एक्सप्लोरर

यूपी के प्रत्येक मंडल में स्थापित किए जाएं आयुष महाविद्यालय, CM योगी का अधिकारियों को निर्देश

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को आयुष विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कई बड़े निर्देश दिए. उन्होंने हर मंडल में एक इंटीग्रेटेड आयुष महाविद्यालय स्थापित करने को कहा.

Ayush Medicine in UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आयुष चिकित्सा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक और बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने निर्देश दिया है कि उत्तर प्रदेश के हर मंडल में एक इंटीग्रेटेड आयुष महाविद्यालय स्थापित किया जाए, जहां आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी जैसी सभी आयुष विधाओं की पढ़ाई और इलाज की सुविधा एक ही कैंपस में मिले.

मुख्यमंत्री ने शनिवार को आयुष विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कई बड़े निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि हर आयुष संस्थान में योग और नेचुरोपैथी सेंटर भी अनिवार्य रूप से बनाए जाएं, ताकि लोग प्राकृतिक इलाज और स्वास्थ्य सुधार का लाभ उठा सकें.

हर जिले में हेल्थ और वेलनेस सेंटर की योजना
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि, हर जिले में हेल्थ और वेलनेस सेंटर स्थापित किए जाए. यह केंद्र सरकारी या पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर खोले जा सकते हैं. इन केंद्रों में आयुष पद्धतियों से इलाज की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. उन्होंने कहा कि आयुष विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य गुणवत्ता और समयसीमा के साथ पूरा किया जाए और पूरे प्रदेश में चल रही निर्माणाधीन परियोजनाओं को भी तेजी से पूरा किया जाए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि निजी क्षेत्र के निवेशकों को आयुष क्षेत्र में निवेश के लिए प्रेरित किया जाए. साथ ही निजी कॉलेजों और अस्पतालों के इंफ्रास्ट्रक्चर, फैकल्टी और सुविधाओं की जांच कराई जाए ताकि शिक्षा और इलाज में कोई कमी न रहे. उन्होंने यह भी कहा कि आयुर्वेद की पंचकर्म पद्धति गंभीर बीमारियों के इलाज में बहुत उपयोगी है, इसलिए इसे सभी संस्थानों में बढ़ावा दिया जाए.

योग दिवस की तैयारी अभी से शुरू हो
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए अभी से तैयारियां शुरू की जाएं. हर जिले, नगर निकाय और ग्राम पंचायत स्तर पर योग कार्यक्रम हों और इसके लिए प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर भी तैयार किए जाएं. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डाबर, वैद्यनाथ और पतंजलि जैसी कंपनियों से एमओयू करके सभी आयुष चिकित्सालयों में दवाओं की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए. इससे मरीजों को समय पर इलाज मिलेगा.

प्रदेश में इस समय 2,127 आयुर्वेदिक, 259 यूनानी और 1,598 होम्योपैथिक चिकित्सा संस्थान कार्यरत हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि इन संस्थानों की निरंतर निगरानी की जाए और उनकी कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाया जाए. योगी सरकार का यह फैसला देश की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष न सिर्फ इलाज का माध्यम है, बल्कि समग्र स्वास्थ्य की अवधारणा को भी मजबूत करता है. उन्होंने प्रदेश को आयुष क्षेत्र में देश और दुनिया में अग्रणी बनाने की बात भी कही.

भारत में आयुष चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने 2014 में अलग आयुष मंत्रालय बनाया था. इसका उद्देश्य आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी को बढ़ावा देना है. उत्तर प्रदेश में भी इस दिशा में लगातार कार्य हो रहा है और योगी सरकार की यह नई पहल स्वस्थ समाज और रोजगार के नए अवसर पैदा करने में अहम भूमिका निभाएगी.

यह भी पढ़ें- यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बोले- 'हमारी लड़ाई पाकिस्तान और वहां की जनता से नहीं...'

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Who is Ferran Torres: 106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस, जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget