एक्सप्लोरर

Kanpur News: अस्पताल में स्ट्रेचर नहीं मिलने पर पिता को गोद में उठाकर ले गया युवक, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

UP News: कानपुर में सरकारी दावों की पोल खुलती दिख रही है. लकवे से ग्रसित पिता का इलाज कराने पहुंचे बेटे को स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं हो पाया. कांग्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए सरकार पर सवाल उठाए हैं.

Kanpur News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सरकार भले ही बड़े-बड़े दावे करती हो, लेकिन जमीनी हकीकत दावों के विपरीत नजर आ रही है. ताजा मामला कानपुर देहात (Kanpur) के सरकारी अस्पताल से सामने आया है. वीडियो में एक लाचार बेटा अपने पिता के इलाज के लिए अस्पताल में दर-दर भटकने को मजबूर हो गया, लेकिन अस्पताल में इलाज तो दूर की बात है उसको स्ट्रेचर तक नसीब नहीं हुआ. अब इस मामले में सियासत भी शुरू हो गई है. कांग्रेस ने वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किये हैं. 

कैबिन में नहीं मिले डॉक्टर 
जानकारी के मुताबिक कानपुर देहात के रहने वाले पुष्पेंद्र के पिता को लकवा मार दिया था. वे अपने पिता का इलाज कराने के लिए अस्पताल आए थे, लेकिन उन्हें स्ट्रेचर नहीं मिला जिसकी वजह से वो अपने बीमार पिता को गोदी में ही उठाकर डॉक्टर की कैबिन तक जैसे-तैसे ले गया, लेकिन वहां भी उसे निराशा ही हाथ लगी. वहां जाकर पता चला कि डॉक्टर कैबिन में नहीं है. फिर वो मायूस होकर घर लौट गया. 

योगी सरकार पर साधा निशाना 
कांग्रेस के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए सरकार और प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए गए हैं. कांग्रेस की ओर से वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया कि एक पिता को लकवा मार जाता है. बेटा उसे लेकर अस्पताल पहुंचता है. वहां उसे स्ट्रेचर नहीं मिलता है. इसीलिए वो पिता को हाथ में लेकर इधर-उधर भागता हुआ डॉक्टर को ढूंढता रहता है.

कांग्रेस ने कहा कि ये हाल उत्तर प्रदेश के हर सरकारी अस्पताल का है. मगर इस बार यह झलक कानपुर देहात के अस्पताल में दिखी. ऐसी तस्वीरें आये दिन सबको दिख जाती हैं. लेकिन, विभाग के मंत्री और बाबा 'मुख'मंत्री को नहीं. सर्वेंट पाठक जी! कुछ सोचिये भी अपने विभाग के बारे में. कब तक मुंह छुपाकर काम से जी चुराते रहेंगे? कट से आगे पब्लिक का भी कुछ सोचिये.

ये भी पढ़ें: Azam Khan News: कौन-कौन हैं आजम खान के दुश्मन? रामपुर दफ्तर में बोर्ड पर लिखे नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में महिलाओं को पैसे बांटेगी BJP? डिंपल यादव बोलीं- 'बिहार, महाराष्ट्र में देखा...'
UP में महिलाओं को पैसे बांटेगी BJP? डिंपल यादव बोलीं- 'बिहार, महाराष्ट्र में देखा...'
मल्लिकार्जुन खरगे के 'अपमान' पर भड़के BJP के साक्षी महाराज, बोले- 'SC-OBC के बिना...'
मल्लिकार्जुन खरगे के 'अपमान' पर भड़के BJP के साक्षी महाराज, बोले- 'SC-OBC के बिना...'
मायावती के मन में क्या? अशोक बाहर, आनंद के पर कतरे, अंटू OUT, अगला नंबर किसका!
मायावती के मन में क्या? अशोक बाहर, आनंद के पर कतरे, अंटू OUT, अगला नंबर किसका!
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget