एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir News: मुठभेड़ में तीन आंतिकियों के मारे जाने के बाद लोगों ने किया पथराव, अब जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

Srinagar News: जम्मू और कश्मीर में आंतकियों के एनकाउंटर के बाद बुधवार को कुछ लोगों ने पथराव किया था.

Jammu Kashmir News: जम्मू और कश्मीर में आंतकियों के एनकाउंटर के बाद गुरुवार को कुछ लोगों ने पथराव किया था. इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ के बाद जब नौगाम इलाके में जांच की कार्रवाई को अंजाम दे रही थी तभी कुछ लोगों ने पत्थरबाजी की. पुलिस ने बुधवार को हुए मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए थे. 

बता दें जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में बुधवार को लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी मारे गए. ये शहर के खोनमोह इलाके में नौ मार्च को एक सरपंच की हत्या में शामिल थे. पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि शहर के नौगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया

मारे गए तीन आतंकी हैं कौन?
उन्होंने बताया कि इसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई. प्रवक्ता ने कहा, “मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए और मुठभेड़ स्थल से तीन शव बरामद किये गए. उनकी पहचान पम्पोर के गलचिबल चंधरा के निवासी आदिल नबी तेली, शोपियां के रोनिपुरा के निवासी शकीर अहमद तांत्रे और कुलगाम के कुजेर फरिसाल के रहने वाले यासिर अहमद वागये के रूप में की गई है.”

उन्होंने कहा, “पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मारे गए आतंकवादी लश्कर ए तैयबा से जुड़े थे और 2021 से सक्रिय थे. वे पुलिस, सुरक्षा बलों और आम नागरिकों पर किये गए तमाम आतंकी हमलों में शामिल रहे थे.” कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विजय कुमार ने कहा कि तीनों आतंकवादी शहर के खोनमोह इलाके में नौ मार्च को हुई एक सरपंच की हत्या में शामिल थे. उन्होंने कहा कि वे पंचायती राज संस्था के सदस्यों और संरक्षित लोगों पर हमले करते थे.

IPS विजय कुमार ने दी यह जानकारी
विजय कुमार ने कहा, ‘‘यह अभियान पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है. हमने बडगाम में प्रादेशिक सेना के एक जवान सहित केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों एवं सरपंचों आदि की हालिया हत्याओं में शामिल सभी ‘मॉड्यूल’ का भंडाफोड़ किया है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ पाकिस्तान नहीं चाहता कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया या विकास जारी रहे, इसलिए वे पंचों, सरपंचों को निशाना बना रहे हैं..लेकिन हम उन्हें मुहतोड़ जवाब दे रहे हैं. हम उनकी पहचान कर रहे हैं, उन्हें गिरफ्तार कर रहे हैं और मुठभेड़ों में उन्हें ढेर कर रहे हैं.’’

यह भी पढ़ें:

Jammu-Kashmir Weather Forecast: जम्मू-कश्मीर में गर्मी की धमक, आज इस जिले में चलेगी हीट वेव, कल के बाद बदलेगा मौसम

Sarkari Naukri Alert: जम्मू-कश्मीर में बंपर पदों पर निकली वैकेंसी, जानें क्या है आवेदन के लिए जरूरी योग्यता और लास्ट डेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव पर घमासान, 2027 तक टलने का खतरा
जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव पर घमासान, 2027 तक टलने का खतरा
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget