एक्सप्लोरर

CM योगी बने गरीबों का सहारा, 43 दिन में 8180 जरूरतमंदों को मिली 1.53 अरब रुपये की मदद

UP News: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत से लेकर अब तक महज 43 दिनों में 8,180 जरूरतमंदों को 1.53 अरब रुपये (यानी लगभग 153 करोड़ रुपये) की आर्थिक सहायता दी गई है.

CM Yogi News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि जरूरतमंदों की मदद के लिए सरकार हमेशा तत्पर है. नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत से लेकर अब तक महज 43 दिनों में 8,180 जरूरतमंदों को 1.53 अरब रुपये (यानी लगभग 153 करोड़ रुपये) की आर्थिक सहायता दी गई है.

यह सहायता सीधे उन लोगों को मिली, जो इलाज, बेटी की शादी, दुर्घटना या अन्य किसी निजी आपदा के कारण आर्थिक संकट से गुजर रहे थे. मुख्यमंत्री के जनता दर्शन, जनप्रतिनिधियों और पीड़ित परिवारों की ओर से आए प्रार्थना पत्रों पर स्वयं संज्ञान लेते हुए CM योगी ने त्वरित आर्थिक सहायता के निर्देश दिए.

प्रार्थना पत्रों में सबसे अधिक मामले कैंसर मरीजों के 
इन प्रार्थना पत्रों में सबसे अधिक मामले इलाज के लिए आर्थिक सहायता के थे. कैंसर, किडनी और हृदय रोग से पीड़ित हजारों मरीजों को राहत दी गई. आंकड़ों के अनुसार, 875 कैंसर मरीजों को 21.23 करोड़ रुपये, 246 किडनी से पीड़ित मरीजों को करीब 4.2 करोड़ रुपये और 98 हृदय रोगियों को लगभग 1.46 करोड़ रुपये की मदद दी गई.

इसके अलावा, कुछ लोगों को बेटी की शादी, दुर्घटनाओं के बाद सहायता, मृतक आश्रितों को राहत और अन्य सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए भी सहयोग प्रदान किया गया. मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से जारी की गई इस मदद में पारदर्शिता और त्वरित निर्णय प्रक्रिया को प्राथमिकता दी गई.

सहायता का ब्योरा इस प्रकार है

  • उपचार हेतु सहायता – 6,695 लोगों को करीब 122 करोड़ रुपये
  • कैंसर के इलाज के लिए – 875 मरीजों को 21.23 करोड़ रुपये
  • किडनी संबंधी सहायता – 246 लोगों को 4.2 करोड़ रुपये
  • हृदय रोगियों को – 98 मरीजों को 1.46 करोड़ रुपये
  • पुत्री के विवाह के लिए – 20 परिवारों को 24 लाख रुपये
  • मृतक आश्रितों को – 5 परिवारों को 32 लाख रुपये
  • अन्य प्रकार की सहायता – 236 लोगों को 4.07 करोड़ रुपये

उत्तर प्रदेश सरकार की यह पहल बताती है कि सिर्फ घोषणाओं तक सीमित न रहकर जमीन पर भी गरीबों, बीमारों और पीड़ितों को सहायता मिल रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद प्रतिदिन जनता दर्शन के दौरान आमजन से मिलते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करवाते हैं.

बीते वर्षों में भी मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के तहत हजारों लोगों को मदद की गई है, लेकिन 2025-26 के शुरुआती 43 दिन सरकार की संवेदनशीलता और तत्परता का सबसे सशक्त उदाहरण बन गए हैं.

यह भी पढ़ें: केदारनाथ में हेली एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान पीछे का हिस्सा टूटा, बाल-बाल बचे डॉक्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
संजीव बालियान के गार्डों पर मारपीट का आरोप, हुआ हंगामा
संजीव बालियान के गार्डों पर मारपीट का आरोप, हुआ हंगामा
घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत
घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget