एक्सप्लोरर

मेडिकल कराने आए युवक को दबंगों ने अस्पताल के अंदर बेरहमी से पीटा, तीमारदारों के बीच-बचाव से बची जान

स्कॉर्पियो से अस्पताल पहुंचे कंदरावां गांव के बादल सिंह, किशन सिंह, शिवम सिंह, अंशु सिंह और कुछ अज्ञात लोग सुरेंद्र कुमार को अस्पताल परिसर में ही मारने पीटने लगे। वह बचाव के लिए भागा तो उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया।

रायबरेली, एबीपी गंगा। शनिवार को स्कॉर्पियो सवार बेखौफ युवकों ने सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराने आए व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी। दिनदहाड़े हुई वारदात से लोगों में भय व्याप्त हो गया। वहीं, मारपीट देख मेडिकल कराने गई महिला होमगार्ड के भी होश उड़ गए। यही नहीं, युवकों ने मेडिकल कर रहे डाक्टरों से भी अभद्रता की। हालांकि इस बाबत अस्पताल के डॉक्टर कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।

क्षेत्र के कदरावा गांव में जमीनी विवाद को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों को पुलिस मेडिकल कराने के लिए सीएचसी ले गई थी। जानकारी के मुताबिक एक पक्ष के साथ सुरेंद्र कुमार पुत्र पुत्र राजाराम निवासी कजराबाद शनिवार को अस्पताल आए हुए थे।

इसी बीच स्कॉर्पियो से अस्पताल पहुंचे कंदरावां गांव के बादल सिंह, किशन सिंह, शिवम सिंह, अंशु सिंह और कुछ अज्ञात लोग सुरेंद्र कुमार को अस्पताल परिसर में ही मारने पीटने लगे। वह बचाव के लिए भागा तो उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। जिससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई। बाद में कुछ तीमारदारों के बीच बचाव करने मामला शांत हुआ। फिर हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

पीड़ित शख्स ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल बृजमोहन का कहना है कि संबंधित मामले में मामला पहले से पंजीकृत है। जांच कराई जा रही है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया है। बाद में जरूरी धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: लखनऊ कांग्रेस मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, ममता चौधरी दिल्ली तलब
UP: लखनऊ कांग्रेस मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, ममता चौधरी दिल्ली तलब
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फिर टली सुनवाई, अब 16 अक्टूबर को होगी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फिर टली सुनवाई, अब 16 अक्टूबर को होगी
गोरखपुर में मिशन शक्ति के छठे चरण का आगाज, CM योगी ने दिखाई रैली को हरी झंडी
गोरखपुर में मिशन शक्ति के छठे चरण का आगाज, CM योगी ने दिखाई रैली को हरी झंडी
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget