एक्सप्लोरर

कोरोना कर्फ्यू में छूट के दौरान लापरवाही से सीएम योगी आदित्यनाथ नाराज, दी ये सख्त हिदायत

सीएम योगी ने हिदायत दी कि रात्रिकालीन बन्दी को प्रभावी बनाने के लिए शाम छह बजे से ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो जाएं और कहीं भी भीड़ की स्थिति न बने.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के अधिकतर जिलों में कोरोना कर्फ्यू में छूट के दौरान लोगों द्वारा लापरवाही बरतने पर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि इस रियायत का मतलब 'लापरवाही' की छूट होना नहीं है.

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने टीम-9 की बैठक में कहा, "कोरोना कर्फ्यू से छूट का आशय लापरवाही की छूट होना नहीं है. कई जिलों में लोगों के मास्क न लगाने, बाजारों में अनावश्यक भीड़, सामाजिक दूरी का पालन न करने जैसी जानकारी मिली है. यह स्थिति किसी के लिए भी अच्छी नहीं है." उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई जीतने के लिए हर एक नागरिक का सहयोग आवश्यक है.

प्रदेश ने आज पांच करोड़ कोविड जांच का नया कीर्तिमान बनाया- योगी

योगी ने कहा, ''पुलिस प्रशासन को सक्रियता बढ़ाने की जरूरत है. लोगों को जागरूक भी करें, साथ ही गश्त, निरीक्षण और जरूरत पड़ने पर दंडात्मक कार्रवाई भी की जानी चाहिए. सभी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक शासन द्वारा जारी आदेशों का प्रतिबद्धतापूर्वक अक्षरशः पालन सुनिश्चित कराएं.'' योगी ने हिदायत दी कि कोरोना कर्फ्यू से जुड़े नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए. उन्होंने कहा कि रात्रिकालीन बन्दी को प्रभावी बनाने के लिए शाम छह बजे से ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो जाएं और कहीं भी भीड़ की स्थिति न बने.

मुख्यमंत्री ने कहा, ''प्रदेश ने आज पांच करोड़ कोविड जांच का नया कीर्तिमान बनाया है. इतनी जांच किसी भी अन्य राज्य द्वारा नहीं की गईं. कोरोना संक्रमण की रोकथाम में ट्रेसिंग-टेस्टिंग के महत्व को दृष्टिगत रखते हुए उत्तर प्रदेश ने प्रारंभ से ही आक्रामक नीति अपनाई है. यही कारण है कि आज प्रदेश में स्थिति नियंत्रण में है.'' मुख्यमंत्री ने कहा कि एक जून से राज्य के सभी 75 जिलों में शुरू हुए 18 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण अभियान में लोगों की भागीदारी उत्साहजनक है. उन्होंने कहा कि इस महाभियान के पहले दिन एक जून को साढ़े पांच हजार केंद्रों पर 3,42,000 से अधिक लोगों ने टीका लगवाया.

यह भी पढ़ें-

यूपी: 20 दिनों में एक ही परिवार के आठ सदस्यों की मौत, गांव में अबतक नहीं हुआ सैनिटाइजेशन

सपा सांसद के बेतुके बोल, कोरोना वायरस और तूफान के लिए बताया मोदी सरकार को जिम्मेदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सपा सांसद मुहिबुल्लाह नदवी को जौहर यूनिवर्सिटी में नहीं मिली एंट्री, गेट बंद पर करते रहे इंतजार
सपा सांसद मुहिबुल्लाह नदवी को जौहर यूनिवर्सिटी में नहीं मिली एंट्री, गेट बंद पर करते रहे इंतजार
'ना कर्फ्यू, ना दंगा, माफिया का सफाया', बुलंदशहर में विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी
'ना कर्फ्यू, ना दंगा, माफिया का सफाया', बुलंदशहर में विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी
महोबा में मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या, संकट मोचन मंदिर में खून से लथपथ मिला शव
महोबा में मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या, संकट मोचन मंदिर में खून से लथपथ मिला शव

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget