एक्सप्लोरर

UP Election: प्रयागराज में बीजेपी नेता का विवादित बयान, कहा- चुनाव जीतने के लिए दंगा-फसाद, लात-जूता सब...

UP Election 2022: प्रयागराज में सपा से बगावत कर बीजेपी में शामिल हुए रामसेवक पटेल का विवादित वीडियो सामने आया है जिसमें वो समर्थकों से चुनाव जीतने के लिए दंगा-फसाद और हिंसा करने की बात कह रहे हैं.

UP Election 2022: यूपी के चुनावी महासमर में नेताओं की बदजुबानी थमने का नाम नहीं ले रही है. ताज़ा मामला संगम नगरी प्रयागराज (Prayagraj) का है, जहां समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से बगावत कर बीजेपी में शामिल हुए रामसेवक पटेल (Ramsevak Patel) अपने कार्यकर्ताओं व समर्थकों को चुनाव जीतने के लिए दंगा-फसाद, हिंसा और पैसे-शराब बांटने के लिए भी उकसा रहे हैं. नेताजी की यह भड़काऊ बयानबाजी बंद कमरे में नहीं बल्कि सैकड़ों की भीड़ में सजे मंच पर सार्वजनिक तौर पर की गई है. विधायक रह चुके बीजेपी नेता की बदजुबानी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी पूर्व विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

चुनावी सभा में दिया भड़काऊ बयान
रामसेवक का ये वीडियो मेजा विधानसभा सीट का है. इस सभा में उन्होंने कहा कि "चुनाव हर हाल में जीतना है. एक-एक बूथ को जीतने के लिए जो भी करना पड़ेगा, वह आप सबको करना होगा. जीत हासिल करने के लिए चाहे दंगा-फसाद हो या लात जूता, पैसा-कौड़ी या शराब बांटना हो या फिर ताकत दिखाना होगा, सब कुछ करना पड़ेगा. राम सेवक का यह भड़काऊ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने इस मामले में उनके और उनके समर्थकों के खिलाफ मांडा थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.  इस नुक्कड़ सभा में सैकड़ों की भीड़ थी. इस बारे में जब उनसे पूछा गया तो वो कोई भी टिप्पणी करने से बचते नजर आए.
 
सपा से भाजपा में हुए हैं शामिल
2017 का चुनाव हारने के बाद भी वो इस सीट से सपा के मजबूत दावेदार थे. लेकिन सपा ने आखिरी वक्त में उनका टिकट काट दिया और संदीप पटेल को उम्मीदवार बना दिया. जिसके बाद रामसेवक सपा से नाराज हो गए और उन्होंने सपा छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया. रामसेवक 7 फरवरी को ही बीजेपी में शामिल हुए है और एक हफ्ते बाद ही वो अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. 14 फरवरी को मेजा विधानसभा में पार्टी उम्मीदवार और मौजूदा विधायक नीलम करवरिया के समर्थन में हुई नुक्कड़ सभा में राम सेवक पटेल ने भरे मंच से कार्यकर्ताओं व समर्थकों को उकसाया.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
लखनऊ में फॉर्मलिन टैंकर पलटने से अफरातफरी, 50 से ज्यादा हॉस्टलों के छात्र परेशान
लखनऊ में फॉर्मलिन टैंकर पलटने से अफरातफरी, 50 से ज्यादा हॉस्टलों के छात्र परेशान
स्वामी प्रसाद मौर्य का कांग्रेस से गठबंधन फाइनल, 10 सीटों पर बनी बात
स्वामी प्रसाद मौर्य का कांग्रेस से गठबंधन फाइनल, 10 सीटों पर बनी बात
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget