एक्सप्लोरर

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी में इंटरनेट सेवा बहाल, जानें- अब कैसा है इलाके का हाल

Lakhimpur Violence News: घटना के बाद चर्चा के केंद्र में रहे तिकोनिया में न तो प्रदर्शनकारी किसानों और न ही आम नागरिकों की भीड़ देखी गई. सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा अभी भी लागू है.

Lakhimpur Kheri Violence: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में इंटरनेट (Internet) सेवा बहाल हो गई है. निषेधाज्ञा अब भी लागू है, लेकिन शहर में मंगलवार को स्थिति धीरे धीरे सामान्य होती नजर आई. गौरतलब है कि रविवार को यहां तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में चार किसानों सहित आठ लोग मारे गए थे.

जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर तिकोनिया गांव के रास्ते में कुछ महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा बल के जवानों को गश्त करते देखा जा सकता है. लखीमपुर रेलवे स्टेशन, बाजार और अन्य स्थानों पर सामान्य गतिविधियां देखी गईं. दुकानों में भी सामान्य रूप से कारोबार होता दिखा. जिले में बच्चे यूनिफार्म पहने अपने स्कूलों और कोचिंग संस्थानों में जा रहे हैं. सार्वजनिक परिवहन वाहन जिला मुख्यालय के साथ-साथ तिकोनिया में भी सड़कों पर सामान्य रूप से चलते देखे गये.

सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा अभी भी लागू है

रेलवे स्टेशन के पास एक दुकानदार बिनोद सिंह ने बताया "हमें अपनी आजीविका का भी ध्यान रखना है और इसीलिए हम काम कर रहे हैं." जिला प्रशासन के सूत्रों ने कहा कि लखीमपुर में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा अभी भी लागू है. जिला मुख्यालय के साथ-साथ तिकोनिया गांव के रास्ते में भी महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षाकर्मी गश्त लगाते देखे गए लेकिन यह पिछले दो दिनों की तरह अधिक संख्या में नहीं थे. बहरहाल, तिकोनिया जाने के रास्ते में निघासन तहसील में पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी देखे गए. इसी तहसील के तहत बनबीरपुर गांव आता है जो केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा का पैतृक गांव है.

रविवार को हुई घटना के बाद से मंत्री विवादों में हैं और घटना के संबंध में उनके बेटे आशीष मिश्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. घटना के बाद चर्चा के केंद्र में रहे तिकोनिया में न तो प्रदर्शनकारी किसानों और न ही आम नागरिकों की भीड़ देखी गई, लेकिन आयोजन स्थल से कुछ दूर "गुरुद्वारा कोढ़ीवाला घाट साहिब" पर लोगों की भीड़ देखी गई. रविवार की घटना के संबंध में तिकोनिया थाने में दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं. तिकोनिया थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने दर्ज प्राथमिकी और उसके बाद की कार्रवाई के बारे में कुछ भी बोलने से मना कर दिया.

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: रथ पर सवार होकर यात्रा पर निकलेंगे अखिलेश यादव, चुनावी अभियान की करेंगे शुरुआत

Priyanka Gandhi Vadra Arrested: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गिरफ्तार, सीतापुर में कांग्रेस समर्थकों का विरोध जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अकेले हो गए है...' संजय सिंह से मुलाकात पर BJP ने अखिलेश यादव को घेरा
'अकेले हो गए है...' संजय सिंह से मुलाकात पर BJP ने अखिलेश यादव को घेरा
मेरठ: SP ऑफिस में किसान नेताओं की पिटाई पर एक्शन, इंस्पेक्टर सस्पेंड
मेरठ: SP ऑफिस में किसान नेताओं की पिटाई पर एक्शन, इंस्पेक्टर सस्पेंड
CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह को किया नमन, बोले- उनकी शहादत पीढ़ियों के लिए प्रेरणा
CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह को किया नमन, बोले- उनकी शहादत पीढ़ियों के लिए प्रेरणा
यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget