एक्सप्लोरर

गोरखपुर में शुरू हुआ कोरोना पर वार, एसीएमओ ने लगवाया पहला टीका, बोले- कोई दिक्‍कत नहीं

गोरखपुर के जिला चिकित्‍सालय में कोविड-19 टीकाकरण की शुरुआत हुई. एसीएमओ डॉ नीरज कुमार पाण्‍डेय ने टीका लगवाया. उन्‍होंने बताया कि ऑब्जर्वेशन में उन्‍हें काफी सामान्‍य महसूस हुआ, किसी भी प्रकार की कोई दिक्‍कत नहीं है.

गोरखपुर: देश और प्रदेश के साथ गोरखपुर के 6 केन्‍द्रों पर 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू हो गया है. गोरखपुर में दो चरण के ड्राई रन ने स्‍वास्‍थ्‍य महकमे को इसके लिए पूरी तरह से तैयार कर दिया था. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के उद्बोधन और शुभारम्‍भ के बाद गोरखपुर में टीकाकरण शुरू हुआ. गोरखपुर के जिला चिकित्‍सालय में बने केन्‍द्र में एसीएमओ डॉ नीरज कुमार पाण्‍डेय ने पहला टीका लगवाकर लोगों को ये व‍िश्‍वास दिलाया कि ये पूरी तरह से सुरक्षित है.

एसीएमओ ने लगवाया पहला टीका गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज, जिला चिकित्‍सालय, महिला चिकित्सालय, तीन पीएचसी सहजनवां, पिपराइच और कैम्पियरगंज में टीकाकरण की प्रक्रिया को शुरू किया गया. हर केन्‍द्र पर पहले दिन 100 यानी 6 केन्‍द्रों पर 600 लाभार्थियों को टीका लगा है. गोरखपुर के जिला चिकित्‍सालय में इसकी शुरुआत हुई और एसीएमओ डॉ नीरज कुमार पाण्‍डेय ने टीका लगवाया. टीका लगने के पहले और टीका लगने के बाद भी उन्‍होंने बताया कि उन्‍हें ऑब्जर्वेशन में उन्‍हें काफी सामान्‍य महसूस हो रहा है. उन्‍हें किसी भी प्रकार की कोई दिक्‍कत नहीं है.

घबराने की जरूरत नहीं गोरखपुर जिला चिकित्‍सालय के एसीएमओ डॉ राजेश कुमार ने तीसरे नंबर पर टीका लगवाया. उन्‍होंने टीका लगने के पहले बताया कि वे काफी उत्‍साहित हैं. चिकित्‍सक होने के नाते वे लोगों से अपील करते हैं कि लोगों के घबराने की जरूरत नहीं है. उन्‍होंने टीका लगने के बाद बताया कि वे सामान्‍य महसूस कर रहे हैं. किसी भी प्रकार की कोई परेशानी महसूस नहीं हो रही है. उन्‍होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि टीके को सामान्‍य तरीके से लें. ये उनके स्‍वास्‍थ्‍य के लिए अच्‍छा और जरूरी है.

डर जैसी कोई बात नहीं एसीएमओ डॉ एएन प्रसाद ने टीका लगवाने के पहले कहा कि इसमें कोई डर जैसी बात नहीं है. उनका रजिस्‍ट्रेशन हो गया है. वे टीका लगवाने जा रहे हैं. इसे लगवाने से लोगों को फायदा है न कि कोई नुकसान. टीका लगवाने के बाद उन्‍होंने बताया कि वे अच्‍छा महसूस कर रहे हैं. उन्‍हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं महसूस हो रही है.

टीका लगने के बाद रहे सामान्‍य जिला चिकित्‍सालय के टीबी क्‍लीनिक गोरखपुर के बीसीजी टीम लीडर केदार नाथ गुप्‍ता ने टीका लगने के पहले और बाद में भी सामान्‍य महसूस करने की बात कही. उन्‍होंने कह कि टीकाकरण से किसी भी प्रकार से कोई दिक्‍कत नहीं है. टीका लगने वाली जगह पर थोड़ा दर्द है, जो सामान्‍य टीका लगने के बाद भी होता है. टीबी क्‍लीनिक के लैब टैक्‍नीशियन अशोक कुमार ने भी टीका लगने के पहले और बाद में सब सामान्‍य बताया. उन्‍हें किसी भी तरह कोई साइड इफेक्‍ट नहीं हुआ है. स्‍वास्‍थ्‍यकर्मी हरदीप यादव ने टीका लगने के पहले और बाद में बताया कि वे सामान्‍य महसूस कर रहे हैं.

ये गौरवान्वित होने का क्षण है जिला चिकित्‍सालय में वैक्‍सीनेशन का निरीक्षण करने आए नगर विधायक डॉ राधा मोहन अग्रवाल ने कहा कि ये खुशी, आभार प्रदर्शन और गौरवान्वित होने का क्षण है. हम कोरोना पर अंतिम वार करने जा रहे हैं. यहां रिकवरी रेट सबसे अच्‍छा रहा. बच्‍चों का 35 साल से डॉक्‍टर हूं. बच्‍चों का डॉक्‍टर होने के नाते टीकाकरण से सीधा संबंध रहा है. स्‍मालपॉक्‍स, पोलियो, काली खांसी, टिटनेस खत्‍म हुआ था. इतना सुनियोजित अभियान अभी तक चलते हुए नहीं देखा था. हम 134 करोड़ की आबादी हैं. हमने आत्‍मनिर्भर होकर बीमारियों से लड़ने का काम भी किया है. चिकित्‍सक और स्‍वास्‍थ्‍यकर्मी टीकाकरण कराकर ये संदेश दे रहे हैं कि जब आपका नंबर आए सावधानी रखिए.

ये भी पढ़ें:

कोरोना के खिलाफ विजय की ओर देश, अफवाह फैलाने वालों से रहें सतर्क : योगी आदित्यनाथ

प्रयागराज माघ मेला: संतों के कैंप से शुरू हुआ राम मंदिर के लिए चंदा लेने का अभियान, ये है खास वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'पूरे ट्रस्ट को बदनाम करने का औचित्य नहीं'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'पूरे ट्रस्ट को बदनाम करने का औचित्य नहीं'
Basti News: मुंबई में उजड़ गया पूरा परिवार, इमारत गिरने से मां समेत 4 मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम
मुंबई में उजड़ गया पूरा परिवार, इमारत गिरने से मां समेत 4 मासूम बच्चों की मौत, बस्ती में पसरा मातम
Explained: UP गवर्नर बोलीं- 'लड़कियां पढ़ाई के समय प्रेग्नेंट...', जबकि 15 साल में 9.2% घटी ग्रोथ, कैसे गलत साबित हुईं राज्यपाल?
UP गवर्नर बोलीं- लड़कियां पढ़ाई के समय प्रेग्नेंट! जबकि 15 साल में 9.2% घटी दर, कैसे गलत साबित?
Kashi Vishwanath Temple: CM योगी के निर्देश पर बदली व्यवस्था, स्थानीय श्रद्धालुओं को मिलेगी ये सुविधा
काशी विश्वनाथ मंदिर: CM योगी के निर्देश पर बदली व्यवस्था, स्थानीय श्रद्धालुओं को मिलेगी ये सुविधा

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
NIA Raid:देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget