एक्सप्लोरर

प्रयागराज माघ मेला: संतों के कैंप से शुरू हुआ राम मंदिर के लिए चंदा लेने का अभियान, ये है खास वजह

माघ मेले में संतों के बीच धन संग्रह अभियान की शुरुआत इसलिए भी ज़्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि नब्बे के दशक में मंदिर निर्माण के लिए संतों की पहली धर्म संसद संगम पर ही हुई थी.

प्रयागराज: अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान की शुरुआत आज संगम नगरी प्रयागराज में भी हुई. प्रयागराज में इस अभियान की शुरुआत संगम की रेती पर लगे माघ मेले से हुई. संघ-बीजेपी और वीएचपी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने माघ मेले के शिविरों में मौजूद संत-महात्माओं के बीच इस अभियान की शुरुआत की. नौ सदस्यीय विशेष टोली ने माघ मेले के शिविरों में जाकर पहले उनका आशीर्वाद लिया और इसके बाद कूपन और रसीदों के ज़रिये उनसे आर्थिक सहयोग भी लिया. संतों ने इस मौके पर अभियान की सफलता की कामना की और साथ ही सभी नागरिकों से भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की.

संतों की पहली धर्म संसद संगम पर ही हुई थी

माघ मेले में संतों के बीच धन संग्रह अभियान की शुरुआत इसलिए भी ज़्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि नब्बे के दशक में मंदिर निर्माण के लिए संतों की पहली धर्म संसद संगम पर ही हुई थी. प्रयागराज में आज पहले दिन अभियान की अगुवाई करने वाले वीएचपी गौरक्षा विभाग के प्रांतीय मंत्री लालमणि तिवारी के मुताबिक़ जिन संतों ने मंदिर निर्माण के लिए लम्बे समय तक आंदोलन और संघर्ष किया, उनका आशीर्वाद लेने के साथ ही उनके बीच से अभियान की शुरुआत करना इस बात की गारंटी है कि यह अभियान ज़रूर अपने मकसद में कामयाब होगा. प्रयागराज में आज पहले दिन किसी जन प्रतिनिधि या दूसरे वीआईपी के बजाय संत-महात्माओं और साधारण राम भक्तों से संपर्क कर उनसे सहयोग लिया गया.

प्रयागराज माघ मेला: संतों के कैंप से शुरू हुआ राम मंदिर के लिए चंदा लेने का अभियान, ये है खास वजह

प्रयागराज में वीएचपी का प्रांत कार्यालय भी है. इस कार्यालय से ही अभियान संचालित होगा. प्रयागराज में आज बड़ी संख्या में लोगों ने सीधे तौर पर बैंकों में भी पैसे जमाकर अपना योगदान दिया है.

यह भी पढ़ें-

एके शर्मा कल बीजेपी में हुए शामिल, आज मिल गया MLC का टिकट, पीएम मोदी के हैं करीबी

जन्मदिन पर BSP सुप्रीमो मायावती का खुला एलान, यूपी और उत्तराखंड में पार्टी अकेले लड़ेगी चुनाव

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
यूपी के संविदाकर्मियों के लिए मायावती ने उठाई आवाज, CM योगी से की खास मांग
यूपी के संविदाकर्मियों के लिए मायावती ने उठाई आवाज, CM योगी से की खास मांग
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
2 किलो चांदी और सोने के बिस्किट किए साफ, नोएडा की सोसायटी में ताले काटकर घुसे चोर
2 किलो चांदी और सोने के बिस्किट किए साफ, नोएडा की सोसायटी में ताले काटकर घुसे चोर

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget