवाई 
ऑपरेशन प्रहार के तहत संपन्न हुए पंचायत चुनाव में आगरा रेंज में तीन जगह हुई मत पेटिकाएं लूटने वाली घटनाओं पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की गई है. एनएसए के तहत आगरा के थाना जगनेर और फतेहाबाद और फिरोजाबाद के खैरगढ़ थाना क्षेत्र में पंचायत चुनाव के दौरान मत पेटी को लूटने वालों पर एनएसए के तहत कार्रवाई की गई है और 10 लोगों को एनएसए के तहत बुक किया गया है.  

हो रही है संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई
ऑपरेशन प्रहार के तहत जो लोग लगातार गैंग बनाकर घटनाओं को अंजाम दे रहे थे उनको गैंगस्टर एक्ट में पंजीकृत किया जा रहा है साथ ही लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे पशु तस्करों पर भी बड़े स्तर पर कार्रवाई की जा रही है. गैंगस्टर एक्ट में जिन लोगों को पंजीकृत किया गया है उनकी संपत्ति का चिन्हांकन किया जा रहा है और संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई भी की जा रही है.  

भू-माफिया के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई 
इसी ऑपरेशन प्रहार के तहत 21 मई को आगरा के कुख्यात भू-माफिया रज्जो जैन, बम धमाके में जिसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ है उसकी 6 करोड़ 80 लाख रुपए की संपत्ति को सीज किया गया है. इसी क्रम में कुछ अन्य गैंगस्टर एक्ट में पंजीकृत कुछ अन्य अपराधियों की भी संपत्ति को जब्त किया गया है.  

गिरफ्त में आए बदमाश 
ऑपरेशन प्रहार आगरा रेंज में चलाया जा रहा है जिसके तहत आगरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद और मथुरा जैसे क्षेत्रों में पूरी सख्ती के साथ लागू किया गया. इसका मुख्य उद्देश्य बदमाशों को सबक सिखाना था. इसी का परिणाम रहा कि आगरा में 15 और मैनपुरी में चार इनामी बदमाश गिरफ्तार किए गए है. फिरोजाबाद में तीन और मथुरा में दो इनामी बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े हैं.

ये भी पढ़ें: 

कोरोना कर्फ्यू में छूट के दौरान लापरवाही से सीएम योगी आदित्यनाथ नाराज, दी ये सख्त हिदायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवीधुरा में अब नहीं सताएगा जाम, बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग
देवीधुरा में अब नहीं सताएगा जाम, बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
'ईरान मिसाइल दुबई पर मार रहा था तकलीफ इन्हें होती थी, क्योंकि...', CM योगी का विरोधियों पर हमला
'ईरान मिसाइल दुबई पर मार रहा था तकलीफ इन्हें होती थी, क्योंकि...', CM योगी का विरोधियों पर हमला
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget