एक्सप्लोरर

Azam Khan News: कौन-कौन हैं आजम खान के दुश्मन? रामपुर दफ्तर में बोर्ड पर लिखे नाम

Rampur News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के दारुल अवाम दफ्तर में दुश्मनों के नाम ब्लैक बोर्ड पर लिखे हैं. जिसमें आजम खान के समर्थको को निर्देश है कि इन दुश्मनों का बहिष्कार करें.

Azam Khan News: फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले (Fake Certificate Case) में सीतापुर की जेल में बंद समाजवादी पार्टी के महासचिव आजम खान के दारुल अवाम दफ्तर में उनके दुश्मनों के नाम ब्लैक बोर्ड पर लिखे हैं. जिसमें साफ साफ शब्दों में लिखा गया है कि आजम खान के दुश्मन कौन-कौन हैं. पार्टी के कार्यकर्ताओं और आजम खान के समर्थकों को निर्देश है कि इन दुश्मनों का बहिष्कार करें और इन से दूरी बना लें.

कुछ अखबारों बताया दुश्मन 
सीतापुर जेल में बंद आजम खान के ये दुश्मन कोई व्यक्ति नहीं हैं बल्कि कुछ दैनिक अखबार हैं जिनको आजम खान का दुश्मन बताया गया है. रामपुर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने बताया कि दुश्मनों के बारे में यह नोटिस बोर्ड कार्यालय में इसलिए लगाया गया है ताकि हमारे कार्यकर्ता यह जान लें कि आजम खान का दुश्मन कौन है.

उन्होंने बताया कि सितम्बर महीने में आजम खान के घर और ठिकानों पर जो आयकर के छापे पड़े थे उसको लेकर कुछ अखबारों ने हमारे नेता आजम खान के बारे में उन्हें बदनाम करने वाली खबरें छापी थीं और लगातार आजम खान के खिलाफ ये खबरें छापते रहते हैं. इसलिए इन्हें आजम खान का दुश्मन घोषित किया गया है और कार्यकर्ताओं व समर्थकों से अपील की गई है कि वह इन अखबारों का बहिष्कार करें. उन्होंने कार्यकर्ताओ से अपील की है कि वे इन्हें न खरीदें, न पढ़ें. यदि फिर भी कोई इन अखबारों को खरीदता है या पढ़ता है तो उसका आजम खान से कोई संबंध नहीं रहेगा.

रामपुर स्थित दफ्तर में लगा नोटिस बोर्ड 
ये ब्लैक बोर्ड रामपुर समाजवादी पार्टी की तरफ से लगाया गया है. आजम खान के दफ़्तर में आने वाले लोग इसे पढ़ कर चर्चा कर रहे हैं कि आजम खान के दुश्मन ये चार अखबार हैं. आजम खान सीतापुर की जेल में बंद हैं, उनकी पत्नी डॉक्टर तंज़ीन फातिमा रामपुर जेल में बंद हैं जबकि उनका बेटा अब्दुल्ला आजम हरदोई की जेल में बंद हैं. इन तीनों को 18 अक्टूबर को रामपुर की स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट ने अब्दुल्ला आजम के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के मामले में दोषी करार देते हुए 7-7 साल की सजा सुनाई थी.

ये भी पढ़ें: Yogi Adityanath in Rajasthan: 'अगर यूपी में हुई होती कन्हैयालाल की हत्या तो...', योगी आदित्यनाथ ने CM गहलोत को बताया क्या करते वो

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget