एक्सप्लोरर

जलती चिता से पुलिस ने निकाल लिया प्रेमिका का शव और फिर...

मथुरा में 14 वर्षीय प्रेमी और प्रेमिका ने खुद को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में प्रेमिका की मौत हो गई है जबकि प्रेमी गंभीर रूप से जख्मी है।

मथुरा, एबीपी गंगा। जिले के गोवर्धन इलाके में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका ने खुद को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में प्रेमिका की मौत हो गई है जबकि प्रेमी की हालत गंभीर है। दोनों की उम्र सिर्फ 14 साल थी। घटना की वजह का पता नहीं चल सका है।

ये घटना गोवर्धन इलाके के एक गांव की है। दरअसल, यहां शुक्रवार को किसी बात को लेकर प्रेमिका ने केरोसिन डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। कुछ ही दूरी पर रहने वाले प्रेमी को जब इसकी जानकारी मिली तो उसने भी आत्मदाह कर लिया। दोनों की चीखें सुनकर ग्रामीणों उनकी तरफ दौड़े और दोनों को बचाने की कोशिश की। हालांकि, इस घटना में प्रेमिका की मौत हो गई जबकि प्रमी गंभीर रूप से जख्मी है। लड़की की मौत के बाद परिजनों ने उसका शव का अंतिम संस्कार करने की कोशिश की। अंतिम संस्कार के लिए लड़की चिता में आग भी लगा दी गई थी, लेकिन इसी बीच पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने जलती चिता से ही शव को बाहर निकाल लिया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

गोवर्धन के पुलिस उपाधीक्षक वरुण कुमार सिंह ने बताया, 'गांव में 14 वर्ष की किशोरी ने घर में अपने ऊपर केरोसिन डाल कर आग लगा ली। जब पड़ोसियों ने उसके घर से धुआं उठता देखा तो शोर मचाया। गांववाले जबतक बचाने की कोशिश करते तबतक उसकी मौत हो चुकी थी।' पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि हमें इन दोनों मामलों का आपसी संबंध उजागर होने की जानकारी मिली। प्रेमिका के शव को चिता से बरामद कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है। घायल प्रेमी का इलाज मथुरा के स्वर्ण जयंती अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों ने उसकी हालत लेकिन बहुत गंभीर बताई है। वह 50 फीसदी से अधिक जली अवस्था में भर्ती किया गया है। प्रेमी के स्वस्थ होने के बाद ही पुलिस उसका बयान दर्ज करेगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा बोली- 'देश को बांटने का काम करते हैं छोटे दल'
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा बोली- 'देश को बांटने का काम करते हैं छोटे दल'
अखिलेश यादव को स्वामी प्रसाद मौर्य की नसीहत, बोले- पिता मुलायम सिंह से सीखें
अखिलेश यादव को स्वामी प्रसाद मौर्य की नसीहत, बोले- पिता मुलायम सिंह से सीखें
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Embed widget