एक्सप्लोरर

Coronavirus Case: कोरोना वायरस को लेकर अखिलेश यादव ने किया आगाह, कहा- 'बीजेपी की चूक हमेशा...'

COVID-19 Case: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने सरकार को आगाह किया कि समय रहते इस पर कदम उठाने की जरूरत है.

Akhilesh Yadav On Coronavirus Case: हांगकांग और सिंगापुर के बाद अब भारत में भी कोरोना वायरस ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं. इन मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे चिंता बढ़ती जा रही है. देश में में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार को समय रहते उचित कदम उठाने के लिए सतर्क किया है.

अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसी बीमारियां अपना रूप बदलकर आती हैं, इसलिए सरकार को अपने स्वास्थ्य चिकित्सा और सूचना तंत्र का सदुपयोग करना चाहिए ताकि लोगों में डर न फैले. सपा अध्यक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर सरकार को कोविड-19 के खतरे से आगाह किया है.

उन्होंने लिखा- "खतरे की घंटी बजने से पहले कोरोना के नियंत्रण और रोकथाम के लिए सरकार को समय रहते चेतना होगा, पिछली बार की तरह की लापरवाही और बदइंतजामी की चूक फिर से न दोहराई जाए. बीजेपी की चूक हमेशा लोगों के लिए जानलेवा साबित होती है. अब तो कोरोना का वो टीका भी नाकाम साबित हो चुका है, जिसके सर्टिफिकेट बढ़-चढ़कर बांटे गए थे, इसीलिए इस बार सजगता की और भी अधिक जरूरत है."

अखिलेश यादव ने और क्या कहा?

अखिलेश यादव ने आगे लिखा, "हम सबको जनता को ये समझाना है कि कोरोना के हालात हालांकि अभी बेहद गंभीर नहीं हैं, फिर भी इसके प्रति उपेक्षा न बरती जाए, क्योंकि ऐसी बीमारियां रूप बदलकर आती हैं. अतः सरकार अपने स्वास्थ्य-चिकित्सा और सूचना तंत्र का सदुपयोग करे और जनता में कोरोना का भय न फैलने दे.'

बता दें कि कोरोना ने भारत में भी दस्तक दे दी है. हालांक,  भारत में अभी इनकी संख्या कम है. लेकिन, अगर इंटरनेशनल ट्रेंड को देखा जाए तो इसमें तेजी आ सकती है. 19 मई तक के आंकड़ों के मुताबिक देश में अभी 257 कोविड के सक्रिय मामले हैं. इनमें से ज्यादातर को अस्पताल में भर्ती होने की भी जरुरत नहीं है. लेकिन, जानकारों की माने तो अगर अभी से कदम नहीं उठाए गए तो देश एक बार फिर से कोरोना की चपेट में आ सकता है. इसलिए सरकार और लोगों को और भी ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है. 

UP Weather: यूपी में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, जानें- आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी MLC चुनाव में BJP उम्मीदवार ने स्वीकार की हार, अवधेश प्रसाद ने कर दी 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी MLC चुनाव में BJP उम्मीदवार ने स्वीकार की हार, अवधेश प्रसाद ने कर दी 2027 की भविष्यवाणी
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
'आपके मित्र को दुत्कार दिया' UP MLC चुनाव के बाद ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला
'आपके मित्र को दुत्कार दिया' UP MLC चुनाव के बाद ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला
UP Karwa Chauth 2026 Moon Time: यूपी में नोएडा-लखनऊ समेत इन शहरों में कब दिखेगा करवा चौथ का चांद? जानें सही समय
यूपी में नोएडा-लखनऊ समेत इन शहरों में कब दिखेगा करवा चौथ का चांद? जानें सही समय

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget