एक्सप्लोरर

Lakhimpur Kheri Violence: लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर सियासत गर्म, कांग्रेस ने की सरकार को घेरने की तैयारी

Lakhimpur Kheri Violence: कांग्रेस उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की घटना को सियासी मुद्दा बनाने में लगी हुई है. जिसे लेकर वह लगातार प्रदेश सरकार को घेरने में जुटी हुई है.

Lakhimpur Kheri Violence: लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश में जारी सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है. कांग्रेस लगातार इस मुद्दे पर सरकार को घेरने में जुटी हुई है. प्रियंका गांधी को सीतापुर में हिरासत में रखा गया था और फिर आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

कांग्रेस ने की सरकार को घेरने की तैयारी

वहीं उनसे मुलाकात करने सीतापुर जा रहे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और यूपी में कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक भूपेश बघेल को लखनऊ एयरपोर्ट पर ही प्रशासन ने रोक दिया. जिसके बाद कांग्रेस ने सरकार पर तमाम आरोप जड़ दिए. कांग्रेस कह रही है कि लखीमपुर की घटना को वह चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा बनाएगी तो वहीं सरकार के मंत्री कह रहे हैं कि दरअसल विपक्ष लखीमपुर के बहाने अपनी सियासी रोटियां सेंक रहा है.

लखीमपुर की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासी पारा चढ़ा हुआ है. सियासी दल किसी भी कीमत पर चुनाव से ठीक पहले इस मुद्दे को छोड़ने के मूड में नहीं हैं. यही वजह है कि कांग्रेस इसे लेकर लगातार सरकार पर हमलावर हो रही है. प्रियंका गांधी वाड्रा तो घटना के दिन ही देर रात लखनऊ पहुंची और फिर यहां से लखीमपुर जाने के लिए निकल गई. हालांकि पुलिस ने सीतापुर में उन्हें पहले हिरासत में लिया और मंगलवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

सरकार पर कांग्रेस ने लगाए कई आरोप

इसके बाद तो कांग्रेस ने सरकार पर तमाम आरोप लगाएं. वहीं मंगलवार को प्रियंका गांधी वाड्रा से मिलने के लिए सीतापुर जा रहे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रशासन ने लखनऊ एयरपोर्ट से बाहर ही नहीं निकलने दिया. दरअसल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिना किसी तामझाम के वीआईपी इंतजाम के एक सामान्य यात्री के तौर पर कमर्शियल विमान में सवार होकर लखनऊ पहुंचे थे लेकिन प्रशासन को इसकी जानकारी मिल गई और भूपेश बघेल को लखनऊ एयरपोर्ट पर ही रोक दिया.

उन्हें एयरपोर्ट से बाहर ही नहीं निकलने दिया गया. इससे नाराज होकर भूपेश बघेल वहीं धरने पर बैठ गए. फिर भूपेश बघेल ने जूम के जरिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर तमाम आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि अफसरों ने उनसे कहा कि लखनऊ में भी धारा 144 लगी हुई है. तब भूपेश बघेल ने उनसे सवाल किया कि फिर 144 धारा लगने पर प्रधानमंत्री का कार्यक्रम कैसे हो गया. छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अंधेर नगरी चौपट राजा वाली स्थिति है, अगर अब कुछ सामान्य है तो फिर प्रियंका गांधी को जाने से क्यों रोका जा रहा है, यानी कुछ छुपाने की कोशिश की जा रही है.

अजय मिश्र टेनी पर साधा निशाना

वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एयरपोर्ट पर ही रोके जाने के बाद कांग्रेस के दो पूर्व सांसदों प्रमोद तिवारी और पीएल पुनिया ने कांग्रेस मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भूपेश बघेल को सीतापुर नहीं जाने देने पर सरकार को घेरा. प्रमोद तिवारी ने साफ तौर पर कहा कि सरकार ने एक ऐसा काम किया है जिससे लखनऊ और पूरे प्रदेश की बदनामी हुई है. वहीं केंद्रीय गृहराज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी पर निशाना साधते हुए प्रमोद तिवारी ने कहा कि जो हिस्ट्रीशीटर है जो आदतन अपराधी हैं उसे प्रधानमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया और गिरफ्तार किया इंदिरा गांधी की पोती को राजीव गांधी की बेटी को.

हालांकि इस मामले पर सरकार में कैबिनेट मंत्री और प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह का साफ तौर पर कहना है कि अभी ऐसी स्थिति नहीं है कि सियासी दलों के नेताओं को वहां जाने दिया जाए. 10-15 दिनों बाद जब स्थिति सामान्य होगी तब वहां कोई भी जा सकता है. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि लखीमपुर के बहाने सियासी दल उत्तर प्रदेश में अपनी सियासी रोटियां सेक रहे हैं.

चुनाव से ठीक पहले उत्तर प्रदेश में विपक्षी दल सरकार को घेरने के लिए मुद्दे की तलाश में थे और ऐसे में लखीमपुर की घटना होने के बाद कांग्रेस ने जिस तेजी के साथ सरकार को घेरने में अपनी आक्रामकता दिखाई है उससे यह साफ है कि आगामी विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस इसे एक बड़ा मुद्दा बनाएगी.

इसे भी पढ़ेंः
Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी में इंटरनेट सेवा बहाल, जानें- अब कैसा है इलाके का हाल

Lakhimpur Kheri Violence: प्रियंका गांधी ने कहा- 38 घंटे बाद भी नहीं बताया गया मेरे ऊपर क्या है आरोप, वकील से भी नहीं करने दी जा रही बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वन गुर्जरों की महापंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत, किसान नेता ने वंदे मातरम् पर कही बड़ी बात
वन गुर्जरों की महापंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत, किसान नेता ने वंदे मातरम् पर कही बड़ी बात
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
राम मंदिर ट्रस्ट से निकाले गए लेकिन कम नहीं हुआ रुतबा? BJP विधायक चंपत राय से मिले; दिया खुला समर्थन
राम मंदिर ट्रस्ट से निकाले गए लेकिन कम नहीं हुआ रुतबा? BJP विधायक चंपत राय से मिले; दिया खुला समर्थन
Noida News: जंतर-मंतर प्रदर्शन का असर, दिल्ली बॉर्डर पर नोएडा पुलिस का सख्त पहरा; वाहनों की जांच शुरू
जंतर-मंतर प्रदर्शन का असर, दिल्ली बॉर्डर पर नोएडा पुलिस का सख्त पहरा; वाहनों की जांच शुरू

वीडियोज

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
Kissing Health Risks: गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
Embed widget