एक्सप्लोरर

यूपी को 1,000 अरब डालर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य, करने होंगे अथक प्रयास: योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की अर्थव्यवस्था को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि राज्य को हम एक हजार अरब डॉलर की इकॉनामी बनाना चाहते हैं। इसके लिये हमे हर क्षेत्र में व्यापक काम करना होगा।

लखनऊ, एजेंसी। उत्तर प्रदेश को एक हजार अरब डालर (एक ट्रिलियन डालर) की अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि राज्य में संसाधनों की कोई कमी नहीं है लेकिन इस लक्ष्य को पाने के लिये वक्त की रफ्तार से तेज चलना होगा और अथक प्रयास करने होंगे। योगी ने यहां विधानसभा में वित्त वर्ष 2019—20 की प्रथम अनुपूरक मांगों पर हुई चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए कहा, 'इन्वेस्टर्स समिट के समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लक्ष्य रखा था कि उत्तर प्रदेश एक ट्रिलियन डालर की इकॉनोमी कब बनेगा ... हमें ये चुनौती स्वीकारनी चाहिए।' उन्होंने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश को पांच वर्ष में एक हजार अरब डालर (69,00,000 करोड़ रुपये) की इकॉनोमी बनना है तो प्रदेश को अलग अलग कार्यक्षेत्रों में आने वाले पांच वर्ष के लिए एक लक्ष्य तय करना होगा। कम से कम 70 हजार करोड रूपये से लेकर एक लाख करोड रूपये के निवेश की व्यवस्था अलग अलग क्षेत्रों में करनी होगी। तब जाकर इतने कम समय में ये लक्ष्य प्राप्त हो सकता है।'' योगी ने कहा, 'लक्ष्य बडा है लेकिन असंभव नहीं है, संभव है और उसे प्राप्त किया जा सकता है।' उन्होंने कहा कि हम छोटी छोटी चीज में राजनीति करने लगते हैं। हम हर चीज को राजनीतिक नजरिये से देखने लगते हैं। कम से कम अपनी सोच को बदलने की आवश्यकता है । योगी ने कहा, 'स्थायी और समेकित विकास हो सके, उस दिशा में क्या प्रयास किये जाने हैं। इस पर की जाने वाली पहल को आगे बढाने की आवश्यकता है। ... उत्तर प्रदेश की इकनोमी, हमारी जो जीडीपी है ... वह केवल 15 लाख 42 हजार 432 करोड रूपये है। हमें अगर इसे बढाना है एक हजार अरब डालर (करीब 69 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंचाना है तो मुझे लगता है कि इसके लिए बहुत बड़े प्रयास करने होंगे।' उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अगर एक ट्रिलियन डालर की इकानामी बनेगा तो राज्य का विकास होगा। साथ ही यह यहां की 23 करोड जनता और आने वाली पीढी के भविष्य के लिए यह आवश्यक भी है। योगी ने कहा कि अगर एक ट्रिलियन डालर की 'इकॉनोमी' बनना है तो बहुत प्रयास करना होगा। ''इसके लिए हमें वक्त की रफ्तार से भी तेज बढ़ना होगा। जब हम उस रफ्तार से चलेंगे तो हर नागरिक उसी रफ्तार से चलेगा।'' उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को देश की सबसे अच्छी अर्थव्यवस्था बनाने के लिहाज से जितनी बेहतर सुविधा हम दे सकते हैं, वैसी कोई नहीं दे सकता। सबसे अच्छी सुरक्षा भी हम देंगे। मुख्यमंत्री ने उदाहरण देते हुए बताया कि सैमसंग (कंपनी) भाग रहा था, टीसीएस भाग रहा था। हमने उन्हें बुलाया और पूछा कि क्यों भाग रहे हो तो उन्होंने कहा कि हमें यहां का वातावरण ठीक नहीं लग रहा है। हमने पूछा कि राजनीतिक वातावरण या सामान्य वातावरण तो जवाब मिला कि राजनीतिक वातावरण ठीक नहीं था इसलिए हमारी कंपनी ने कारोबार समेटने करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने कहा, लेकिन अब वही सैमसंग पांच हजार करोड रूपये का निवेश कर चुका है। टीसीएस लखनउ से भाग रहा था, अब लखनउ के साथ साथ प्रदेश में अन्य स्थानों पर भी बडा निवेश कर रहा है। उत्तर प्रदेश को एक हजार अरब डालर और देश को पांच हजार अरब डालर की अर्थव्यवस्था बनाने के प्रयासों के बारे में योगी ने कहा, 'देश को पांच अरब डालर (ट्रिलियन डॉलर) की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में जो प्रयास प्रारम्भ होने हैं, उसी क्रम में 28 जुलाई को 'ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी—2' में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का यहां आगमन होगा और 65 हजार करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास सम्पन्न होगा।' उन्होंने कहा कि आज के दिन हम लोग कुल 40, 71, 158 वृद्धजनों को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ दे रहे हैं। हम 21, 69, 000 निराश्रित महिलाओं को पेंशन उपलब्ध करा रहे हैं और दिव्यांगजनों में भी 9, 84,709 दिव्यांग जनों को पेंशन की सुविधा का लाभ उपलब्ध करा रहे हैं। मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप संबोधन के बाद राज्य के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने अनुपूरक मांगों पर हुई चर्चा का उत्तर दिया जिसके बाद सदन ने अनुपूरक अनुदान मांगों को ध्वनिमत से पारित कर दिया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती में MLA का काफिला
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती में MLA का काफिला
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget