एक्सप्लोरर

भाई-बहन के 'प्यार' वाले रिश्ते का परिजनों ने किया विरोध, नाराज प्रेमी जोड़े ने किया सुसाइड 

बांदा में प्रेमी जोड़े ने पेड़ पर फंदा डालकर अपनी जान दे दी। प्रेमी जोड़े के बीच भाई-बहन का रिश्ता था और ये आपस में शादी करना चाहते थे।

बांदा, एबीपी गंगा। तिंदवारी थाना क्षेत्र के जौहरपुर गांव के मजरे कैथी डेरा में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पेड़ पर युवक और उसकी फुफेरी बहन के शव लटके मिले हैं। मृतक की पहचान 22 वर्षीय निषाद के तौर पर हुई है और उसकी 15 वर्षीय बहन की भी पहचान हो गई है।

कहा जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। निषाद और उसकी बहन शादी भी करना चाहते थे, लेकिन दोनों के बीच सगा रिश्ता होने के चलते परिजन इसके खिलाफ थे। इसी बात से नाराज होकर दोनों ने पेड़ पर फंदा डालकर अपनी जान दे दी। सुबह जब ग्रामीणों ने पेड़ पर दोनों के शव लटके देखे तो हैरान रह गए। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया।

खबर के मुताबिक, दोनों के प्रेम प्रसंग का पता चलने पर परिजनों ने इनके मिलने पर भी पाबंदी लगा दी थी। इस बात से ये जोड़ा और दुखी हो गया था। तिंदवारी के थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया, 'सोमवार से लापता निषाद और उसकी फुफेरी बहन के शव चरवाहों की सूचना पर गांव से कुछ दूर जंगल में एक पेड़ से एक साथ फांसी के फंदे में लटके हुए बरामद किए गए हैं। दोनों के बीच पिछले डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाह रहे थे, लेकिन रिश्ता सगा होने की वजह से दोनों के परिजन विरोध करते थे।'

नीरज कुमार ने बताया कि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल कई बिंदुओं से मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार में पहुंचे बेटे कि पिटाई, 7 पर मुकदमा दर्ज
मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार में पहुंचे बेटे कि पिटाई, 7 पर मुकदमा दर्ज
वाराणसी: नमो घाट के आसपास मांस-मछली की बिक्री पर रोक, क्या है वजह?
वाराणसी: नमो घाट के आसपास मांस-मछली की बिक्री पर रोक, क्या है वजह?
CM योगी बोले- यूपी में 2017 के बाद कृषि विकास दर 8 से बढ़कर 18% हुई
CM योगी बोले- यूपी में 2017 के बाद कृषि विकास दर 8 से बढ़कर 18% हुई
राहुल गांधी पर केशव मौर्य का हमला, बोले- लोकतंत्र को शर्मिंदा कर रहीं ओछी हरकतें
राहुल गांधी पर केशव मौर्य का हमला, बोले- लोकतंत्र को शर्मिंदा कर रहीं ओछी हरकतें

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget