एक्सप्लोरर

UP: सीएम योगी के 'अब्बाजान' वाले बयान पर सियासी बवाल, कांग्रेस बोली- आप कौन से जान हैं?

UP Politics News: विपक्षी दलों के नेताओं ने सीएम योगी (Yogi Adityanath) के अब्बाजान वाले बयान को लेकर निशाना साधा है. 

Opposition Leader slams CM Yogi Adityanath: सीएम योगी आदित्यनाथ के एक बयान से सियासी बवाल हो गया है. यूपी के कुशीनगर (Kushinanagr) में दिए सीएम योगी के बयान को लेकर विपक्ष को उन पर निशाना साधने का मौका मिल गया है. विपक्षी नेताओं ने एक सुर में योगी पर कड़ा प्रहार किया है. बता दें कि योगी ने रविवार को कुशीनगर में कहा था कि 2017 के पहले गरीबों को राशन नहीं मिलता था क्योंकि तब अब्बाजान (Abbajan) कहने वाले ही राशन हज़म कर जाते थे.

हमलावर हुई कांग्रेस
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने योगी पर बड़ा हमला बोला है. गौरव वल्लभ ने कहा कि कोरोना के दौरान हमने देखा है कि मां गंगा में लोगों की लाशें बहती दिखीं. योगी ने 2017 के पहले की बात करी, लेकिन 200 साल पहले भी ऐसा कभा नहीं हुआ कि गंगा में लाशें बहती दिख रहीं थी. योगी साहब आप कौन से जान हैं? आपके कौन से अब्बाजान हैं और कौन से भाईजान हैं? उन्होंने आगे कहा कि यह पूरे देश को पता है. पीएम ने उन्हें हटाने की कोशिश की, लेकिन संघ की वजह से हटा नहीं पाए. जिस सरकार में हाथरस जैसी घटना हो जाए, सरकार को एक क्षण भी शासन में रहने का हक नहीं है. कांग्रेस पॉजिटिव मॉडल के साथ चुनाव में उतरेगी. हम श्मशान और क्रबिस्तान की बात नहीं करेंगे.

उमर अबदुल्ला ने भी साधा निशाना
उधर, नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने भी योगी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा यह कहा है कि बीजेपी का कोई भी चुनाव एजेंडे के साथ लड़ने का कोई इरादा नहीं है, सिवाय मुसलमानों के खिलाफ सांप्रदायिकता और नफरत के. यहां एक सीएम फिर से चुनाव की मांग कर रहा है जिसमें दावा किया गया है कि मुसलमानों ने हिंदुओं के लिए सभी राशन खा लिए हैं.

योगी सरकार में सिर्फ घोटाला हुआ- सपा
वहीं, यूपी में विपक्षी पार्टी सपा के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने कहा कि साढ़े चार साल में यूपी में सिर्फ घोटाला ही हुआ है. योगी अपने साढ़े चार साल का काम नहीं गिना पा रहे हैं तो जनता का ध्यान भटकाने के लिए इधर-उधर की बातें कर रहे हैं. चुनाव में जनता बीजेपी को भटका देगी.

क्या था योगी का बयान?
गौरतलब है कि रविवार को सीएम योगी कुशीनगर में थे. इस दौरान उन्होंने कहा, ''आज गरीबों को राशन मिल रहा है, ये राशन क्या 2017 के पहले भी मिलता था? 2017 के पहले राशन नहीं मिलता क्योंकि तब अब्बा जान कहने वाले ही राशन हज़म कर जाते थे. आज इन गरीबों का राशन कोई हज़म नहीं कर सकता. अगर हज़म करेगा तो वो जेल जाएगा.'' 

ये भी पढ़ें:

UP Politics: 'अब्बा जान' का संबोधन करते हुए विरोधियों पर बरसे सीएम योगी, जनता को दी ये सौगात  

UP Election 2022: सपा नेता ने प्रियंका गांधी के यूपी दौरे पर ली चुटकी, कहा- ओवैसी को कोई सीरियस नहीं लेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
Embed widget