एक्सप्लोरर

Kedarnath Dham News: केदारनाथ मंदिर पहुंचे राहुल गांधी ने लगाया भंडारा, संतों और श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद

Rahul Gandhi Visit Kedarnath Dham: कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को अपनी नितांत निजी एवं आध्यात्मिक यात्रा पर केदारनाथ पहुंचे थे जहां उन्होंने शाम को होने वाली आरती में हिस्सा लिया था.

Rahul Gandhi Distributes Prasad: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उच्च हिमालयी धाम केदारनाथ की तीन दिवसीय निजी यात्रा के दूसरे दिन सोमवार को 'भंडारा' आयोजित किया और श्रद्धालुओं में प्रसाद बांटा. राहुल गांधी सुबह केदारनाथ मंदिर के पास स्थित आदि शंकराचार्य की विशाल प्रतिमा के दर्शन के लिए गए और वहां प्रार्थना की. बाद में उन्होंने मंदिर परिसर के पास 'भंडारे' का आयोजन किया और वहां श्रद्धालुओं तथा राख में लिपटे हुए साधुओं के बीच भोजन वितरित किया. इस दौरान कुछ साधुओं ने उन्हें आशीर्वाद भी दिया. युवा श्रद्धालुओं ने कांग्रेस नेता के साथ सेल्फी भी खींची.

राहुल गांधी रविवार को अपनी नितांत निजी एवं आध्यात्मिक यात्रा पर केदारनाथ पहुंचे थे जहां उन्होंने शाम को होने वाली आरती में हिस्सा लिया था. इस दौरान उन्होंने 'चाय सेवा' के हिस्से के रूप में श्रद्धालुओं को चाय भी पिलाई. प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों के अनुसार, पूर्व पार्टी अध्यक्ष की इस निजी और आध्यात्मिक यात्रा के दौरान किसी पार्टी नेता को उनसे मिलने की अनुमति नहीं है.

हांलांकि, राहुल की केदारनाथ यात्रा ऐसे समय हो रही है जब पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार अपने चरम पर है. पिछले महीने राहुल गांधी अमृतसर में स्वर्ण मंदिर भी गए थे और वहां भी 'सेवा' की थी. उन्होंने कैलाश यात्रा भी की है. कांग्रेस नेता की यात्रा के समय को लेकर बीजेपी ने सवाल उठाए हैं.

उत्तराखंड भाजपा प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा, 'जिन्होंने कभी रामलीला नहीं देखी, वे श्री राम का तिलक भी कर रहे हैं और बाबा (केदारनाथ) के दरबार में माथा टेकने भी पहुंच रहे हैं .' भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यह 100 करोड़ सनातनियों के बढ़ते सामर्थ्य का परिणाम है. जोशी ने गांधी की यात्रा के समय को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें हमेशा चुनावों के समय या कांग्रेस के लिए कठिन परिस्थिति के समय ही मंदिरों की याद क्यों आती है.

Lok Sabha Election 2024: यूपी में जयंत चौधरी बढ़ाने वाले हैं अखिलेश यादव की टेंशन? संभल सीट को लेकर दिए ये संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त
'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान, जानें क्या होगा
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget