एक्सप्लोरर

ABP गंगा का सलाम: बाजार में आई मास्क की दिक्कत, तो RPF की इन 5 महिला सिपाहियों ने उठाया जिम्मा;रोजाना बना रहीं 100 से ज्यादा मास्क

Corona Heroes को ABP गंगा का सलाम, बाजार में मास्क मिलने में हो रही दिक्कत, तो आगरा में आरपीएफ की 5 महिला सिपाहियों ने उठाया जिम्मा, रोजाना 100 से ज्यादा मास्क बना रही हैं।

आगरा, एबीपी गंगा। कोरोना वायरस की जंग में एबीपी गंगा लगातार ऐसे कर्मवीरों के योगदान को सराह रहा है, जो इस लड़ाई में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं। इन कर्मवीरों में स्वास्थ्यकर्मियों से लेकर पुलिसर्मियों तक तमाम वो लोग शामिल हैं, जो इस संकट की घड़ी में कोरोना हीरोज बनकर युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। इन्हीं कर्मवीरों में शामिल हैं आरपीएफ की पांच महिला सिपाही रोजाना 100 से ज्यादा मास्क बना रही हैं। आपको बता दें कि आगरा में रेलवे सुरक्षा बल बाजार में मास्क की कमी के चलते इन-हाउस मास्क बनवा रहा है। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर 5 महिला कांस्टेबल रोजाना सौ से सवा सौ तक मास्क तैयार कर रही हैं।
AGRA_RPF_MASK1
 
RPF के सीनियर कमांडेंट पीके पांडा ने दी मुहिम को दिशा
इस काम को लेकर महिला कांस्टेबलों में जबरदस्त उत्साह है, तो वहीं राष्ट्र के प्रति एक ज़िम्मेदारी का अहसास भी कि कैसे संकट काल में अपनी भूमिका का निर्वहन किया जा सकता हैं। उनकी इस मुहिम को दिशा दे रहे हैं आगरा में RPF के सीनियर कमांडेंट पीके पांडा।
 रोजाना 100 से 125 मास्क तैयार कर रहीं RPF की महिला कांस्टेबल
पीके पांडा के मुताबिक, जब उन्हें महसूस हुआ कि उनके स्टाफ के लिए बाज़ार से मास्क मिलने में दिक्कत हो रही है, तो उन्होंने स्टाफ से इसको लेकर चर्चा की, कि क्यों ना मास्क हम अपने स्तर पर तैयार कर लें। इसके चलते चार अप्रैल से हमने 5 महिला कांस्टेबल की ड्यूटी लगा दी और अब हम रोजाना 100 से 125 मास्क तैयार कर रहे हैं। पीके पांडा आगे कहते हैं कि मैं भी यही मास्क इस्तेमाल कर रहा हूं और मेरा स्टाफ भी। आगे चलकर हम रेलवे स्टाफ और फिर जनता में भी इन मास्को को बांटने वाले हैं।
RPF के ऑफिस में हो रहा है मास्क प्रोडक्शन
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर RPF के ऑफिस में इन मास्क का प्रोडक्शन चल रहा है। इन मास्क को बनाने में यात्रियों और स्टाफ के प्रयोग में आने वाली चादरों का प्रयोग किया जा रहा है। कुल मिलाकर संकट की इस घड़ी में अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करने के लिए ABP गंगा इनकी सराहना करता है।
यह भी पढ़ें:
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Moradabad News: एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत की अफवाह पर DM का दावा, बोले–जिले में पर्याप्त स्टॉक
मुरादाबाद: एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत की अफवाह पर DM का दावा, बोले–जिले में पर्याप्त स्टॉक
Jalaun News: पुलिस थाने के सामने प्रेमी-जोड़े का हाई-वोल्टेज ड्रामा, डीजल डालकर शादी की रखी मांग
जालौन: पुलिस थाने के सामने प्रेमी-जोड़े का हाई-वोल्टेज ड्रामा, डीजल डालकर शादी की रखी मांग
यूपी में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, वोटर्स को मिलेंगे चार रंग के बैलेट पेपर, ऐसे कर पाएंगे वोट
यूपी में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, वोटर्स को मिलेंगे चार रंग के बैलेट पेपर, ऐसे कर पाएंगे वोट
UP News: बिजली नहीं आने पर यूपी में उपभोक्ताओं को रोज मिलेगा 50 रुपये मुआवजा! इनको मिलेगा लाभ
बिजली नहीं आने पर यूपी में उपभोक्ताओं को रोज मिलेगा 50 रुपये मुआवजा! इनको मिलेगा लाभ

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Session 2026 Live: 'मैंने हमेशा कोशिश की माननीय सदस्य...', सदन में वापसी के बाद ओम बिरला का पहला संबोधन
Live: 'मैंने हमेशा कोशिश की माननीय सदस्य...', सदन में वापसी के बाद ओम बिरला का पहला संबोधन
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
Saudi Oil Ship in India: सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
The hundred 2026 Auction: द हंड्रेड ऑक्शन में नंबर-1 गेंदबाज सादिया इकबाल रही अनसोल्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
द हंड्रेड ऑक्शन में नंबर-1 गेंदबाज सादिया इकबाल रही अनसोल्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
‘6 महीने 60 साल के बराबर..’ मोनालिसा के मुस्लिम पति ने बताई अपनी प्रेम कहानी, बोले- 'मैंने रिश्ते के लिए किया था इंकार'
मोनालिसा के मुस्लिम पति ने बताई अपनी प्रेम कहानी, बोले- 'मैंने रिश्ते के लिए किया था इंकार'
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
हार्दिक पांड्या या ईशान किशन, किसकी गर्लफ्रेंड ज्यादा पढ़ी-लिखी? जान लें हकीकत
हार्दिक पांड्या या ईशान किशन, किसकी गर्लफ्रेंड ज्यादा पढ़ी-लिखी? जान लें हकीकत
मेट्रो में स्टंट दिखाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स के निशाने पर आ गया परिवार
मेट्रो में स्टंट दिखाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स के निशाने पर आ गया परिवार
Embed widget