एक्सप्लोरर

मोदी सरकार ने 25 जून को संविधान हत्या दिवस किया घोषित तो भड़की कांग्रेस, अजय राय ने क्या कहा

Samvidhaan Hatya Diwas: कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, "जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है, हर रोज संविधान की हत्या हो रही है. पीएम मोदी का कार्यकाल 'संवोधन हत्या युग' के नाम से जाना जाएगा."

UP News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को घोषणा करते हुए बताया कि सरकार की तरफ से 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला किया है. इसको लेकर केंद्र सरकार की तरफ से नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है. वहीं मोदी सरकार के इस फैसले को लेकर कांग्रेस नेता गुस्से में नजर आ रहे हैं और उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा है.

केंद्र सरकार द्वारा 1975 के आपातकाल की याद में 25 जून को 'संविधान हत्या दिवस' के रूप में घोषित करने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "भाजपा के लोग लोकसभा चुनाव के परिणाम से बहुत परेशान हो गए हैं. अब उनको समझ नहीं आ रहा है कि हम कौन सा रास्ता ले, कौन सा हथियार इस्तेमाल करें जिससे INDIA गठबंधन की चीजों को रोक सकते हैं. वो अब बार-बार आपातकाल की बात कर रहे हैं. इन्होंने उस पर तमाम कार्यक्रम भी किए पर कोई भी कार्यक्रम सफल नहीं हुआ. कारण ये है कि इस वक्त सबसे खराब स्थिति में देश खड़ा है."

वहीं 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में घोषित करने पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, "जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है, हर रोज संविधान की हत्या हो रही है. पीएम मोदी का कार्यकाल 'संवोधन हत्या युग' के नाम से जाना जाएगा."

क्या बोले गृहमंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी ने अपनी तानाशाही मानसिकता को दर्शाते हुए देश में आपातकाल लगाकर भारतीय लोकतंत्र की आत्मा का गला घोंट दिया था. लाखों लोगों को अकारण जेल में डाल दिया गया और मीडिया की आवाज को दबा दिया गया. भारत सरकार ने हर साल 25 जून को 'संविधान हत्या दिवस' के रूप में मनाने का निर्णय किया है. यह दिन उन सभी लोगों के विराट योगदान का स्मरण करायेगा, जिन्होंने 1975 के आपातकाल के अमानवीय दर्द को झेला था."

बहन का शव कंधे पर उठाकर 5 किलोमीटर पैदल चला भाई, अखिलेश यादव ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: 'अयोध्या, काशी, मथुरा, प्रयागराज... मिला प्रभु का आशीर्वाद', MLC चुनाव नतीजों पर सपा
Live: 'अयोध्या, काशी, मथुरा, प्रयागराज... मिला प्रभु का आशीर्वाद', MLC चुनाव नतीजों पर सपा
UP Karwa Chauth 2026 Moon Time: यूपी में नोएडा-लखनऊ समेत इन शहरों में कब दिखेगा करवा चौथ का चांद? जानें सही समय
यूपी में नोएडा-लखनऊ समेत इन शहरों में कब दिखेगा करवा चौथ का चांद? जानें सही समय
'आपके मित्र को दुत्कार दिया' UP MLC चुनाव के बाद ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला
'आपके मित्र को दुत्कार दिया' UP MLC चुनाव के बाद ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला
स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली यूपी की तस्वीर: मुख्यमंत्री
स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली यूपी की तस्वीर: मुख्यमंत्री

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget