एक्सप्लोरर

UP Politics: यूपी में BJP को घेरने का 'मेगा प्लान', 9 अगस्त से शुरू होगा आंदोलन, इस मुद्दे पर होगा फोकस

कांग्रेस ने आरक्षण के मुद्दे को एक बार फिर से उठाने के लिए 9 अगस्त यानी क्रांति दिवस का दिन चुना है. इस दिन से आंदोलन की शुरूआत होगी और प्रदर्शन किए जाएंगे.

UP News: यूपी कांग्रेस आरक्षण के मुद्दे को  एक बार फिर से धार देने वाली है. 2024 के चुनाव में कांग्रेस ने आरक्षण का मुद्दा खूब उठाया था जिसका उसको फायदा भी मिला. अब आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश के विभागों और संस्थानों में जहां आरक्षण के नियमों का पालन नहीं हुआ है उन मुद्दों को उठाने जा रही है. इसके लिए पार्टी के ओबीसी मोर्चा के लोग विभागों, शैक्षिक संस्थानों, चिकित्सा संस्थानों और नियमित भर्ती के साथ ही संविधान आउटसोर्सिंग की भर्तियों में आरक्षण का पालन करने के लिए आंदोलन करने जा रहे हैं.

पार्टी ने इसके लिए 9 अगस्त यानी कि क्रांति दिवस का दिन चुना है. 9 अगस्त से आंदोलन की शुरुआत होगी और जहां-जहां, जिस-जिस जगह पर त्रुटियां या आरक्षण की अनदेखी पाई जाएगी उन जगहों पर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने के साथ संबंधित संस्थाओं के सामने प्रदर्शन करने का मन पार्टी बना रही है.  इसके बाद कांग्रेस पार्टी राज्यपाल और राष्ट्रपति को अपना ज्ञापन पत्र भी भेजने वाली है. उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोज यादव इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

मनोज यादव ने एबीपी लाइव से बताया कि वो लोग विश्वविद्यालय, चिकित्सा संस्थानों, मेडिकल कॉलेज, आयोग से होने वाली भर्तियों, में नियमित नियुक्ति, खाली पद, बैकलॉग वाले पदों से संबंधित दस्तावेज जुटा रहे हैं. इसमें जहां-जहां खामियां पाई जाएंगी, वह लोग उसका उसके लिए आवाज उठाने वाले हैं. उनका कहना है कि संविदा और आउटसोर्सिंग भारतीयों में भी आरक्षण देने का प्रावधान है लेकिन अलग-अलग संस्थाओं ने इसकी अनदेखी की है. उनका  प्रकोष्ठ इन दस्तावेजों के आधार पर ज्ञापन बनाकर राष्ट्रपति और राज्यपाल को भेजने वाला है.

बता दें कि बीते लोकसभा चुनाव के दौरान भी कांग्रेस ने इस मुद्दे को काफी उछाला था. राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान भी आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस का जोर रहा है. राजनीति के जानकारों की मानें तो कांग्रेस की इस रणनीति का सीधा असर बीजेपी पर पड़ा है और फिर से कांग्रेस उसी रणनीति को और धार देने की तैयारी कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में अखिलेश की विशाल जनसभा, पूर्वांचल के इन वोटर्स पर सपा की नजर
वाराणसी में अखिलेश की विशाल जनसभा, पूर्वांचल के इन वोटर्स पर सपा की नजर
'जो कह दिया, मुंह से निकल गया, सो निकल गया...' मल्लिकार्जुन खरगे पर बोली सपा
'जो कह दिया, मुंह से निकल गया, सो निकल गया...' मल्लिकार्जुन खरगे पर बोली सपा
केशव प्रसाद मौर्य की तीखी टिप्पणी, मल्लिकार्जुन खरगे को बताया कांग्रेस का ‘खड़ाऊ अध्यक्ष’
केशव प्रसाद मौर्य की तीखी टिप्पणी, मल्लिकार्जुन खरगे को बताया कांग्रेस का ‘खड़ाऊ अध्यक्ष’
सुल्तानपुर कोर्ट से राहुल गांधी बरी, बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल बोले- लेकिन देश की जनता...
सुल्तानपुर कोर्ट से राहुल गांधी बरी, बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल बोले- लेकिन देश की जनता...

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
Gold vs Share Market November 2026: सोना खरीदें या शेयर बाजार में लगाएं पैसा? भारत की कुंडली में क्या संकेत
नवंबर में सोना खरीदें या शेयरों में पैसा लगाएं या फिर कुछ समय इंतजार करें? ज्योतिष से समझें
Embed widget