एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar News: यास्मीन राव ने अरशद राणा पर लगाया गैंगरेप का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

UP Elections: कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर यास्मीन राव ने अपने पति अरशद राणा सहित चार लोगों पर बंधक बनाकर गैंगरेप करने का गंभीर आरोप लगाया है.

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मुजफ्फरनगर की चरथावल (Charthawal news) सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर यास्मीन राव (Yashmeen Rao) ने अपने पति अरशद राणा (Arshad Rana) सहित चार लोगों पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया है कि उनके पति अरशद राणा ने बंधक बनाकर गैंगरेप किया है. उनका आरोप है कि 10 मार्च को अरशद राणा उन्हें काउंटिंग में अपने साथ लेकर नहीं गए. यास्मीन राव ने गैंगरेप का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा "उन्हें एक मकान में कैद कर दिया गया था."

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, "अरशद राणा ने मेरा गैंगरेप कराया. उसके बाद मुझे पीटा और परेशान किया. मैंने सिविल लाइन पर फोन किया वहां से महिला कॉन्स्टेबल आई. उन्होंने मुझे छुड़वाया और थाने लेकर आए जहां मैंने तहरीर दी है. मेरे साथ बहुत अन्याय हो रहा है. अगर मुझे न्याय नहीं मिला तो में फांसी लगाकर मर जाऊंगी."

यास्मीन राव ने आरोप लगाया, "अरशद राणा ने उल्टी-सीधी वीडियो बनाकर अधिकारियों को दिखाया. अधिकारी मुझ पर हंस रहे हैं. मुझे बहुत शर्म आ रही है. मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं डूब कर मर जाऊं.  मैं किसी को भी मुंह दिखाने के लायक नहीं रही हूं. मैंने अरशद राणा के मामा, ड्राइवर और अपने पति के खिलाफ शिकायत दी है."

अरशद राणा ने एसएसपी से की मुलाकात

वहीं अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर अरशद राणा ने एसएसपी मुज़फ्फरनगर से मुलाकात की और अपना पक्ष रखा. सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने बताया कि अरशद राणा की पत्नी ने मारपीट, दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है. मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. जांच की जा रही है और जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी. इसमें चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है.'

पुलिस ने बताया कि अरशद राणा, उनके मामा शहजाद, ड्राईवर समीर मलिक और जहांगीर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376D, 313, 342, 452, 506 और 323 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव में चरथावल सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़नी वाली यास्मीन राव को हार का सामना करना पड़ा था.

ये भी पढ़ें-

Bihar Budget Session: 'फिर झमेला करवाइयेगा क्या', सदन में 'तापमान' बढ़ते ही स्पीकर ने कही ये बात, जानें पूरा मामला

Jammu Kashmir News: मुठभेड़ में तीन आंतिकियों के मारे जाने के बाद लोगों ने किया पथराव, अब जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'हमें जानकारी नहीं है...', वंदे मातरम् विवाद पर बोले सांसद अवधेश प्रसाद
'हमें जानकारी नहीं है...', वंदे मातरम् विवाद पर बोले सांसद अवधेश प्रसाद
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे
अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget